NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND – NFO, DATE & OVERVIEW

NiveshWorld Team 30 September 2024 6 min read

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND: एक नज़र में

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड द्वारा इस नवरात्रि से पहले जारी किये गए दो ऑप्शंस में से एक NFO है. यह NFO फण्ड 30 सितम्बर 2024 से खुला है और 14 अक्टूबर 2024 को बंद होगा.

आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड के यह दोनों NFO पैसिव फंड की श्रेणी के हैं. इस NFO का एक ऑप्शन ICICI Prudential Nifty200 Value 30 ETF है, जो ETF श्रेणी का है एवं दूसरा ऑप्शन ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND है, जो इंडेक्स श्रेणी का है.

स्कीम का नामICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND
स्कीम का प्रकारEquity Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक30 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक14 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty200 Value 30 TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरNishit Patel and Priya Sridhar
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW
लोडकोई नहीं
न्यूनतम निवेश की राशि₹100
NFO Price₹10/-

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

लम्बे समय में धन वृद्धि की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए यह फण्ड उपयोगी है. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी 200 के टॉप 30 कम्पनीज की इक्विटी में मुख्य रूप से निवेश करके निवेशकों को लम्बी अवधि में लाभ प्रदान करना है. निफ्टी200 की टॉप 30 कम्पनीज का चयन प्रति 6 माह एवं 12 माह के आधार पर किये जाने का प्रावधान किया गया है.

न्यूनतम निवेश की राशि

इस फण्ड में Lumpsum या SIP के रूप में निवेश कर सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम निवेश की राशि ₹100 और उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी धनराशि है.

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND में निवेश से लाभ

इंडेक्स फण्ड होने के कारण इस फण्ड में निफ्टी 200 की टॉप 30 कम्पनीज का चयन वैल्यू के आधार पर प्रति 6 माह एवं 12 माह के आधार पर किये जाने का प्रावधान है. इस रणनीति का पालन करने से निवेशकों को रिस्क कम रहेगा और लम्बे समय में अधिक रिटर्न मिलने की संभावनाएं रहेंगी.

एसेट एलोकेशन

Types of Instruments Minimum (%) Maximum (%)
Equity and Equity related securities constituting Nifty200 Value 30 Index95100
Money Market instruments including TREPs and Units of debt schemes05

Nifty200 Value 30 Index की तुलना

Index P/E Ratio P/B Ratio Dividend Yield
Nifty200 Value 30 Index12.711.992.82
Nifty 200 Index26.364.531.08

इंडेक्स में टॉप 10 कम्पनीज

कंपनी % में प्रतिनिधित्व
Oil & Natural Gas Corporation Ltd.5.72%
Hindustan Unilever Ltd.5.33%
Grasim Industries Ltd.5.30%
NTPC Ltd.5.21%
Bharat Petroleum Corporation Ltd.5.10%
Power Finance Corporation Ltd.4.98%
Indian Oil Corporation Ltd.4.97%
Power Grid Corporation of India Ltd.4.88%
HDFC Bank Ltd.4.76%
Coal India Ltd.4.65%

ICICI PRUDENTIAL NIFTY200 VALUE 30 INDEX FUND में विशेष क्या है?

यह आइसीआइसीआइ प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड का स्मार्ट बीटा प्रोडक्ट है. स्मार्ट बीटा प्रोडक्ट निवेशक को रिटर्न बढ़ाने अथवा रिस्क का प्रबंधन करने या दोनों के लिए Value, Momentum और Volatility जैसे फैक्टर्स को टारगेट करके फैक्टर इन्वेस्टमेंट पर पूंजी लगाने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करते हैं.

निष्कर्ष

इंडेक्स फंड डायवर्सिफाइड एसेट क्लास में निवेश के लिए कम लागत वाले ऑप्शंस हैं. इंडेक्स फंड में बिना डिमैट अकाउंट खोले भी SIP के रूप में निवेश कर सकते हैं. यह पैसिव फंड की श्रेणी का फंड है, जिस कारण इसमें रिस्क कम होता है और एक्टिव फंड की तुलना में यह सुरक्षित फंड है. इससे लाभ कमाने के लिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: NIFTY 200 क्या है?

उत्तर: यह भारतीय शेयर बाज़ार का एक इंडेक्स है जिसमें NIFTY100 की सभी 100 लार्ज कैप वाली कम्पनीज एवं निफ्टी फुल मिड कैप की 100 कम्पनीज होती हैं.

प्रश्न: इंडेक्स फण्ड क्या है?

उत्तर: इंडेक्स फंड स्टॉक मार्केट में चुने हुए इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करते हैं. इसलिए ये फण्ड पैसिव फंड के अंतर्गत आते हैं. इंडेक्स फण्ड उन निवेशकों के लिए सबसे अच्छा है, जो अलग-अलग स्टॉक्स में निवेश करने का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं, परन्तु बाज़ार का फ़ायदा उठाना चाहते हैं.

प्रश्न: NFO क्या होता है?

उत्तर: NFO – New Fund Offer का संक्षिप्त रूप है. जब किसी म्युचुअल फंड कंपनी द्वारा स्टॉक मार्केट में कोई नया फंड जारी किया जाता है, तो इसे NFO कहते हैं. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.