BARODA BNP PARIBAS NIFTY 200 MOMENTUM 30 INDEX FUND बड़ौदा BNP परिबास म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है.
एक नज़र में
यह NFO फण्ड 25 सितम्बर 2024 से खुला है और 09 अक्टूबर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के 5 दिन बाद पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.
निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि (long term capital appreciation) चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी 200 के टॉप 30 कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है. निफ्टी 200 की टॉप 30 कम्पनीज का चयन मोमेंटम के आधार पर प्रति 6 माह एवं 12 माह के आधार पर किया जायेगा.
लोड
एंट्री लोड: कोई नहीं है. एग्जिट लोड: 7 दिन के अन्दर 0.2% एवं 7 दिन के बाद कोई लोड नहीं लगेगा.
न्यूनतम निवेश की राशि
Lumpsum के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 1000 रुपये और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी धनराशि है, जबकि SIP के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 500 रुपये और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी धनराशि है.
न्यूनतम Additional खरीद धनराशि
न्यूनतम Additional खरीद के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 1000 रुपये और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी धनराशि.
न्यूनतम रिडीम/स्विच की धनराशि
रिडीम/स्विच के लिए न्यूनतम राशि 1000 रुपये और उसके बाद कोई भी राशि या खाते में अवशेष धनराशि, जो भी न्यूनतम हो.
निवेश से लाभ
इस फण्ड के नाम से ही स्पष्ट है कि यह फण्ड स्टॉक मार्केट के उतार चढ़ाव अर्थात मोमेंटम को ध्यान में रखते हुए निवेश करता है. जब बाज़ार ऊपर होने लगता है तब यह फण्ड Purchase करता है और जब बाज़ार गिरने लगता है तब यह फण्ड Sell करता है. निफ्टी 200 की टॉप 30 कम्पनीज का चयन मोमेंटम के आधार पर प्रति 6 माह एवं 12 माह के आधार पर किये जाने का प्रावधान है.
एसेट एलोकेशन
| Types of Instruments | Minimum Allocation (%) | Maximum Allocation (%) |
|---|---|---|
| Equity and Equity related securities covered by NIFTY 200 Momentum 30 Index | 95 | 100 |
| Money Market Instruments & Units of Liquid scheme & Cash & Cash equivalents etc | 0 | 5 |
Nifty 200 Momentum 30 TRI का गत वर्षों का CAGR रिटर्न एनालिसिस
| YEARS | RETURN (%) |
|---|---|
| 01 YEAR | 69 |
| 03 YEARS | 25 |
| 05 YEARS | 31 |
| 10 YEARS | 23 |
| 15 YEARS | 22 |
निष्कर्ष
शेयर बाजार उतार-चढ़ाव की विशेषताओं से युक्त बाजार है, जिसमें उतार-चढ़ाव उत्पन्न होते ही रहते हैं. इन्हीं उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए म्युचुअल फंड हाउस द्वारा यह फंड लॉन्च किया गया है. इंडेक्स फंड होने के कारण यह फंड पैसिव फंड की श्रेणी में आता है. इस फंड से लाभ कमाने के लिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.
महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?
ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है. NFO की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन स्कीम की इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है.
2. इंडेक्स फण्ड क्या है?
इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और बाज़ार के लोकप्रिय इंडेक्स की नकल करता है. कम खर्चीला और कम जोखिम होने के साथ यह डायवर्सिफिकेशन को बनाये रखता है और आकर्षक रिटर्न उत्पन्न करता है.
3. NFO क्या होता है?
New Fund Offer का संक्षिप्त रूप NFO है. जब किसी म्युचुअल फंड हाउस द्वारा शेयर बाजार में कोई नया फंड लॉन्च किया जाता है तो उसे NFO कहते हैं. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है और सामान्य अवधि 15 दिवस होती है.