NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

BARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND मिडकैप सेक्टर में निवेश का अनूठा अवसर!

NiveshWorld Team 23 October 2024 6 min read

BARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND बड़ौदा बीएनपी परिबास म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा बाज़ार में पेश किये जाने वाला पैसिव कैटेगोरी का फण्ड है.

BARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामBARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating / tracking the Nifty Midcap 150 Total Returns Index
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक14 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक28 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty Midcap 150 Total Returns Index
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरMr. Neeraj Saxena
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के Optionsसिर्फ Growth ऑप्शन
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 7 दिन से पहले 0.2%, 7 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशिLumpsum में ₹1000, SIP में ₹500 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनEquity and Equity related securities of Nifty Midcap 150 TRI में 95% से 100% तक

BARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

यह NFO 14 अक्टूबर 2024 से खुला है और 28 अक्टूबर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 से 7 दिन बाद पुनः खुलेगा.

BARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

इस फण्ड का उद्देश्य ऐसे रिटर्न प्रदान करना है जो निफ्टी मिडकैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स के प्रदर्शन को बारीकी से फॉलो करता है. यह इंडेक्स बाजार की 150 मिडकैप कंपनीज को ट्रैक करता है, जो अपने सेक्टर में लीडिंग हैं. मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर 101 से लेकर 250 स्थान के बीच की कम्पनीज में निवेश करके, यह फंड निवेशकों को लार्ज-कैप फंड की तुलना में कम रिस्क के साथ ग्रोथ के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है.

BARODA BNP PARIBAS NIFTY MIDCAP 150 INDEX FUND में निवेश की रणनीति

इंडेक्स रिप्लिकेशन

इस फंड का प्राथमिक उद्देश्य निफ्टी मिड कैप 150 टोटल रिटर्न इंडेक्स को फॉलो करना है, जो विभिन्न क्षेत्रों की 150 मिड कैप कंपनी से मिलकर बना है.

सेक्टरल डायवर्सिफिकेशन

निफ्टी मिडकैप 150 में 150 कंपनी शामिल हैं, जिसमें केमिकल, रियलिटी, टेक्सटाइल और एंटरटेनमेंट आदि जैसे सेक्टर शामिल हैं.

रूल बेस्ड इन्वेस्टमेंट

इस फण्ड में स्टॉक का चयन रूल बेस्ड अप्रोच पर होता है, जो पोर्टफोलियो में स्थिरता सुनिश्चित करता है.

कम रिस्क

मिडकैप कंपनीज के यूनिवर्स में अलग-अलग सेक्टर शामिल हैं, जो किसी एक सेक्टर से जुड़े हुए निवेश जोखिम को कम करने में मदद करता है.

लॉन्ग टर्म अप्रिशिएसन पर फोकस

गत 10 वर्षों में 70 से अधिक ऐसी मिड कैप कंपनी रही हैं जो लार्ज कैप कंपनी में बदल चुकी हैं.

Passive Investing के लाभ

  • Easy (आसान): पैसिव फंड्स की निवेश रणनीति समझने में आसान होती है.
  • Rule-Based Investing: सूचकांक एक नियम-आधारित पोर्टफोलियो है जिसमें स्टॉक/कंपनी का चयन पूर्व-निर्धारित नियमों के आधार पर होता है.
  • Efficient (कुशल): पोर्टफोलियो बाजार के सामूहिक ज्ञान को प्रतिबिंबित करता है, जिससे इस फण्ड में रिस्क कम हो जाता है.
  • Economical (मितव्ययी): निष्क्रिय फंडों का एक्सपेंस रेश्यो सक्रिय म्यूचुअल फंड की तुलना में कम होता है.

NIFTY MIDCAP 150 TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस

30 सितम्बर 2024 के अनुसार NIFTY MIDCAP 150 TRI बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 48.40%, 3 वर्ष में 37.90%, 5 वर्ष में 35.30%, 10 वर्ष में 23.50% व 15 वर्ष में 21.00% का रिटर्न दिया है.

निष्कर्ष

पैसिव कैटेगोरी पर आधारित यह एक ऐसा फंड है जो बाजार की मिड कैप कंपनी में निवेश के लिए डिजाइन किया गया है. कम्पनीज का चयन प्रति 6 माह पर किया जाता है. 150 कम्पनीज के स्टॉक का डायवर्सिफिकेशन होने से कम जोखिम के साथ यह फंड निवेशकों के लिए एक लाभप्रद निवेश हो सकता है. इस फण्ड में वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए 5 वर्ष से अधिक समय तक निवेशित रहने की आवश्यकता है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: मिड कैप कम्पनीज क्या होती हैं?

उत्तर: ऐसी कम्पनीज जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹5000 से ₹20000 करोड़ होता है उन्हें मिड कैप कम्पनीज कहते हैं. इन कंपनीज में विकास की अपार संभावनाएं होती हैं.

प्रश्न: SWP क्या होता है?

उत्तर: SWP म्युचुअल फंड हाउस द्वारा प्रदान की जाने वाली वह सुविधा होती है, जिसके अंतर्गत निवेशक द्वारा चयन की गई अवधि के आधार पर एक निश्चित धनराशि का withdrawal दिया जाता है.

नोट: निवेशकों के लिए अपने निवेश उद्देश्य, रणनीति, जोखिम कारकों और शुल्कों पर व्यापक जानकारी के लिए बड़ौदा बीएनपी परिबास म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा प्रदान किए गए फंड के विस्तृत दस्तावेजों की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.