NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Cyber Security

3 तरीकों से वित्तीय Financial लेने-देन में साइबर सुरक्षा को सुरक्षित बनायें

NiveshWorld Team 20 March 2024 4 min read

वित्तीय (Financial) लेने-देन में साइबर सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है? आपने अक्सर सुना होगा कि किसी के मोबाइल पर एक लिंक आया और उस पर गलती से क्लिक करते ही पूरा बैंक खाता खाली हो गया, या किसी के खाते से बिना लेनदेन किए किसी अन्य व्यक्ति ने पैसे निकाल लिए. आज के डिजिटल युग में जहां समस्त लेनदेन ज्यादातर डिजिटल हो गए हैं, साइबर सुरक्षा एक अत्यधिक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दा है.

साइबर सुरक्षा क्या होती है?

कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में उपलब्ध सूचनाओं को सुरक्षित रखना ही साइबर सुरक्षा कहलाता है. यह डिजिटल उपकरण, नेटवर्क, और इंटरनेट से जुड़े सिस्टमों, डेटा और सेवाओं को हैकिंग, अनधिकृत पहुंच या अनधिकृत संगठनों/व्यक्तियों द्वारा नुकसान पहुंचाने से बचाती है. यह वायरस, मैलवेयर, फिशिंग, डेटा चोरी, और Denial of Service (DoS) जैसे साइबर हमलों से भी बचाव करती है. आइए साइबर सुरक्षा के 3 महत्वपूर्ण स्तंभों के बारे में जानते हैं.

1. मजबूत पासवर्ड

साइबर सुरक्षा में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण आपका पासवर्ड होता है. पासवर्ड जितना मजबूत होगा, आपकी सुरक्षा उतनी ही सुनिश्चित होगी. मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • पासवर्ड कम से कम 10 से 12 शब्दों का होना चाहिए, सिर्फ 8 शब्दों का नहीं
  • अल्फाबेट के साथ-साथ विशिष्ट वर्ण भी प्रयोग करने चाहिए तथा वर्ण एवं अंक कम से कम दो-दो बार प्रयोग करने चाहिए
  • पासवर्ड अपनी स्थानीय भाषा में बनाना ज्यादा सुरक्षित होता है
  • पासवर्ड में कभी भी अपना नाम, लिंग, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि नहीं रखना चाहिए
  • हर खाता, ईमेल आईडी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए हमेशा अलग-अलग पासवर्ड बनाना चाहिए
  • समय-समय पर महत्वपूर्ण पासवर्ड बदलते रहना चाहिए
  • अपना पासवर्ड कभी भी किसी को न बताएं, हमेशा गोपनीय रखें
  • यदि खाते का संचालन एक से अधिक व्यक्ति द्वारा होता है, तो भी पासवर्ड का प्रबंधन सिर्फ एक ही व्यक्ति द्वारा करना चाहिए

2. उपकरणों को हमेशा अपडेट रखें

अपने कंप्यूटर, मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को समय-समय पर अपडेट करते रहें, क्योंकि निर्माताओं द्वारा दिए जाने वाले अपडेट हमारे उपकरणों को सुरक्षित रखते हैं. अपडेट में सबसे महत्वपूर्ण एंटीवायरस एवं ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं, जिन्हें समय-समय पर अवश्य अपडेट करते रहना चाहिए. ऑटो अपडेट ऑन रखने से जब भी नया अपडेट आता है, नोटिफिकेशन मिल जाता है और आसानी से अपडेट किया जा सकता है.

3. सतर्कता

आरबीआई कहता है: जानकार बनिए, सतर्क रहिए!

साइबर सुरक्षा में तीसरा सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ सतर्कता है, जिसके लिए जानकारी होना बहुत जरूरी है. आजकल सभी बैंक्स व वित्तीय संस्थाओं के अपने-अपने ऐप हैं, इसलिए सिर्फ विश्वसनीय प्लेटफॉर्म या संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट से ही ऐप डाउनलोड करें, जिससे साइबर ठगी से बचा जा सके.

  • हमेशा पेमेंट करने के लिए विश्वसनीय लिंक एवं ऐप का ही प्रयोग करें
  • आकर्षक उपहार या फ्री गिफ्ट से संबंधित किसी भी लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ऐसे लिंक ज्यादातर फ्रॉड से संबंधित होते हैं
  • अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं किसी को भी साझा न करें और हमेशा गोपनीय रखें
  • बैंक ट्रांजैक्शन में हमेशा सत्यापित, सुरक्षित और ऑफिशियल वेबसाइट का ही प्रयोग करें
  • तुरंत अलर्ट प्राप्त करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल बैंक में रजिस्टर्ड करें
  • कभी भी मोबाइल, ई-मेल या पर्स में महत्वपूर्ण बैंकिंग डेटा स्टोर न करें
  • सार्वजनिक स्थानों के निशुल्क वाईफाई नेटवर्क के जरिए बैंकिंग करने से बचें
  • एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड खोने या चोरी होने पर तुरंत ब्लॉक कराएं, बैंक को सूचित करें और FIR भी दर्ज कराएं
  • अपना पिन/ओटीपी किसी को न बताएं
  • धोखाधड़ी से लेनदेन होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें

यदि आपने भुगतान का विवरण किसी को नहीं बताया है और बैंक को 3 दिन के भीतर सूचित किया है, तो आपको कोई हानि नहीं होगी.

सार

मजबूत पासवर्ड, अपने उपकरणों को अपडेट रखने तथा सतर्क रहने जैसे उपायों को अपनाकर आप अपने वित्तीय लेनदेन में साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. साइबर सुरक्षा के 3 मुख्य स्तंभ क्या हैं?

मजबूत पासवर्ड, उपकरणों को अपडेट रखना और सतर्कता — ये साइबर सुरक्षा के 3 मुख्य स्तंभ हैं.

2. ऑनलाइन ठगी होने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?

तुरंत अपने बैंक को सूचित करें और कार्ड/खाता ब्लॉक कराएं. यदि आप बैंक को 3 दिन के भीतर सूचित करते हैं तो नुकसान से बचा जा सकता है.

3. सार्वजनिक वाईफाई पर बैंकिंग क्यों नहीं करनी चाहिए?

सार्वजनिक वाईफाई नेटवर्क असुरक्षित होते हैं और हैकर्स आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.