NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND 2024 दे रहा है FASTEST GROWING MARKET में INVESTMENT OPPORTUNITY!

NiveshWorld Team 7 November 2024 6 min read

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND: एक नज़र में

बजाज फिनसर्व द्वारा लॉन्च किया गया यह एक थीमेटिक फंड है जो देश के तेजी से बढ़ते घरेलू उपभोक्ता बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो consumption theme को फॉलो करती है.

स्कीम का नामBAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended equity scheme following consumption theme
स्कीम की केटेगरीथीमेटिक
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक08 नवम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक22 नवम्बर 2024
बेंचमार्कNifty India Consumption Total Return Index (TRI)
Scheme Risk-o-meterVery High (बहुत ज्यादा)
फण्ड मैनेजरMr. Nimesh Chandan, Mr. Sorbh Gupta और Mr. Siddharth Chaudhary
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 3 माह से पहले 1%, 3 माह के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹500 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनमुख्य रूप से घरेलू उपभोक्ता बाज़ार से जुडी कम्पनीज के इक्विटी में 80% से 100% तक

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

यह NFO 08 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 22 नवम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 Business दिनों बाद से पुनः खुलेगा.

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND में निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो घरेलू उपभोक्ता बाज़ार से जुडी कम्पनीज के इक्विटी में निवेश के द्वारा लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.

Nifty India Consumption TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस

31 अक्टूबर 2024 के अनुसार Nifty India Consumption Total Returns Index बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 39.20%, 5 वर्ष में 18.59% और बेंचमार्क की शुरुआत से लेकर अब तक 15.19% का रिटर्न दिया है.

टॉप 10 कम्पनीज का % में भागीदारी

Company Name Weightage (%)
ITC Ltd16%
Bharti Airtel Ltd16%
Mahindra & Mahindra Ltd10%
Hindustan Unilever Ltd9%
Maruti Suzuki India Ltd8%
Zomato Ltd6%
Trent Ltd3%
Titan Co. Ltd.2%
Asian Paints Ltd.1%
Bajaj Auto Ltd.1%

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND में न्यूनतम निवेश की राशि

इस फण्ड में Lump Sum में न्यूनतम निवेश की राशि ₹500 एवं SIP में न्यूनतम 6 किश्तों के साथ निवेश.

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND के फण्ड मैनेजर

इस फंड का प्रबंधन एक टीम द्वारा किया जायेगा जिसमें Mr. Nimesh Chandan, Mr. Sorbh Gupta और Mr. Siddharth Chaudhary शामिल हैं.

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND का Investment Style

Megatrend-focused investment approach

यह फंड देश के consumption सेक्टर में परिवर्तनशील मेगाट्रेंड का लाभ उठाने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है.

Targeting growth in core consumption sectors

मध्यम वर्ग के विस्तार, बढ़ती आय और जनसांख्यिकीय अनुकूलता के साथ, यह फंड उपभोक्ता मांग को बढ़ाने वाले प्रमुख उद्योगों जैसे रिटेल, उपभोक्ता फाइनेंस और ई-कॉमर्स पर ध्यान केंद्रित करता है.

Long-term wealth creation strategy

उपभोग-संचालित उद्योगों में डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के द्वारा, फंड को मीडियम से लॉन्ग टर्म अवधि में धन की संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

INQUBE investment philosophy

म्यूच्यूअल फण्ड हाउस स्वयं के INQUBE निवेश सिद्धांत का पालन इस फण्ड में करेगा, जिसके अंतर्गत INformation edge + QUantitative edge + BEhavioural edge शामिल हैं.

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND में निवेश क्यों?

उपभोक्तावादी कल्चर जो कुछ समय पहले तक देश के बड़े-बड़े शहरों तक सीमित था, आज यही उपभोक्तावादी कल्चर देश के छोटे कस्बों में घुल मिल गया है. भारत पूरे विश्व में सबसे बड़े कंज्यूमर मार्केट में स्थान रखता है.

  • यह फंड एक ट्रू-टू-लेबल कंजम्पशन फंड है.
  • यह फंड संभावित ग्रोथ स्टोरीज की पहचान कर कंजम्पशन मेगाट्रेंड में निवेश करेगा.
  • इस फंड में मार्केट कैप स्पेक्ट्रम में निवेश करने की सुविधा है.
  • यह फंड भविष्य की लाभ पूल कंपनियों को टारगेट करने से लाभान्वित होगा.

भारत के उपभोक्ता बाज़ार की स्थिति

Sectors Scenario in at present/coming years
Rural FMCG MarketEstimated to reach $100 bn by 2025
Indian Food ServicesFood services market value estimated at $125.06 bn by 2029
Indian Organic Food MarketEstimated to reach $2.6 bn by 2025
SmartphoneIndia 2nd largest market globally, projection $90 bn by 2032
2 WheelersIndia largest market globally, driven by rural and semi-urban areas

BAJAJ FINSERV CONSUMPTION FUND का फण्ड एलोकेशन

Instruments Minimum Maximum
Equity and Equity Related securities of companies engaged in domestic consumption space80%100%
Equities of other than companies engaged in domestic consumption space0%20%
Debt and Money Market Instruments and Units of Mutual Fund schemes0%20%
Units issued by REITs and InvITs0%10%

निष्कर्ष

यह फंड उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है, जो भारत के उपभोक्ता बाजार में हो रही ग्रोथ में निवेश करके लाभ उठाना चाहते हैं. यह कंजम्प्शन थीम आधारित फंड देश की लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी पर फोकस करता है. वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को 5 से 7 वर्ष का लक्ष्य ध्यान में रखकर इस फंड में निवेश करना चाहिए.

महत्वपूर्ण: यह सिर्फ पाठकों के लिए सूचना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. म्यूच्यूअल फण्ड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन है. निवेश से पूर्व बजाज फिनसर्व द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.