NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

BARODA BNP PARIBAS MANUFACTURING FUND: June 2024

NiveshWorld Team 11 June 2024 4 min read

BARODA BNP PARIBAS MANUFACTURING FUND: एक नज़र में

BARODA BNP PARIBAS MANUFACTURING FUND मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित थीम आधारित NFO फंड है. यह NFO फंड 10 जून 2024 को खुला है और 24 जून 2024 को बंद होगा.

निवेश का उद्देश्य

यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लंबे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी फंड का उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करना है.

लोड

एंट्री लोड: कोई नहीं है.

एग्जिट लोड: तीन माह में रिडीम/स्विच करने पर 0.5% लोड लगेगा. तीन माह के बाद रिडीम/स्विच करने पर कोई लोड नहीं लगेगा.

न्यूनतम निवेश की राशि

  • खरीद/स्विच के लिए: 1000 रुपये न्यूनतम
  • दैनिक, साप्ताहिक, मासिक SIP: 500 रुपये न्यूनतम
  • त्रैमासिक SIP: 1500 रुपये न्यूनतम

इस फंड में निवेश की जरूरत क्यों?

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है. इस तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर एक आधार इंडस्ट्री के रूप में काम करेगा. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है. कैपिटल व्यय में वृद्धि, बुनियादी ढांचे का उन्नयन और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए निम्न प्रमुख क्षेत्रों में अवसर पैदा किए जाएंगे:

  • परिवहन (रेलवे, बंदरगाह, राजमार्ग)
  • शहरी बुनियादी ढांचा (मेट्रो रेल, हवाई अड्डे)
  • ऊर्जा एवं हरित ऊर्जा
  • रक्षा

निफ्टी इंडियन मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स का परफॉर्मेंस

निफ्टी इंडियन मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (TRI) ने अपनी शुरुआत से अब तक 15.6% का रिटर्न दिया है. वर्षों के आधार पर: 15 वर्ष में 18.4%, 10 वर्ष में 16.2%, पांच वर्ष में 21.2%, तीन वर्ष में 25.4% तथा एक वर्ष में 55% का रिटर्न दिया है.

निवेश की रणनीति

  • कोर पोर्टफोलियो: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में न्यूनतम 80%
  • निवेश विधि: स्टॉक का चयन बॉटम-अप आधार पर
  • पोर्टफोलियो: डाइवर्सिफाइड
  • मार्केट कैपिटल: फ्लेक्सिबल

एसेट एलोकेशन

InstrumentsMinimum (%)Maximum (%)
Manufacturing theme equity instruments80100
Other equity instruments020
Debt & Money Market instruments020
Mutual Fund units (Domestic)010
REITs & InvITs units010

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में शामिल प्रमुख क्षेत्र

सेक्टरप्रतिशत
Automobile and Auto Components30.61%
Capital Goods21.24%
Healthcare14.01%
Metals & Mining12.46%
Oil, Gas & Consumable Fuels8.61%
Chemicals7.20%
Consumer Durables4.41%
Textiles0.87%
Forest Materials0.32%
Telecommunication0.26%

इस फंड में किसे निवेश करना चाहिए?

  • जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए नए सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं
  • जो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विशेष रूप से निवेश करना चाहते हैं
  • जो भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनकर लाभ कमाना चाहते हैं

सार

भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं. भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर वर्तमान में सरकारी नीतियों एवं बढ़ते घरेलू बाजार के संयोजन से प्रेरित है. BARODA BNP PARIBAS MANUFACTURING FUND में निवेश करके अधिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं. यह एक बहु-दशकीय सेक्टर है, इसलिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. मैन्युफैक्चरिंग क्या है?

मशीनों, औजारों और श्रम का उपयोग करके सामान बनाने की क्रिया को मैन्युफैक्चरिंग कहते हैं.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

4. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फंड का पैसा शेयर बाजार में जिन विभिन्न सेक्टर की कंपनियों में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.