Bajaj Housing Finance IPO की तिथियां
Bajaj Housing Finance IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9 सितम्बर 2024 को खुलेगा और 11 सितम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद 12 सितम्बर 2024 को निवेशकों को शेयर्स आवंटित हो जायेंगे. डीमैट खाते में शेयर्स के क्रेडिट होने की तारीख 13 सितम्बर 2024 है. यह कंपनी 16 सितम्बर 2024 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होगी.
Bajaj Housing Finance IPO: एक नज़र में
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| IPO का नाम | Bajaj Housing Finance IPO |
| IPO खुलने की तिथि | 9 सितम्बर 2024 |
| IPO बंद होने की तिथि | 11 सितम्बर 2024 |
| अलॉटमेंट की तिथि | 12 सितम्बर 2024 |
| रिफंड मिलने की तिथि | 13 सितम्बर 2024 |
| डीमैट खाते में शेयर्स क्रेडिट होने की तिथि | 13 सितम्बर 2024 |
| स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग की तिथि | 16 सितम्बर 2024 |
| प्रति शेयर Face Value | 10 रुपये |
| IPO का Price Band | 66-70 रुपये |
| IPO का Lot Size | 214 शेयर्स |
| न्यूनतम निवेश (रिटेल) | 1 लॉट, 14,980 रुपये |
| अधिकतम निवेश (रिटेल) | 13 लॉट, 1,94,740 रुपये |
| IPO का कुल शेयर्स | 93,71,42,858 |
| Fresh Issue | 50,85,71,429 शेयर्स |
| Offer for Sale | 42,85,71,429 शेयर्स |
| इशू का प्रकार | Book Built Issue IPO |
| लिस्टिंग एक्सचेंज | BSE, NSE |
Bajaj Housing Finance के बारे में
Bajaj Housing Finance एक नॉन डिपॉजिट टेकिंग Housing Finance Company (HFC) है. इसकी स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी. कंपनी वर्ष 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के अधीन पंजीकृत है. यह कंपनी 2018 से ग्राहकों को mortgage loan दे रही है, जिसमें home loans, loan against property (LAP), rent concessions और developer finance लोन शामिल हैं.
Bajaj Housing Finance IPO लाने का उद्देश्य
कंपनी द्वारा प्रस्तुत किये गए डाक्यूमेंट्स के अनुसार, IPO के माध्यम से जुटाई गयी धनराशि का मुख्य उद्देश्य कंपनी की भविष्य की व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कैपिटल बेस में वृद्धि करना है, जिससे कंपनी आगे ऋण देकर अपने व्यवसाय को और विस्तार दे सके.
Bajaj Housing Finance IPO के जरिये जुटाई जाने वाली धनराशि
Bajaj Housing Finance IPO के जरिये अनुमानित 6,560 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाए जाने की योजना है, जिसमें 3,560 करोड़ रुपये फ्रेश इशू से एवं 3,000 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के द्वारा जुटाए जाएंगे.
Bajaj Housing Finance IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर
- कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड
- बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड
- एक्सिस कैपिटल लिमिटेड
- गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड
- एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड
- जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड
- आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड
Bajaj Housing Finance IPO के प्रमोटर
बजाज फाइनेंस लिमिटेड और बजाज फिनसर्व लिमिटेड इस IPO के प्रमोटर हैं. केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को IPO का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
Bajaj Housing Finance की वित्तीय स्थिति
कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत हुई है. वित्तीय वर्ष 2022 में कंपनी को 709.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो वित्तीय वर्ष 2023 में बढ़कर 1,257.8 करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान कंपनी का वार्षिक रेवेन्यू 42% के CAGR से बढ़कर 7,617.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) में कंपनी को 82.61 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 2,208.73 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त हुआ.
निष्कर्ष
बाज़ार जानकारों का कहना है कि यदि Bajaj Housing Finance IPO अपनी योजना के मुताबिक निवेशकों को लुभाने में सफल रहता है तो भारतीय बाज़ार के लिए HDFC जैसी एक और विशाल कंपनी अस्तित्व की नई यात्रा शुरू कर सकती है.
महत्वपूर्ण: निवेशकों को सलाह दी जाती है कि निवेश से पूर्व Bajaj Housing Finance IPO के डाक्यूमेंट्स ध्यान से पढ़ कर अपने निवेश उद्देश्य, रणनीति, जोखिम कारकों और शुल्कों पर व्यापक जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.