All-in-One EMI Calculator

All-in-One EMI Calculator

(Home / Car / Personal / Education / Business / LAP)

Monthly EMI:0

Total Interest:0

Total Payment:0

All-in-One EMI Calculator: Home, Car, Personal Loan की EMI 5 सेकंड में Calculate करें.

क्या आप Home Loan, Car Loan, Personal Loan या Education Loan लेने की सोच रहे हैं? लोन लेने से पहले सबसे जरूरी सवाल होता है कि हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी?

यह All-in-One EMI Calculator आपको कुछ ही सेकंड में आपकी EMI, Total Interest और Total Payment बता देता है. इस EMI Calculator से  सभी लोन की EMI एक ही जगह बहुत आसानी से आपको पता हो जाएगी.

EMI क्या है?

EMI (Equated Monthly Installment) वह निश्चित मासिक धनराशि है जो आप बैंक या NBFC को अपने लोन को अदा करने के लिए चुकाते हैं. EMI दो हिस्सों में बंटी होती है:

Principal (मूलधन)

Interest (ब्याज)

भारत में लगभग सभी प्रकार के लोन EMI आधारित होते हैं. इससे आपको घर, कार, पढ़ाई और अन्य जरूरतों के लिए एक मुश्त लोन के रूप में धनराशि मिल जाती है, जिसे आप अपनी सुविधानुसार मासिक किश्तों में जमा करते हैं.

All-in-One EMI Calculator क्या है?

All-in-One EMI Calculator आपकी सुविधा के लिए विशेष रूप से बनाया गया एक मल्टी-लोन कैलकुलेटर है जो निम्न लोन की EMI कुछ ही सेकंड में आपको बता देता है:

🏠 Home Loan EMI Calculator

🚗 Car Loan EMI Calculator

💳 Personal Loan EMI Calculator

🎓 Education Loan EMI Calculator

🏢 Business Loan EMI Calculator

🏡 Loan Against Property EMI Calculator

इससे आपको अब अलग-अलग EMI Calculator खोजने की जरूरत नहीं — एक ही टूल से आपको सबकुछ आसानी से मिल जाता है. आप सिर्फ Loan Type चुनें, Amount, Rate और Tenure डालें — EMI तुरंत आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी.

यह सिर्फ EMI नहीं बताता — बल्कि आपको यह भी दिखाता है कि:

  • कुल कितना ब्याज देना होगा
  • कुल भुगतान कितना होगा
  • Principal vs Interest का पूरा Breakdown

EMI कैसे Calculate की जाती है? इस कैलकुलेटर में यूज़ होने वाला Formula.

EMI निकालने के लिए Standard Reducing Balance Formula उपयोग होता है:

जहाँ:

P = Loan Amount

r = Monthly Interest Rate (Annual Rate ÷ 12 ÷ 100)

n = Total Months (Years × 12)

उदाहरण: आइए एक उदाहरण से इसे समझें:

मान लीजिये कि आपने 20 साल के लिए ₹30 लाख रूपये Home Loan बैंक से 8.5 % पर लिया, अब हम कैलकुलेटर में निम्न डिटेल भरेंगें:

इनपुट

डाटा

Loan Amount

₹30,00,000

Interest Rate

8.5%

Tenure

20 साल

ये डिटेल भरने के बाद आपको निम्न की जानकारी मिल जाएगी:

👉 Monthly EMI ≈ ₹26,035
👉 Total Interest ≈ ₹32 लाख (लगभग)
👉 Total Payment ≈ ₹62 लाख

इसका मतलब है कि आप आपनी मासिक सैलरी के आधार पर अपने खर्चों को ध्यान में रखते हुए अपनी EMI का कैलकुलेशन कर सकते हैं, जो आपको अपनी फाइनेंसियल प्लानिंग करने में मदद करता है.  

EMI Calculator का उपयोग कैसे करें?

Loan Type चुनें

Loan Amount दर्ज करें

Interest Rate डालें

Tenure चुनें

Calculate पर क्लिक करें

Result तुरंत दिखेगा:

Monthly EMI

Total Interest

Total Payment

Principal vs Interest Chart

EMI कैसे काम करती है?

भारत में अधिकांश बैंक Reducing Balance Method का उपयोग करते हैं, इसमें जैसे – जैसे EMI जमा की जाती है वैसे – वैसे Principal Amount कम होता जाता है. इसका मतलब:

हर EMI के बाद Principal कम होता है

अगली EMI में Interest कम Principal पर लगता है

इससे EMI समान रहती है, लेकिन Interest का हिस्सा धीरे-धीरे कम होता जाता है।

EMI को प्रभावित करने वाले Factors

Loan Amount: जितना ज्यादा लोन, उतनी ज्यादा EMI.

Interest Rate: 0.5% की वृद्धि भी EMI में हजारों का अंतर ला सकती है.

Loan Tenure: लंबी अवधि = कम EMI, लेकिन लंबी अवधि = ज्यादा Total Interest

Prepayment: Extra Payment करने से Interest बचता है.

Floating vs Fixed Rate: Floating EMI Repo Rate से प्रभावित होती है.

