NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF

NiveshWorld Team 1 October 2024 5 min read

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड द्वारा इस नवरात्रि से पहले जारी किये गए दो NFO में से एक NFO है.

आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड द्वारा लांच किये गए दोनों NFO पैसिव फंड की श्रेणी के हैं. इस NFO का एक ऑप्शन ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF है, जो ETF श्रेणी का है एवं दूसरा ऑप्शन ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND है, जो इंडेक्स श्रेणी का है.

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF: एक नज़र में

स्कीम का नामICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF
स्कीम का प्रकारAn open-ended Index Exchange Traded Fund tracking Nifty200 Value 30 Index
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक30 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक14 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty200 Value 30 TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरNishit Patel and Priya Sridhar
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशिNFO के दौरान ₹100 और उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी धनराशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनNifty200 Value 30 Index की कम्पनीज की इक्विटी में 95% से 100% तक

यह NFO फण्ड 30 सितम्बर 2024 से खुला है और 14 अक्टूबर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 बिजनेस दिन के बाद से पुनः खुलेगा.

ETF क्या होता है?

ETF पैसिव रूप से प्रबंधित म्यूचुअल फंड होते हैं जो बेंचमार्क इंडेक्स पर नज़र रखते हैं एवं उसी इंडेक्स के प्रदर्शन को प्रतिबिंबित करते हैं. ETF में इंडेक्स फण्ड और स्टॉक दोनों के फीचर होते हैं.

इंडेक्स फण्ड के फीचर

  • Tracks an index
  • Open ended mutual fund scheme
  • Lower expense ratio as compared to active fund
  • Lower Portfolio turnover and higher transparency

स्टॉक के फीचर

  • Tradeable on the exchange
  • Real time prices
  • Put limit orders on the exchange
  • Minimum trading lot on the exchange is 1 unit
  • Delivery into your Demat account

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF में निवेश का उद्देश्य

लम्बे समय में धन वृद्धि की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए यह फण्ड उपयोगी है. इस ETF फंड का उद्देश्य ट्रैकिंग त्रुटि के अधीन रहते हुए निफ्टी 200 वैल्यू 30 इंडेक्स द्वारा दिए गए रिटर्न के करीब रिटर्न प्रदान करना है.

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF में निवेश से लाभ

  • Convenient – सुविधाजनक
  • Index is based on back tested data – इंडेक्स बैक टेस्टेड डेटा पर आधारित है
  • Low Ticket Size – कम टिकट साइज़
  • Trading Flexibility – ट्रेडिंग लचीलापन
  • Diversification – विविधीकरण
  • Periodic Rebalancing in line with the Index
  • Relatively Cost Efficient – अपेक्षाकृत लागत कुशल
  • Transparent – पारदर्शी

इंडेक्स फण्ड होने के कारण इस फण्ड में निफ्टी 200 की टॉप 30 कम्पनीज का चयन वैल्यू के आधार पर प्रति 6 माह एवं 12 माह के आधार पर किये जाने का प्रावधान है.

एसेट एलोकेशन

Types of Instruments Minimum (%) Maximum (%)
Equity and Equity related securities constituting Nifty200 Value 30 Index95100
Money Market instruments including TREPs and Units of debt schemes05

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 ETF में विशेष क्या है?

यह आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड का स्मार्ट बीटा प्रोडक्ट है. स्मार्ट बीटा प्रोडक्ट निवेशक को रिटर्न बढ़ाने अथवा रिस्क का प्रबंधन करने या दोनों के लिए Value, Momentum और Volatility जैसे फैक्टर्स को टारगेट करके फैक्टर इन्वेस्टमेंट पर पूंजी लगाने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करते हैं.

निष्कर्ष

इस फंड में निफ्टी200 की टॉप 30 कम्पनीज का चयन उनकी वैल्यू के आधार पर किया जायेगा. यह पैसिव फण्ड की श्रेणी का फण्ड है, जिस कारण इसमें रिस्क कम होता है और एक्टिव फंड की तुलना में यह सुरक्षित फंड है. इससे लाभ कमाने के लिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: NIFTY 200 क्या है?

उत्तर: यह भारतीय शेयर बाज़ार का एक इंडेक्स है जिसमें NIFTY100 की सभी 100 लार्ज कैप वाली कम्पनीज एवं निफ्टी फुल मिड कैप की 100 कम्पनीज होती हैं.

प्रश्न: NFO क्या होता है?

उत्तर: NFO – New Fund Offer का संक्षिप्त रूप है. जब किसी म्युचुअल फंड कंपनी द्वारा स्टॉक मार्केट में कोई नया फंड जारी किया जाता है, तो इसे NFO कहते हैं. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.