INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND: एक नज़र में
INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND इन्वेस्को म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड टेक्नोलॉजी सेक्टर का इक्विटी फण्ड है. यह टेक्नोलॉजी थीम आधारित NFO फण्ड है जो 03 सितम्बर 2024 से खुला है और 17 सितम्बर 2024 को बंद होगा.
INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND में निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस योजना का उद्देश्य टेक्नोलॉजी एवं टेक्नोलॉजी से सम्बंधित कम्पनीज की इक्विटी में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है.
INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND में निवेश से लाभ
INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND भारतीय कम्पनीज के साथ-साथ ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर्स में भी निवेश करेगा. इसका मकसद भारत में तेजी से हो रहे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का लाभ उठाना है. इस NFO से प्राप्त धनराशि लार्ज कैप के साथ-साथ मिड कैप और स्मॉल कैप कम्पनीज के शेयर्स में भी निवेशित की जाएगी.
INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND का एसेट एलोकेशन
INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND की 80 से 100% की धनराशि टेक्नोलॉजी एवं टेक्नोलॉजी से सम्बंधित कम्पनीज की इक्विटी में मुख्य रूप से निवेश की जाएगी.
| Types of Instruments | Minimum Allocation (%) | Maximum Allocation (%) |
|---|---|---|
| Equity व equity related instruments (टेक्नोलॉजी सेक्टर) | 80 | 100 |
| अन्य Equity व equity related instruments | 0 | 20 |
| Debt व Money Market Instruments | 0 | 20 |
| Units of REITs and InvITs | 0 | 10 |
सार
भारत अमृत काल में है. टेक्नोलॉजी की यही जरूरत लम्बे समय में निवेशकों को लाभ प्रदान करने में सक्षम है. INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND से लाभ कमाने के इच्छुक निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. INVESCO INDIA TECHNOLOGY FUND किसमें निवेश करता है?
यह फण्ड मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित भारतीय व ग्लोबल कम्पनीज की इक्विटी में निवेश करता है.
2. NFO क्या होता है?
NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.
3. इस फण्ड में कितने समय तक निवेशित रहना चाहिए?
लाभ कमाने के इच्छुक निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.