NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND – Value Investing का 1 नया फण्ड!

NiveshWorld Team 5 October 2024 6 min read

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND एक्सिस म्युचुअल फंड कंपनी द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है.

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND वैल्यू इन्वेस्टिंग के एप्रोच पर बेस्ड एक नया NFO फण्ड है. यह फण्ड 04 अक्टूबर 2024 से खुला है और 18 अक्टूबर 2024 को यह NFO बंद होगा.

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND: एक नज़र में

फण्ड हाउस का नामAXIS MUTUAL FUND
स्कीम का नामAXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND
स्कीम का प्रकारEquity Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक04 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक18 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty500 Value 50 TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरMr. Karthik Kumar और Mr. Hitesh Das
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के Optionsकेवल Growth
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिवसों में 0.25%, 15 दिवसों बाद कोई एग्जिट लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹100 और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनNifty500 Value 50 TRI के अंतर्गत सिक्योरिटीज में 95% से 100% तक

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

लम्बे समय में धन वृद्धि की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए यह फण्ड उपयोगी है. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी 500 के टॉप 50 वैल्यू स्टॉक कम्पनीज की इक्विटी में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है. स्टॉक्स का चयन प्रति 6 माह के आधार पर किया जायेगा.

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND की निवेश रणनीति

  • Stock weighting: प्रत्येक स्टॉक का वेटेज उसके free float market capitalization और वैल्यू स्कोर के आधार पर तय किया जाता है
  • Sector capping: संतुलित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रत्येक सेक्टर को 25% पर कैप किया गया है
  • Stock capping: प्रत्येक स्टॉक को 5% या उसके मार्केट कैपिटलाइजेशन आधारित वेटेज के तीन गुने में से जो कम हो, उस पर कैप किया गया है

AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND में निवेश क्यों करें

Positioning for long-term growth

यह फण्ड लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए उपयुक्त है. इसकी रणनीति इस बात पर ध्यान केंद्रित करती है कि कंपनी का प्रबंधन कैसे किया जाता है और मूल्य बनाए रखने में इसमें क्या क्षमता है.

Proven resilience and recovery

निफ्टी 500 वैल्यू 50 टीआरआई ने पिछले दशक में मजबूत रिकवरी दिखाई है.

Exposure to pure value stocks

निफ्टी 500 की ऐसी कम्पनीज के शेयर्स में निवेश करना जो शेयर बाज़ार में अपने वास्तविक मूल्य से कम मूल्य पर ट्रेड कर रही हों परन्तु लॉन्ग टर्म में पूंजीगत लाभ अर्जित करने की क्षमता हो.

Enhanced portfolio diversification

इस फण्ड में पर्याप्त विविधिकरण का ध्यान रखा गया है.

एसेट एलोकेशन

Types of Instruments Minimum Allocation (%) Maximum Allocation (%)
Securities covered by Nifty500 Value 50 Index95100
Debt & Money Market Instruments05

निष्कर्ष

Ups & Downs किसी भी शेयर बाज़ार के दो अंतर्निहित सत्य हैं. सभी निवेशकों को इन दोनों सत्यों को हमेशा ध्यान में रख कर ही निवेश करना चाहिए. बाज़ार की गतिविधि का लाभ निवेशकों को दिलाने के उद्देश्य से एक्सिस म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी द्वारा AXIS NIFTY500 VALUE 50 INDEX FUND लांच किया गया है. इस फण्ड से वांछित लाभ कमाने के लिए निवेशकों को 5 साल से अधिक समय तक निवेशित रहना चाहिए.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: Value Investing क्या होता है?

उत्तर: जब ऐसी कंपनी में इन्वेस्टमेंट किया जाये जो कम्पनी शेयर बाज़ार में अपने वास्तविक मूल्य से कम मूल्य पर ट्रेड कर रही हो परन्तु लॉन्ग टर्म में पूंजीगत लाभ अर्जित करने की प्रबल क्षमता हो, इस प्रकार के इन्वेस्टमेंट को वैल्यू इन्वेस्टिंग कहा जाता है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.