HDFC NIFTY LARGEMIDCAP 250 INDEX FUND एचडीएफसी म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड लार्ज कैप और मिड कैप इक्विटी इंडेक्स फण्ड है. यह NFO फण्ड 20 सितम्बर 2024 से खुला है और 04 अक्टूबर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के 05 दिन बाद पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.
एक नज़र में
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| फण्ड हाउस का नाम | HDFC Mutual Fund |
| स्कीम का नाम | HDFC Nifty LargeMidcap 250 Index Fund |
| स्कीम का प्रकार | Equity Index Fund |
| NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 20 सितम्बर 2024 |
| NFO बंद होने का दिनांक | 04 अक्टूबर 2024 |
| बेंचमार्क | Nifty LargeMidcap 250 Index (TRI) |
| Risk-o-meter | बहुत ज्यादा (Very High) |
| फण्ड मैनेजर | Nirman Morakhia, Arun Agarwal |
| निवेश का Plan | Direct और Regular दोनों |
| निवेश के Options | सिर्फ Growth |
| लोड | एंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं |
| NFO Price | ₹10 |
निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि (long term capital appreciation) चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य लार्ज कैप की 100 कम्पनीज एवं मिड कैप की 150 कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है. टॉप कम्पनीज का चयन मोमेंटम के आधार पर प्रति 6 माह में किया जायेगा.
लोड
एंट्री लोड: कोई नहीं है. एग्जिट लोड: कोई नहीं है.
न्यूनतम निवेश की राशि
खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 100 रुपये और उसके बाद कोई भी धनराशि है.
निवेश की Methodology
इस फण्ड में 100 कम्पनीज निफ्टी की एवं 150 टॉप कम्पनीज मिड कैप फण्ड की रहेंगी. निफ्टी और मिड कैप की कम्पनीज का शेयर अनुपात 50:50 है.
निवेश क्यों?
- भारत की विकास गाथा में भागीदार बनाना: 250 शेयर्स में निवेश एवं विभिन्न खंडों और क्षेत्रों में विविध जानकारी भारत की अर्थव्यवस्था को ब्रॉड एक्सपोज़र प्रदान करता है.
- बाजार पूंजीकरण में डायवर्सिफिकेशन: लार्जकैप और मिडकैप सूचकांकों में टॉप कम्पनीज साल दर साल बदलते रहते हैं, इसलिए दोनों मार्केट कैप सेगमेंट में निवेश की योजना है.
- एक ही उत्पाद के माध्यम से लार्ज और मिड कैप में निवेश का अवसर: मिडकैप की वृद्धि क्षमता के साथ लार्जकैप की सापेक्ष स्थिरता से लाभ उठाने का लक्ष्य इस योजना में निहित है.
- लार्ज और मिड एलोकेशन को बनाए रखने का सुविधाजनक और कर-कुशल तरीका: इंडेक्स को हर तिमाही में रिबैलेंस किया जाता है.
- कम लागत: कम व्यय अनुपात के कारण यह फण्ड दीर्घकालिक निवेश के लिए एक आदर्श साधन है.
एसेट एलोकेशन
| Types of Instruments | Minimum Allocation (%) | Maximum Allocation (%) |
|---|---|---|
| Securities covered by Nifty LargeMidcap 250 Index (TRI) | 95 | 100 |
| Debt Securities & Money Market Instruments, Units of Debt Schemes of Mutual Funds | 0 | 5 |
सार
चूंकि इंडेक्स फंड एक विशेष प्रकार के इंडेक्स को ट्रैक करते हैं, इसलिए ये फण्ड पैसिव फंड के अंतर्गत आते हैं. यह फण्ड बाज़ार के लोकप्रिय इंडेक्स की नकल करते हैं. इंडेक्स फण्ड उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा है, जो म्यूचुअल फंड या अलग-अलग स्टॉक्स में निवेश करने का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, परन्तु बाज़ार का फ़ायदा उठाना चाहते हैं. कम खर्चीला और कम जोखिम होने के साथ ही साथ इंडेक्स फंड डायवर्सिफिकेशन को बनाये रखते हैं और निवेशक के लिए आकर्षक रिटर्न उत्पन्न करते हैं.
महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?
ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है. NFO की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन स्कीम की इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है.
2. निफ्टी क्या होता है?
निफ्टी दो शब्दों से मिलकर बना है — नेशनल का N (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और टॉप 50 कम्पनीज के फिफ्टी से ifty. निफ्टी देश के स्टॉक मार्केट का लोकप्रिय इंडेक्स है.
3. इंडेक्स फण्ड क्या है?
इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और बाज़ार के लोकप्रिय इंडेक्स की नकल करता है.
4. NFO क्या होता है?
New Fund Offer का संक्षिप्त रूप NFO है. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है और सामान्य अवधि 15 दिवस होती है.
5. लोड क्या होता है?
शेयर मार्केट में शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.