NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Savings

बचत Savings से 11 लाभ

NiveshWorld Team 16 March 2024 3 min read

बचत (Savings) हमारे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है. नियमित बचत करने से न सिर्फ वित्तीय सुरक्षा मिलती है बल्कि जीवन के कई अन्य पहलुओं में भी लाभ मिलता है. आइए जानते हैं बचत से मिलने वाले 11 प्रमुख लाभ.

1. बचत से वित्तीय सुरक्षा

बचत से भविष्य में जरूरत के समय या इमरजेंसी में पैसे की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे वित्तीय सुरक्षा बनी रहती है तथा पैसे के मामले में आपका परिवार हमेशा सुकून में रहता है.

2. बचत से मानसिक शांति और खुशी प्राप्त होती है

हम में से ज्यादातर लोग अपने जीवन में शांति एवं खुशी चाहते हैं. बचत करने से आपके पास हमेशा पैसा बना रहता है, जिससे आप पैसे के मामले में हमेशा निश्चिंत रहते हैं और यह आपको मानसिक रूप से शांति एवं खुशी प्रदान करती है.

3. बचत रिटायरमेंट के समय धन की व्यवस्था करती है

रिटायरमेंट के समय सैलरी मिलना बंद हो जाती है लेकिन खर्चे नहीं बंद होते हैं, बल्कि मेडिकल आदि के खर्चे और बढ़ जाते हैं. इसलिए रिटायरमेंट के बाद अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमें अभी से धीरे-धीरे छोटी-छोटी बचत करनी चाहिए.

4. बचत से टैक्स में छूट मिलती है

सरकार बचत को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कुछ ऐसी योजनाएं जारी करती है जिनमें पैसा लगाने से आपको आयकर अधिनियम के अंतर्गत छूट मिलती है और आपका पैसा भी बढ़ता है, अर्थात आपको दोहरा फायदा होता है.

5. बचत फिजूल के खर्चों को रोकती है

जब आप बचत के बारे में सजग हो जाते हैं तो आपके फिजूल के खर्चे स्वयं कम हो जाते हैं और आपकी बचत होने लगती है.

6. बचत से वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त होती है

जब हमारे पास बचत होती है तब हम पैसों के मामले में किसी पर निर्भर नहीं रहते हैं, जिससे हमें वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त होती है.

7. बचत आपके जीवन के लक्ष्यों को पूरा करती है

बचत से बड़े-बड़े जीवन लक्ष्य जैसे बच्चों की उच्च शिक्षा, मकान, कार व मनपसंद जगह घूमने जाने की इच्छा पूरी होती है.

8. बचत आपके जीवन स्तर को बढ़ाती है

जीवन स्तर को अच्छा करने के लिए पैसों की जरूरत होती है और यदि आप बचत करते हैं तो निश्चय ही आपके पास पैसा होगा और आपका जीवन स्तर अच्छा होगा.

9. बचत लोन के जाल से दूर रखती है

हम सभी को अपने जीवन में कभी न कभी लोन लेने के बारे में सोचना पड़ता है, लेकिन यदि हम नियमित बचत कर रहे हैं तो हमें या तो लोन लेना ही नहीं पड़ेगा या फिर कम लोन से काम चल जाएगा. इससे आप लोन के जाल से बच जाएंगे, नहीं तो हम सभी अपनी गाढ़ी कमाई का ज्यादातर पैसा लोन का ब्याज चुकाने में ही खर्च कर देते हैं.

10. बचत में कम्पाउंडिंग से जबरदस्त फायदा मिलता है

जब हम एक वर्ष से अधिक समय के लिए बचत को जारी रखते हैं तब हमें ब्याज के ऊपर ब्याज मिलता है, जिसे चक्रवृद्धि ब्याज कहते हैं. लंबी अवधि के लिए इसे एक शब्द में कम्पाउंडिंग कहते हैं. कम्पाउंडिंग से बचत कई गुना बढ़ जाती है.

11. बचत पर आसानी से लोन मिल जाता है

आज के समय में बहुत सारी बैंक्स एवं बैंकिंग संस्थाएं ऐसी हैं जो आपकी बचत के सापेक्ष आपको बहुत कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा प्रदान करती हैं. इससे आपको तुरंत लोन मिल जाता है तथा किसी गारंटी की भी आवश्यकता नहीं होती है. इसमें ब्याज दर बहुत कम होती है तथा पैसा भी लगातार बढ़ता रहता है, अर्थात इसके डबल फायदे हैं — आपकी बचत भी हो रही है और आप लोन भी ले पा रहे हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. बचत करना क्यों जरूरी है?

बचत वित्तीय सुरक्षा, मानसिक शांति, रिटायरमेंट की तैयारी और जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है.

2. बचत से टैक्स में छूट कैसे मिलती है?

सरकार द्वारा जारी कुछ योजनाओं में निवेश करने से आयकर अधिनियम के अंतर्गत छूट मिलती है.

3. कम्पाउंडिंग बचत को कैसे बढ़ाती है?

लंबी अवधि तक बचत जारी रखने पर ब्याज के ऊपर ब्याज मिलता है, जिससे बचत कई गुना बढ़ जाती है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.