Hyundai IPO के जरिये कितना पैसा जुटाने की योजना बना रही है?
मीडिया सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हुई है कि यह IPO करीब ₹25,000 करोड़ का होगा. यदि ऐसा होता है तो यह देश का सबसे बड़ा IPO होगा. वास्तविक पैसे की जानकारी कंपनी द्वारा IPO जारी करने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन इतना तय है कि कंपनी 2024 में देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO लांच करने जा रही है. इससे पहले देश का सबसे बड़ा IPO देश की LIC द्वारा जारी किया गया था, जिसके द्वारा LIC ने ₹21,000 करोड़ रूपये जुटाए थे.
हुंडई कंपनी अपनी 15 से 20% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. ऐसे में यदि कंपनी अपनी 15% की भी हिस्सेदारी बेचती है तो IPO का वैल्यूएशन ₹27,000 करोड़ रुपये के पार निकल जायेगा, और 20% हिस्सेदारी बेचने पर वैल्यूएशन ₹36,000 करोड़ रुपये के पार निकल जायेगा.
Hyundai IPO से पहले देश के अब तक के 5 बड़े IPO
अब तक का देश का सबसे बड़ा IPO LIC का रहा है. यहाँ पर आपको देश के टॉप 5 IPO की जानकारी दी जा रही है:
| क्र. | कंपनी का नाम | वर्ष | धनराशि (बिलियन डॉलर) |
|---|---|---|---|
| 1 | LIC | 2022 | 2.45 |
| 2 | PayTm | 2021 | 2.19 |
| 3 | Coal India Ltd | 2020 | 1.8 |
| 4 | General Insurance Corporation of India | 2017 | 1.35 |
| 5 | SBI Cards | 2020 | 1.24 |
Hyundai IPO की क्यों हो रही है चारों तरफ चर्चा?
देश के सबसे बड़े IPO के साथ ही निम्न कारणों से भी Hyundai IPO की चारों तरफ चर्चाएँ हो रही हैं:
- भारत के स्टॉक मार्केट में 21 वर्ष अर्थात दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद किसी ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा IPO लांच किया जा रहा है. इससे पूर्व 2003 में मारुति सुजुकी ने अपना IPO लांच किया था.
- कंपनी IPO के जरिये ₹27,000 करोड़ से ज्यादा का पैसा जुटाने की योजना में है.
- विश्व की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो बाजार में लिस्ट होने जा रहा है यह IPO.
- रॉयटर्स के अनुसार 17 जून 2024 को हुंडई मोटर कंपनी (HMC) के शेयर्स में 6.3% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गयी.
कंपनी IPO से जुटाए गए पैसे का क्या करेगी?
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) भारत में सबसे बड़ी यात्री कार निर्यातक और दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. कंपनी इस जुटाई गई धनराशि का उपयोग परिचालन का विस्तार करने के लिए करेगी.
Hyundai IPO के वित्तीय सलाहकार
ब्लूमबर्ग के अनुसार दक्षिण कोरिया स्थित हुंडई मोटर कंपनी ने अपनी भारत स्थित इकाई के आगामी IPO के लिए कोटक महिंद्रा बैंक और मॉर्गन स्टेनली को सलाहकार के रूप में चुना है.
Hyundai IPO के लांच होने की तिथि क्या है?
मीडिया सूत्रों के हवाले से Hyundai IPO अक्टूबर या नवम्बर 2024 तक लांच होने की संभावनाएं हैं.
हुंडई मोटर इंडिया (HMIL) का इतिहास
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर कंपनी की पूर्ण मालिकाना हक़ वाली भारत में स्थापित सहायक कंपनी है. यह भारत में सबसे बड़ी यात्री कार निर्यात करने वाली कंपनी है तथा दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माण करने वाली कंपनी भी है. कंपनी का गठन 6 मई 1996 को किया गया था.
1996 में हुंडई के भारत आगमन के समय भारत में केवल पांच प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनीज थीं — मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान, प्रीमियर, टाटा और महिंद्रा. श्री उन्सू किम हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं.
हुंडई मोटर इंडिया की भारत में पहली कार
एचएमआईएल की पहली कार हुंडई सैंट्रो है. यह कार 23 सितंबर 1998 को लॉन्च की गई थी और बेहद सफल रही. कंपनी अपनी स्थापना के कुछ ही महीनों में भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माण करने वाली और सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्यात करने वाली कंपनी बन गई.
हुंडई मोटर इंडिया की भारत में लोकप्रिय कारें
हुंडई भारत में कई कारें बनाती और बेचती है. सबसे लोकप्रिय कारें सैंट्रो जिंग, आई10, ईओन और आई20 हैं.
हुंडई मोटर इंडिया के उत्पादन एवं अनुसंधान (R&D) केंद्र
हुंडई के भारत के तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थित हैं. दोनों प्लांट की संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 600,000 इकाइयों की है. वर्ष 2007 में कंपनी ने हैदराबाद में अपनी R&D सुविधा की शुरूआत की.
हुंडई के अलावा देश की अन्य प्रमुख ऑटोमोबाइल कम्पनीज
2023 में हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में 602,000 कारें बेचीं, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9% की वृद्धि हुई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.7% रही. मारुति सुजुकी 41.7% के साथ बाजार में सबसे ऊपर रही, जबकि टाटा मोटर्स 13.5% पर रही. वित्तीय वर्ष 2023 में हुंडई मोटर इंडिया का कारोबार 60,000 करोड़ रुपये रहा जो वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में 27% अधिक है और कंपनी का लाभ 62% बढ़कर 4,653 करोड़ रुपये हो गया.
सार
प्रमुख भारतीय ऑटो कम्पनीज में मात्र मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ही दो कम्पनीज हैं जिनका मौजूदा बाजार मूल्यों पर हाई वैल्यूएशन है. 39 बिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ दक्षिण कोरिया में सूचीबद्ध हुंडई मोटर कंपनी अपनी भारतीय सहायक कंपनी की लिस्टिंग के माध्यम से वित्तीय बाजारों में 'कोरिया छूट' को कम करना चाह रही है.
इन सब पर ध्यान देने से हम पाते हैं कि Hyundai IPO, जो कि देश का सबसे बड़ा IPO जारी होने वाला है, में निवेश की अपार संभावनाएं हैं. आने वाले समय में निवेशक निश्चित रूप से Hyundai IPO में निवेश कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे.