आज के समय में जहां दुनिया डिजिटल हो गई है और समस्त लेनदेन ज्यादातर डिजिटल हो गए हैं, ऐसी स्थिति में स्ट्रांग पासवर्ड बनाना बहुत जरूरी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने से हैकर्स के लिए पासवर्ड हैक करना बहुत आसान हो गया है. इस आर्टिकल में हम आपको स्ट्रांग पासवर्ड बनाने के 13 तरीके बताएंगे.
1. पासवर्ड लंबा हो
सामान्यतः पासवर्ड कम से कम 8 शब्दों का बताया जाता है, लेकिन आपको कम से कम 10 से 12 शब्दों का पासवर्ड बनाना चाहिए.
2. विशिष्ट वर्णों का प्रयोग करें
पासवर्ड बनाने में अल्फाबेट के साथ-साथ विशिष्ट वर्ण भी प्रयोग करने चाहिए तथा वर्ण एवं अंक कम से कम दो-दो बार प्रयोग करने चाहिए. ज्यादातर लोग *, @, #, $, & का ही प्रयोग करते हैं, जिससे हैकर्स के लिए पासवर्ड हैक करना आसान हो जाता है. इनके स्थान पर अन्य विशिष्ट वर्णों का प्रयोग करें.
3. पासवर्ड अपनी स्थानीय भाषा में बनाएं
सामान्यतः पासवर्ड अंग्रेजी भाषा में ही बनाए जाते हैं. स्थानीय भाषा में बनाया गया पासवर्ड अत्यधिक स्ट्रांग पासवर्ड की श्रेणी में आता है.
4. अपनी व्यक्तिगत सूचनाओं को पासवर्ड में न रखें
पासवर्ड में कभी भी अपना नाम, लिंग, मोबाइल नंबर या जन्मतिथि नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसे पासवर्ड का अनुमान लगाना बहुत आसान होता है.
5. अलग-अलग पासवर्ड बनाएं
हर खाता, ईमेल आईडी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट आदि के लिए हमेशा अलग-अलग पासवर्ड बनाना चाहिए.
6. पासवर्ड बदलते रहना चाहिए
समय-समय पर महत्वपूर्ण पासवर्ड बदलते रहना चाहिए.
7. पासवर्ड गोपनीय रखें
अपना पासवर्ड कभी भी किसी को न बताएं, इसे हमेशा गोपनीय रखें.
8. पासवर्ड का प्रबंधन सिर्फ एक ही व्यक्ति द्वारा करना चाहिए
यदि खाते का संचालन एक से अधिक व्यक्ति द्वारा होता है, तो भी पासवर्ड का प्रबंधन सिर्फ एक ही व्यक्ति द्वारा करना चाहिए. यदि एक से अधिक व्यक्ति पासवर्ड का प्रबंधन करेंगे तो नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है.
9. पासवर्ड को कभी भी ऑनलाइन सेव करके न रखें
बैंकिंग ट्रांजैक्शन या वित्तीय लेनदेन में प्रयोग किए जाने वाले पासवर्ड को कभी भी ऑनलाइन सेव करके न रखें. यह याद रखने के लिहाज से सरल हो सकता है, परंतु सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है.
10. पासवर्ड विशिष्ट होना चाहिए
पासवर्ड यूनिक होना चाहिए, जिसे गैस करना या हैक करना आसान न हो.
11. पासवर्ड में डिक्शनरी के शब्द का प्रयोग न करें
डिक्शनरी के किसी भी शब्द को पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल न करें.
12. आम तौर से प्रचलित पासवर्ड न बनाएं
लोग अक्सर 12345678 या ABCDEFGH या 1234ABCD या Abc@1234 जैसे पासवर्ड बना लेते हैं. इस तरह के पासवर्ड बहुत आसानी से हैक और क्रैक किए जा सकते हैं.
13. स्ट्रांग पासवर्ड ही बनाना चाहिए
पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जो याद रहे, लेकिन यदि आपको पासवर्ड याद नहीं रहता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फॉरगेट पासवर्ड से आप आसानी से अपना पासवर्ड बदल सकते हैं. हमेशा स्ट्रांग पासवर्ड ही बनाना चाहिए.
"सरल नहीं, स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं"
स्ट्रांग पासवर्ड के साथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें
ऊपर दिए गए बिंदुओं के अतिरिक्त आप अपने वित्तीय लेनदेन को और अधिक सुरक्षित करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का भी उपयोग कर सकते हैं. मोबाइल के माध्यम से बहुत आसानी से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि हर व्यक्ति का बायोमेट्रिक यूनिक होता है और किसी दूसरे व्यक्ति से मैच नहीं करता है. भारत में आधार कार्ड भी बायोमेट्रिक सूचना के आधार पर बनाया गया है.
सामान्यतः बैंक्स द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देश "पासवर्ड में कम से कम एक अंग्रेजी बड़ा अक्षर, एक छोटा अक्षर, एक संख्या और एक विशेष वर्ण शामिल करें" का पालन करते हुए एक यूनिक स्ट्रांग पासवर्ड बनाना चाहिए, जिसे हैक करना हैकर के लिए सरल न हो और आपके लिए याद रखना आसान हो.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. स्ट्रांग पासवर्ड में कम से कम कितने अक्षर होने चाहिए?
स्ट्रांग पासवर्ड में कम से कम 10 से 12 अक्षर होने चाहिए, जिसमें बड़े-छोटे अक्षर, अंक और विशेष वर्ण शामिल हों.
2. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन क्यों सुरक्षित है?
हर व्यक्ति का बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, फेस आदि) यूनिक होता है और किसी दूसरे व्यक्ति से मैच नहीं करता, इसलिए यह पासवर्ड से भी अधिक सुरक्षित माना जाता है.
3. पासवर्ड में क्या नहीं रखना चाहिए?
पासवर्ड में अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि या डिक्शनरी के सामान्य शब्द नहीं रखने चाहिए.