NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

एक्सिस म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया Axis Consumption Fund

NiveshWorld Team 24 August 2024 4 min read

AXIS CONSUMPTION FUND भारत की शीर्ष एएमसी में शुमार एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला एक विशिष्ट म्यूचुअल फंड है. यह सेक्टर/थीम आधारित NFO फण्ड है. यह NFO फण्ड 23 अगस्त 2024 से खुला है और 06 सितम्बर 2024 को बंद होगा.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामAxis Consumption Fund
स्कीम का प्रकारOpen-Ended Equity Scheme Following Consumption Theme
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक23 अगस्त 2024
NFO बंद होने का दिनांक06 सितम्बर 2024
बेंचमार्कNIFTY India Consumption TRI
फण्ड मैनेजरShreyash Devalkar, Hitesh Das, Krishnaa Narayan (Foreign Securities)
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 12 माह में 10% तक कोई लोड नहीं, शेष पर 1%, 12 माह बाद कोई लोड नहीं

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस फण्ड का उद्देश्य उपभोग और उपभोग से संबंधित क्षेत्र या संबद्ध क्षेत्रों में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है.

न्यूनतम निवेश की राशि

Lump sum के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 100 रुपये है. SIP के लिए भी न्यूनतम निवेश की राशि 100 रुपये है.

निवेश क्यों?

उन निवेशकों को इस फंड में निवेश के लिए विचार करना चाहिए जो दीर्घकालिक निवेश अर्थात 5 वर्ष से अधिक समय के लिए निवेश के साथ ही भारत के उपभोक्ता क्षेत्र के विकास का लाभ उठाने के इच्छुक हैं. इस फण्ड की धनराशि का निवेश उपभोग और उपभोग से संबंधित क्षेत्र या संबद्ध क्षेत्रों में लगी कंपनियों में किया जाता है, जिसके अंतर्गत FMCG, ऑटोमोबाइल, उपभोक्ता सेवाएँ, कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स, दूरसंचार सेवा, स्वास्थ्य क्षेत्र, बिजली और रियल्टी जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं.

इस फंड को NIFTY India Consumption TRI के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है. यह इंडेक्स भारत के उपभोग के रुझानों से लाभान्वित होने वाली कम्पनीज को ट्रैक करता है और ऐतिहासिक रूप से कम गिरावट के साथ बाजार के अन्य सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Equity & Equity related instruments (consumption sector या allied sectors)80100
Other Equity & Equity Related Instruments व Debt & Money Market Instruments020
Units issued by REITs & InvITs010

सार

भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में ऑटोमोबाइल, एनर्जी, मीडिया, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य में विशाल उपभोक्ता बाज़ार उपलब्ध होने के कारण अनंत संभावनाएं हैं, जिसके कारण यह फंड निवेशकों के लिए लाभप्रद हो सकता है. इस फण्ड में वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 5 वर्ष से अधिक समय तक निवेशित रहने की आवश्यकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. Consumption Fund क्या होते हैं?

ऐसे फण्ड जिनकी धनराशि का निवेश उपभोग और उपभोग से संबंधित क्षेत्र या संबद्ध क्षेत्रों में लगी कंपनियों की इक्विटी में मुख्य रूप से किया जाता है, उन्हें Consumption Fund कहते हैं. इसके अंतर्गत FMCG, ऑटोमोबाइल, उपभोक्ता सेवाएँ, कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स, दूरसंचार सेवा, स्वास्थ्य क्षेत्र, बिजली और रियल्टी जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.