EMI कम करने के तरीके

  • Down Payment ज्यादा करें
  • Shorter Tenure चुनें
  • Low Interest Rate बैंक चुनें
  • Prepayment करें
  • Balance Transfer करें

Loan के बारे में कुछ जरूरी बातें

  • RBI Repo Rate बदलने से Floating EMI बदल सकती है.
  • Home Loan पर Old Tax Regime में Tax Benefit मिलता है (Section 80C, 24b)
  • Personal Loan में Interest ज्यादा होता है.
  • Education Loan में Moratorium Period हो सकता है.
  • EMI vs Income Ratio (Golden Rule): Financial Experts सलाह देते हैं कि आपकी EMI आपकी Net Monthly Income के 40–50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

Home Loan EMI – विशेष जानकारी

भारत में:

  • Tenure 20–30 साल तक
  • Old Tax Regime में Tax Benefit Section 80C & 24(b) के अंतर्गत मिलता है.
  • Floating Rate सामान्य है

Home Loan में EMI Planning बेहद जरूरी है क्योंकि यह Long-Term Commitment है।

Car Loan EMI – ध्यान रखने योग्य बातें

Tenure 3–7 साल

Interest 8%–12%

Depreciating Asset

Car Loan EMI आपकी Monthly Income के 15–20% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

 

Personal Loan EMI – सावधान रहें

Interest Rate 10%–20%

Unsecured Loan

Short Tenure

Personal Loan EMI ज्यादा होती है क्योंकि ब्याज दर ज्यादा होती है।

Education Loan EMI – कैसे काम करता है?

Moratorium Period होता है.

पढ़ाई के बाद EMI शुरू होती है.

यदि Interest Subsidy Scheme उपलब्ध हो तो उसका लाभ जरूर उठायें.

Business Loan EMI Planning

Business Cash Flow को ध्यान में रखकर EMI चुनें, Revenue fluctuate करता है, इसलिए Business में Buffer रखें।

EMI Calculator किसके लिए उपयोगी है?

  • First Time Home Buyers
  • Salaried Individuals
  • Business Owners
  • Car Buyers
  • Financial Advisors
  • Loan Agents

EMI Calculator से लाभ

Loan Planning आसान बनाता है

आपको लोन लेने से पहले EMI पता चल जाती है, जिससे Loan Planning आसान होती है.

Budget Management में मदद

आप अपनी Income के अनुसार Tenure Adjust कर सकते हैं, जो आपको Budget Management में मदद करता है.

Interest Comparison

बैंक समय – समय पर Interest बदलती हैं जिससे Interest Rate बदलने पर तुरंत आपको नया EMI निकलने में मदद मिलती है.

Bank के चयन में मदद मिलती है

लोन लेने से पहले भी आप अलग-अलग बैंक्स की Interest Rate के आधार पर EMI कैलकुलेट कर सकते हैं, जिससे आप बैंक का चयन भी आसानी से कर सकते हैं.

Long Tenure का Impact समझाना आसान हो जाता है

कम EMI से ज्यादा Interest देना पड़ता है और कम Tenure से  ज्यादा EMI देनी पड़ती है, लेकिन कम Tenure से कम Interest देना पड़ता है.

Visual Chart से आसान समझ

Principal vs Interest का Breakup Chart में दिखता है.

RBI Repo Rate और EMI

जब RBI Repo Rate बढ़ाता है तो Floating Home Loan EMI बढ़ सकती है और आपका Tenure बढ़ सकता है. इसलिए EMI Calculator से Rate Change का Impact तुरंत देखें.

निष्कर्ष (Conclusion)

लोन लेने से पहले सबसे महत्वपूर्ण सवाल होता है कि “हर महीने कितनी EMI देनी पड़ेगी?” अगर आपने यह सवाल पूछा है, तो आप सही जगह पर हैं. लोन लेने से पहले EMI जानना जरूरी है. हमारा All-in-One EMI Calculator आपको Monthly EMI, Total Interest, Total Payment व Principal vs Interest Chart सबकुछ एक ही जगह दिखाता है. EMI Calculate करें और समझदारी से लोन लें.

लोन लेने से पहले EMI जानना जरूरी है. EMI Calculator आपको Smart Decision लेने में मदद करता है. यदि आप Home खरीद रहे हैं या Car लेने वाले हैं या Personal Loan सोच रहे हैं, तो EMI Calculate करें — फिर Loan लें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न :  क्या EMI हर महीने समान रहती है?

उत्तर : हाँ, Fixed Rate Loan में EMI समान रहती है.

प्रश्न : Tenure बढ़ाने से क्या होता है?

उत्तर : EMI कम होती है लेकिन Total Interest बढ़ जाता है.

प्रश्न :  Prepayment करने से क्या फायदा?

उत्तर : Interest बचता है और Loan जल्दी खत्म होता है.

प्रश्न :  Floating Rate में EMI बदलती है?

उत्तर : हाँ, RBI Repo Rate या बैंक की दर बदलने पर EMI बदल सकती है.

प्रश्न :  Floating Rate बेहतर है या Fixed?

उत्तर : Market Condition पर निर्भर करता है.

प्रश्न :  क्या EMI Calculator 100% Accurate है?

उत्तर :  हाँ, यह Standard Reducing Balance Formula पर आधारित है जो भारतीय बैंक उपयोग करते हैं.

प्रश्न :  EMI कम कैसे करें?

उत्तर :  Tenure घटाएं या Down Payment बढ़ाएं.

 

Get 30% off your first purchase

X
Scroll to Top