NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

Bandhan Business Cycle Fund NFO

NiveshWorld Team 11 September 2024 4 min read

BANDHAN BUSINESS CYCLE FUND बंधन (पूर्व नाम IDFC) एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला एक थीम आधारित NFO है.

Bandhan Mutual Fund का परिचय

Bandhan Asset Management Company (AMC) वर्ष 2000 में स्थापित एक वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है. इसका पूर्व नाम IDFC था, जो अब बदलकर बंधन हो गया है. बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, क्रिसकैपिटल व जीआईसी (सिंगापुर) बंधन एएमसी के शेयरधारक हैं. बंधन एएमसी की देश में 60 से अधिक शहरों में उपस्थिति है तथा देश के 790 से अधिक शहरों और कस्बों में निवेशक इस कंपनी की सेवाएँ ले रहे हैं.

BANDHAN BUSINESS CYCLE FUND के बारे में

यह बिज़नेस साइकिल से सम्बंधित थीम आधारित NFO फण्ड है. यह NFO फण्ड 10 सितम्बर 2024 को खुला है और 24 सितम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 01 अक्टूबर 2024 से पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
म्यूच्यूअल फण्ड हाउसBandhan Mutual Fund
स्कीम का नामBandhan Business Cycle Fund
स्कीम का प्रकारOpen-ended equity scheme following a business cycle based investing theme
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक10 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक24 सितम्बर 2024
बेंचमार्कNifty 500 Total Return Index (TRI)
Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरVishal Biraia, Ritika Behera
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 30 दिन के भीतर 0.5%, बाद में कोई लोड नहीं

बिज़नेस साइकिल फंड

बिज़नेस साइकिल फंड वे फण्ड होते हैं जो बिज़नेस साइकिल को ध्यान में रखकर निवेश करते हैं. बिज़नेस साइकिल का अर्थ आर्थिक वृद्धि में समय के साथ होने वाली स्वाभाविक वृद्धि और गिरावट से है. इसमें मुख्य रूप से Expansion — विस्तार (बढ़ती आर्थिक गतिविधि), Peak — शिखर (अधिकतम वृद्धि), Contraction — संकुचन (गिरावट वाली वृद्धि), और Slump — मंदी (चक्र का निम्नतम बिंदु) चार चरण शामिल होते हैं. निवेशक इन चक्रों का लाभ अवसरों की पहचान करने और जोखिमों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए उठाते हैं.

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी फण्ड का उद्देश्य बिज़नेस साइकिल थीम में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश कर निवेशकों को लाभ प्रदान करना है.

लोड

एंट्री लोड: कोई नहीं है. एग्जिट लोड: 30 दिन के भीतर रिडीम/स्विच करने पर 0.5% का लोड लगेगा और 30 दिन के बाद रिडीम/स्विच करने पर कोई लोड नहीं लगेगा.

निष्कर्ष

अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव होना स्वाभाविक है. यह उतार और चढ़ाव के चक्र का पालन करती है. निवेशक इसी चक्र के विभिन्न अवसरों को समझते हुए और अपने जोखिमों का प्रबंध करते हुए इस फंड से लंबे समय में लाभ कमा सकते हैं. इस फंड के माध्यम से लाभ कमाने के इच्छुक निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. बिज़नेस साइकिल फंड क्या होते हैं?

बिज़नेस साइकिल फंड वे फण्ड होते हैं जो बिज़नेस साइकिल को ध्यान में रखकर निवेश करते हैं — Expansion, Peak, Contraction और Slump इसके चार चरण होते हैं.

2. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.