NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

4 नवम्बर से लांच हो रहा है FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND!

NiveshWorld Team 30 October 2024 5 min read

FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND बाज़ार की परिस्थितियों का लाभ अपने निवेशकों को प्रदान करने के उद्देश्य से फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फ़ंड हाउस द्वारा लांच किये जाने वाला आर्बिट्राज फण्ड है.

FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामFRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme investing in arbitrage opportunities
स्कीम की केटेगरीEquity – Hybrid Arbitrage Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक04 नवम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक18 नवम्बर 2024
बेंचमार्कNIFTY 50 Arbitrage TRI
Scheme Risk-o-meterLow
फण्ड मैनेजरPallab Roy, Rajasa Kakulavarapu और Yogik Pitti
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 30 दिन से पहले 0.25%, 30 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹5000 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
स्पेशल फीचरकोई लॉक इन पीरियड नहीं. SIP, STP, SWP, Family Solutions Facility जैसी सुविधाएं उपलब्ध.

FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND – NFO 04 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 18 नवम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 21 नवम्बर 2024 से पुनः खुलेगा.

FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND में निवेश से लाभ

FRANKLIN INDIA ARBITRAGE FUND आर्बिट्राज फंड की केटेगरी का होने के कारण इस फंड को आर्बिट्राज फंड के समस्त लाभ प्राप्त हैं. आर्बिट्राज फंड में किसी शेयर को कैश मार्केट में खरीदा जाता है और फ्यूचर मार्केट में उसे बेंच दिया जाता है. जब कैश मार्केट में शेयर की कीमत फ्यूचर्स मार्केट से कम होती है, तो फंड मैनेजर कैश मार्केट में शेयर खरीदते हैं और फ्यूचर्स मार्केट में बेचते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होता है.

यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हैं जो कम जोखिम के साथ अल्प अवधि में निवेश करना चाहते हैं और बैंक में फिक्स्ड या अन्य डिपॉजिट से थोड़ा अधिक रिटर्न की तलाश में हैं.

NIFTY 50 Arbitrage बेंचमार्क का परफॉरमेंस

30 सितम्बर 2024 के अनुसार NIFTY 50 Arbitrage बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 7.09%, 5 वर्ष में 5.03% और बेंचमार्क की शुरुआत से लेकर अब तक 6.14% का रिटर्न दिया है. चूँकि यह फण्ड बैंक एफडी के एक विकल्प के तौर पर लिया जाता है, इसलिए गत वर्षों का रिटर्न देखने से यह स्पष्ट है कि इस फण्ड ने बैंक एफडी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

NIFTY 50 Arbitrage TRI में Index Constituents का % में Weightage

Near-Month NIFTY 50 Index Futures65%
1 Month MIBOR30%
Cash5%

टॉप 10 आर्बिट्राज फंड

टॉप 10 आर्बिट्राज फंड के अंतर्गत वे फंड्स दिए गए हैं जिन्होंने पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है:

  • Kotak Equity Arbitrage Fund
  • Invesco India Arbitrage Fund
  • Mirae Asset Arbitrage Fund
  • Bandhan Arbitrage Fund
  • Tata Arbitrage Fund
  • Baroda BNP Paribas Arbitrage Fund
  • Edelweiss Arbitrage Fund
  • Aditya Birla Sun Life Arbitrage Fund
  • ICICI Prudential Equity Arbitrage Fund
  • Axis Arbitrage Fund

ऊपर दिए गए सभी फंड्स ने पिछले 1 साल में 8% से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

निष्कर्ष

Arbitrage Fund गिरते बाजार में भी उपयुक्त होते हैं, अर्थात जब बाज़ार गिर रहा हो उस समय आर्बिट्राज फंड्स ज्यादा लाभ प्रदान करते हैं. आर्बिट्रेज फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त होते हैं, जो कम रिस्क के साथ स्थिर रिटर्न की तलाश में होते हैं. निवेश से पूर्व निवेशक अपने वित्तीय लक्ष्यों और रिस्क क्षमता पर जरूर विचार करें.

नोट: निवेशकों के लिए अपने निवेश उद्देश्य, रणनीति, जोखिम कारकों और शुल्कों पर व्यापक जानकारी के लिए फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फ़ंड कंपनी द्वारा प्रदान किए गए फंड के विस्तृत दस्तावेजों की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.