NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

AXIS MOMENTUM FUND में मात्र ₹100 से कर सकते हैं INVESTMENT की शुरुआत!

NiveshWorld Team 27 November 2024 6 min read

AXIS MOMENTUM FUND मोमेंटम थीम पर आधारित एक्सिस म्यूच्यूअल फण्ड का एक ओपन-एंडेड इक्विटी फण्ड है.

AXIS MOMENTUM FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामAXIS MOMENTUM FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended equity scheme following the momentum theme
स्कीम की केटेगरीइक्विटी थीमेटिक / थीमेटिक-सेक्टोरल फण्ड / मोमेंटम फण्ड
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक22 नवम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक06 दिसम्बर 2024
बेंचमार्कNifty 500 TRI
Scheme Risk-o-meterVery High (बहुत ज्यादा)
फण्ड मैनेजरMr. Karthik Kumar और Mr. Mayank Hyanki
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 12 माह से पहले 10% इन्वेस्टमेंट के रिडीम पर 1%, 12 माह के बाद कोई लोड नहीं. रिडीम/स्विच FIFO आधार पर.
न्यूनतम निवेश की राशि₹100 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनमुख्य रूप से मोमेंटम थीम से जुडी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में 80% से 100% तक

AXIS MOMENTUM FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

AXIS MOMENTUM FUND – NFO 22 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 06 दिसम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 दिनों बाद से पुनः खुलेगा जिसमे निवेशक अपनी सुविधा एवं जरूरत के अनुसार धनराशि से किसी भी समय निवेश कर सकते हैं.

AXIS MOMENTUM FUND में निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो बाज़ार में मोमेंटम थीम से जुड़ी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश के द्वारा लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.

Nifty 500 TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस

NSE की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के आधार पर 31 अक्टूबर 2024 के अनुसार Nifty 500 TRI बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 36.33%, 5 वर्ष में 19.17% और बेंचमार्क की शुरुआत से लेकर अब तक 12.74% का रिटर्न दिया है.

Nifty 500 TRI बेंचमार्क का P/E Ratio, P/B Ratio और Dividend Yield क्रमश: 26.07, 3.95 व 1.13 है.

AXIS MOMENTUM FUND में न्यूनतम निवेश की राशि

इस फण्ड में Lump Sum में न्यूनतम निवेश की राशि ₹100 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि. इस फण्ड में रिडीम के लिए कोई न्यूनतम धनराशि का प्रावधान नहीं है.

AXIS MOMENTUM FUND के फण्ड मैनेजर

AXIS MOMENTUM FUND का प्रबंधन एक टीम द्वारा किया जायेगा जिसमें दो फण्ड मैनेजर Mr. Karthik Kumar और Mr. Mayank Hyanki हैं. Mr. Karthik Kumar के पास फण्ड प्रबंधन का 14 वर्ष से अधिक एवं Mr. Mayank Hyanki के पास 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है.

मोमेंटम इन्वेस्टमेंट क्या है?

स्टॉक मार्किट में, निकट भविष्य में, आम तौर पर अग्रणी कम्पनीज टॉप पर बनी रहती हैं, जबकि कम प्रदर्शन करने वाली कंपनियां आम तौर पर पीछे ही बनी रहती हैं. मोमेंटम निवेश आपको ऐसे स्टॉक पर ध्यान केंद्रित करके इस पैटर्न का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करता है.

मोमेंटम फैक्टर निवेश का मतलब है मार्किट के इस व्यवहार का फ़ायदा उठाकर मार्किट से बेहतर रिटर्न कमाना.

AXIS MOMENTUM FUND में निवेश क्यों?

पिछले 10 सालों में सेक्टरल/थीमेटिक फंड्स ने 20 गुना वृद्धि की है और तीन गुना फंड्स की संख्या में वृद्धि की है. विगत तीन वर्षों में सेक्टरल/थीमेटिक फंड्स का AUM डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक है.

उभरते रुझानों को दर्शाता है

यह फंड बाजार की सबसे मजबूत प्रवृत्तियों को पकड़ने और उनका लाभ उठाने के लिए गति का लाभ उठाता है.

विभिन्न चक्रों में प्रदर्शन

ऐतिहासिक रूप से, गति रणनीतियों ने दीर्घावधि में विभिन्न बाजार चक्रों में बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है.

जोखिम-समायोजित रिटर्न में वृद्धि

ऐतिहासिक रूप से, मोमेंटम निवेश ने निफ्टी 200 और निफ्टी 500 जैसे सूचकांकों की तुलना में बेहतर जोखिम-समायोजित रिटर्न दिया है.

AXIS MOMENTUM FUND का फण्ड एलोकेशन

Instruments Minimum Maximum
Equity and Equity-related Instruments following the momentum theme80%100%
Other equity and Equity-related Instruments0%20%
Debt & Money Market Instruments0%20%
Units issued by REITs & InvITs0%10%

निष्कर्ष

बाजार में निवेश करने वाले हम सभी निवेशक यह भली भांति जानते हैं कि बाजार में उतार चढ़ाव लगे रहते हैं. अच्छा निवेशक वही है जो बाजार के इस उतार चढ़ाव को समझ कर निवेश से लाभ प्राप्त करे. एक्सिस मोमेंटम फंड मोमेंटम थीम पर आधारित एक ऐसा फंड है, जो बाजार के इस उतार चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए निवेशकों के पैसे को लाभ प्रदान करने वाले इक्विटी में निवेश करता है. इस फंड में वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को 5 से 7 साल निवेश रहने की आवश्यकता है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: मोमेंटम थीम क्या होती है?

उत्तर: मोमेंटम थीम एक प्रकार की निवेश रणनीति है, जिसके अंतर्गत बाजार में मौजूद मोमेंटम के अवसरों को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जाता है.

प्रश्न: NFO क्या होता है?

उत्तर: जब कोई म्युचुअल फंड कंपनी कोई नई स्कीम लांच करती है तो स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने से पूर्व एक निश्चित अवधि के लिए निवेशकों के लिए निवेश हेतु खोला जाता है. भारत में सामान्य तौर से NFO का प्रति यूनिट मूल्य ₹10 होता है.

महत्वपूर्ण: इस आर्टिकल में दी गई समस्त जानकारी आपके ज्ञानवर्धन के लिए दी जा रही है. कृपया निवेश करने से पूर्व एक्सिस म्युचुअल फंड द्वारा जारी विस्तृत डॉक्यूमेंट का अध्ययन किया जाना बहुत ही जरूरी है. म्युचुअल फंड स्कीम बाजार जोखिम के अधीन है. अतः निवेश करने से पूर्व एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.