AXIS CRISIL-IBX AAA NBFC INDEX — JUN 2027 FUND भारत की शीर्ष एएमसी में शुमार एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला देश का पहला एनबीएफसी सेक्टर बेस्ड डेब्ट फण्ड है. यह मात्र 10 दिनों के लिए खुला है — यह NFO फण्ड 13 सितम्बर 2024 से खुला है और 23 सितम्बर 2024 को बंद होगा.
एक नज़र में
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| स्कीम का नाम | Axis CRISIL-IBX AAA NBFC Index — Jun 2027 Fund |
| स्कीम का प्रकार | Open-ended Target Maturity Index Fund — moderate interest rate risk, relatively low credit risk |
| थीमेटिक/सेक्टोरल फण्ड | NBFC sector based debt mutual fund |
| NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 13 सितम्बर 2024 |
| NFO बंद होने का दिनांक | 23 सितम्बर 2024 |
| बेंचमार्क | CRISIL-IBX AAA NBFC Index — Jun 2027 |
| Risk-o-meter | Moderate (मध्यम) |
| फण्ड मैनेजर | Aditya Pagaria |
| लोड | एंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं |
निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो टारगेट मैच्योरिटी अवधि को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहते हैं. इस फण्ड की मैच्योरिटी अवधि 3 वर्ष है.
न्यूनतम निवेश की राशि
खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपये है.
निवेश क्यों?
- सेबी ने हाल ही में डिफाइंड सेक्टर के आधार पर लक्ष्य आधारित मैच्योरिटी फण्ड की नई केटेगरी शुरू की है.
- भारत में NBFC सेक्टर आधारित पहला डेट म्यूचुअल फंड है. इसकी औसत परिपक्वता अवधि 2.68 वर्ष है और फण्ड की एसेट क्वालिटी 100% AAA है.
- समान अवधि/रेटिंग प्रोफ़ाइल वाले सक्रिय डेट फंड की तुलना में क्रेडिट प्रोफ़ाइल को कम किए बिना Higher Carry.
- वर्तमान में 1-10 वर्ष के लिए NBFC यील्ड कर्व फ़्लैट है और 3 वर्ष की NBFC यील्ड पूर्ण आधार पर आकर्षक है.
- यह फण्ड केवल एनबीएफसी क्षेत्र से AAA जारीकर्ताओं के प्रदर्शन को ट्रैक करने का प्रयास करता है, जो इंडेक्स की लक्ष्य तिथि के करीब मैचौर होता है.
निष्कर्ष
यह फण्ड टारगेट मैच्योरिटी अवधि को ध्यान में रखते हुए लांच किया गया है. इस फण्ड में वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 2.68 वर्ष तक निवेशित रहने की आवश्यकता है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. Target Maturity Funds क्या होते हैं?
ये ओपन एंडेड पैसिव डेब्ट म्यूच्यूअल फण्ड होते हैं जिनकी मैच्योरिटी अवधि निर्धारित होती है. ये फंड Buy और Hold के दृष्टिकोण का पालन करते हैं. इन फंड्स में कूपन को फिर से निवेशित किया जाता है, जिससे चक्रवृद्धि लाभ में वृद्धि होती है.
2. NFO क्या होता है?
NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है.
3. लोड क्या होता है?
शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.
4. एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?
AMC वित्तीय बाज़ार में एक ऐसी कंपनी होती है जो निवेशकों द्वारा दिए गए पैसे को मैनेज एवं विभिन्न फाइनेंशियल उत्पादों में निवेश करती है.