ICICI Prudential Energy Opportunities Fund
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला एक विशिष्ट म्यूचुअल फंड है, जो भारत के अग्रणी म्यूचुअल फंड हाउसों में से एक है. यह एनर्जी सेक्टर से सम्बंधित थीम आधारित NFO फण्ड है. यह NFO फण्ड 2 जुलाई 2024 को खुला है और 16 जुलाई 2024 को बंद होगा.
एक नज़र में
| क्र.सं. | बिंदु | विवरण |
|---|---|---|
| 1 | स्कीम का प्रकार | ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम |
| 2 | थीमेटिक/सेक्टोरल फण्ड | एनर्जी थीम/सेक्टर |
| 3 | NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 2 जुलाई 2024 |
| 4 | NFO बंद होने का दिनांक | 16 जुलाई 2024 |
| 5 | बेंचमार्क | निफ्टी एनर्जी (TRI) |
| 6 | फण्ड मैनेजर | Sankaran Naren, Nitya Mishra |
| 7 | फण्ड मैनेजर (Overseas) | Sharmila D'Mello |
| 8 | निवेश का Plan | Direct और Regular दोनों |
| 9 | लोड | एंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 3 माह के भीतर 1%, बाद में कोई लोड नहीं |
निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी फण्ड का उद्देश्य एनर्जी थीम/सेक्टर में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके भारत के एनर्जी सेक्टर की क्षमता को समृद्ध बनाना है.
लोड
एंट्री लोड: कोई नहीं है.
एग्जिट लोड: तीन माह में रिडीम/स्विच करने पर 1% एग्जिट लोड लगेगा और तीन माह के बाद कोई लोड नहीं लगेगा.
न्यूनतम निवेश की राशि
खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपये और उसके बाद कोई भी राशि है.
निवेश रणनीति
फंड ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर सकता है, जिसमें तेल और गैस की खोज, उत्पादन, रिफाइनिंग, वितरण और संबंधित सेवाएं शामिल हैं. एनर्जी सेक्टर की भारत में कार्य करने वाली कुछ प्रमुख कम्पनीज हैं:
- रिलायंस पावर
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- अदानी पावर
- टाटा ग्रीन एनर्जी पावर
- गेल इंडिया
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- ओएनजीसी
- पावर ग्रिड
- राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC)
- भारत पेट्रोलियम (BPCL)
जोखिम
किसी भी क्षेत्र-विशिष्ट फंड की तरह, इस फंड में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट जोखिम हैं, जैसे कमोडिटी मूल्य में उतार-चढ़ाव, नियामक परिवर्तन और भू-राजनीतिक कारक आदि.
निवेश की जरूरत क्यों?
यह फंड ऊर्जा क्षेत्र का है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक और नए ऊर्जा क्षेत्रों जैसे ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा वितरण, ऊर्जा प्रसंस्करण और परिवहन आदि में शामिल कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी से संबंधित उपकरणों में निवेश करके निवेशकों को दीर्घकालिक पूंजी के अवसर प्रदान करना है. एनर्जी सेक्टर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ होती है और भारत जैसे विकासशील देश के लिए आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन में यह सेक्टर महत्वपूर्ण है.
एसेट एलोकेशन
| Types of Instruments | Minimum Allocation (%) | Maximum Allocation (%) |
|---|---|---|
| Equity & Equity related instruments (Energy और allied sectors) | 80 | 100 |
| Other equity and equity related securities | 0 | 20 |
| Debt and Money market instruments | 0 | 20 |
| Units issued by REITs & InvITs | 0 | 10 |
किसे निवेश करना चाहिए
ऐसे निवेशक जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता (Diversification) लाने के लिए नए फील्ड/सेक्टर पर ध्यान केन्द्रित कर निवेश से लाभ कमाना चाहते हैं, उनके लिए यह थीम/सेक्टर आधारित NFO बहुत अच्छा है. साथ ही जो निवेशक एनर्जी सेक्टर में लगी कंपनियों में ही निवेश करना चाहते हैं और भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनकर लाभ कमाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह उपयुक्त है.
निष्कर्ष
भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में एनर्जी सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं. एनर्जी एक बहु-दशकीय सेक्टर है और इसलिए इस सेक्टर के माध्यम से लाभ कमाने के इच्छुक निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?
ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.
2. NFO क्या होता है?
NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.
3. लोड क्या होता है?
शेयर मार्केट में शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.
4. एसेट एलोकेशन क्या होता है?
फण्ड का पैसा शेयर बाज़ार में जिन विभिन्न सेक्टर की कम्पनीज में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.