NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

Canara Robeco Balanced Advantage Fund से अपने पोर्टफोलियो को Growth के साथ Balance करें

NiveshWorld Team 19 July 2024 5 min read

CANARA ROBECO BALANCED ADVANTAGE FUND: एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामCanara Robeco Balanced Advantage Fund
स्कीम का प्रकारBalanced Advantage Fund — An Open-Ended Dynamic Asset Allocation Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक08 जुलाई 2024
NFO बंद होने का दिनांक19 जुलाई 2024
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW दोनों
बेंचमार्कCRISIL Hybrid 50+50 — Moderate Index (TRI)
फण्ड मैनेजरदत्त भंडवालदार, एनेट फर्नांडिस, सुमन प्रसाद, अमित कदम
NFO Price₹10

निवेश का उद्देश्य

केनरा रोबेको बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक प्रकार का डायनामिक एसेट अलोकेशन फंड है. यह फण्ड इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों के बीच निवेश का संतुलन बनाए रखता है. इस फंड का उद्देश्य पूंजी में वृद्धि और नियमित आय का संतुलन बनाए रखना है. यह फंड मार्केट कंडीशंस के अनुसार निवेश को स्वचालित रूप से संतुलित करता रहता है.

जोखिम

हाइब्रिड फण्ड होने के कारण इस फंड में मध्यम जोखिम है. इक्विटी में निवेश की वजह से शेयर बाजार की अस्थिरता का प्रभाव पड़ता है, जबकि डेट में निवेश स्थिरता प्रदान करता है.

लोड

एंट्री लोड: कोई नहीं है.

  • 1% यदि आवंटन की तारीख से 365 दिनों के भीतर आवंटित इकाइयों के 12% से अधिक निकाल लिया जाता है.
  • शून्य — यदि आवंटन की तारीख से 365 दिनों के भीतर आवंटित इकाइयों का 12% तक निकाल लिया जाता है.
  • शून्य — यदि आवंटन की तारीख से 365 दिनों के बाद निकाला जाता है.

न्यूनतम निवेश की राशि

Lump sum निवेश के रूप में खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपये और उसके बाद कोई भी राशि है. मासिक (Monthly) SIP के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 1000 रुपये और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी राशि है. छमाही (Quarterly) SIP के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 2000 रुपये है.

फण्ड का प्रकार

यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है. निवेशक कभी भी अपने शेयर्स को रिडीम कर सकते हैं. रिडीम/स्विच FIFO के आधार पर होगा.

निवेश के लाभ

विविधता (Diversification)

यह फंड इक्विटी और इक्विटी-संबंधित दोनों उपकरणों में निवेश करता है, जिससे निवेशक के निवेश को विविधता प्राप्त होती है और जोखिम कम करने में सहायता मिलती है.

संतुलित जोखिम-लाभ प्रोफाइल

इक्विटी निवेश उच्च रिटर्न के साथ उच्च जोखिम भरे होते हैं, वहीँ इक्विटी-संबंधित उपकरण अपेक्षाकृत कम जोखिम भरे होते हैं. यह स्थिति इस फंड को संतुलन प्रदान करती है.

प्रोफेशनल मैनेजमेंट

इस फंड का प्रबंधन अनुभवी फंड मैनेजर द्वारा किया जा रहा है, जो बाजार की परिस्थितियों और निवेश के अवसरों का मूल्यांकन करके सही निवेश का निर्णय लेने में सक्षम हैं.

लंबी अवधि का निवेश

यह फण्ड इक्विटी और इक्विटी-संबंधित उपकरणों दोनों में निवेश करता है, जिससे यह फंड लंबी अवधि में धन वृद्धि के लिए अच्छा विकल्प है.

कर लाभ

इक्विटी से जुड़े बचत साधनों में निवेश से कुछ मामलों में बैलेंस्ड फंड्स पर टैक्स लाभ प्राप्त होता है.

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Equity and Equity-related Instruments65100
Debt and Money Market Instruments035

इसमें कौन निवेश कर सकता है?

  • जो निवेशक अपने धन के निवेश के लिए इक्विटी में अपने जोखिम को गतिशील रूप से बदलने के लिए एक विधि की तलाश कर रहे हैं.
  • जो निवेशक मध्य जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं और 5 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करना चाहते हैं.
  • जो निवेशक संभावित नुकसान को कम करते हुए बाजार की रैलियों में अपनी भागीदारी बनाए रखना चाहते हैं.

सार

यह फण्ड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डायनेमिक एसेट में निवेश करता है. जब बाजार ऊपर जाने की उम्मीद में रहता है तब इक्विटी में निवेश को बढ़ा दिया जाता है और जब बाज़ार नीचे जाने की उम्मीद में होती है तब डेट सिक्योरिटीज में निवेश बढ़ा दिया जाता है. इस प्रकार यह फण्ड अपने आपको बैलंस करता रहता है, जिससे जोखिम कम होता है.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है. NFO की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन स्कीम की इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है.

2. बैलेंस्ड एडवांटेज फण्ड क्या होते हैं?

बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, जिसे डायनैमिक एसेट एलोकेशन फंड भी कहा जाता है, ज़्यादा लचीले फण्ड होते हैं. इसमें Debt और Equity के मध्य संतुलन रखा जाता है. बाजार में गिरावट के दौरान गिरावट को कम किया जाता है और मार्केट ऊपर जाने के दौरान उचित भागीदारी प्रदान करके फण्ड को बैलेंस किया जाता है.

3. एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?

AMC वित्तीय बाज़ार में एक ऐसी कंपनी होती है जो निवेशकों द्वारा दिए गए पैसे को मैनेज एवं विभिन्न फाइनेंशियल उत्पादों में निवेश करती है जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सके.

4. नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या होती है?

किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत ही NAV होती है. NAV किसी फण्ड के प्रदर्शन को बताता है कि फण्ड अच्छा है या नहीं.

5. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

6. Allotment की Date के बाद इस फण्ड में निवेश कैसे करें?

यदि आपने NFO की अवधि के दौरान निवेश नहीं किया है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि NFO की Closing Date के 5 से 7 दिनों के बाद आप इसमें सामान्य म्यूच्यूअल फण्ड की ही तरह निवेश कर सकते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.