NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

KOTAK MUTUAL FUND ने लॉन्च किया – KOTAK NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND

NiveshWorld Team 31 August 2024 4 min read

KOTAK NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND: एक नज़र में

KOTAK NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND अपनी श्रेणी का टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड के बाद भारत का दूसरा फंड है. यह फंड एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसमें निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स का हिस्सा बनने वाली कंपनियों का कलेक्शन शामिल है.

बिंदुविवरण
स्कीम का नामKotak Nifty India Tourism Index Fund
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating / tracking Nifty India Tourism Index (TRI)
थीमेटिक/सेक्टोरल फंडटूरिज्म थीम/सेक्टर
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक02 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक16 सितम्बर 2024
बेंचमार्कNifty India Tourism Index (TRI)
न्यूनतम निवेश की राशि100 रुपये और उसके बाद कोई भी राशि
एंट्री लोडकोई नहीं
एग्जिट लोडकोई नहीं
NFO Price10 रुपये

KOTAK NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

योजना का निवेश उद्देश्य ट्रैकिंग एरर के अधीन, निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन के अनुरूप खर्चों से पहले रिटर्न प्रदान करना है, परन्तु इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि योजना का निवेश उद्देश्य हासिल होगा. इस फंड का उद्देश्य निवेशकों को भारत के तेजी से बढ़ते टूरिज्म सेक्टर में निवेश करने का अवसर प्रदान करते हुए लाभ कमाने का अवसर देना है.

ट्रैकिंग एरर को कम करना

फंड का लक्ष्य निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन को बारीकी से नकल करना है. ट्रैकिंग एरर को कम करने के लिए फंड मैनेजर निम्न तकनीकों का उपयोग करेंगे:

  • टारगेटेड वेटिंग को यथावत रखने के लिए पोर्टफोलियो को पीरियडिकली रीबैलेंस करेंगे
  • नई निवेश राशि को जल्द से जल्द निवेश करेंगे
  • कैश होल्डिंग्स को कम करने के लिए नए फंड्स के निवेश को तेजी से ट्रैक करेंगे
  • निवेश क्षमता को मैक्सिमम करने के लिए लो कैश लेवल बनाए रखेंगे

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI)

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स स्टॉक मार्केट का एक प्रकार का इंडेक्स है, जो विशेष रूप से भारतीय पर्यटन क्षेत्र की कंपनियों पर केंद्रित है. 21 जून 2024 तक इसमें कुल 17 कंपनियां शामिल हैं. इंडेक्स की कंपोजीशन इस प्रकार है:

  • होटल और रिसॉर्ट्स: 32%
  • एयरलाइन: 19%
  • रेस्टोरेंट: 19%
  • टूर और ट्रैवल संबंधित सेवाएं: 16%
  • हवाई अड्डा और हवाई अड्डा सेवाएं: 10%
  • लगेज: 3%

KOTAK NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND का एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Securities covered by Nifty India Tourism Index95100
Debt / Money Market Instruments05

रिस्क प्रोफाइल

एसेट एलोकेशन से स्पष्ट है कि यह फंड 'Very High' रिस्क की केटेगरी में है, क्योंकि 95% से 100% तक की हिस्सेदारी Very High Risk के अंतर्गत है.

भारत के टूरिज्म सेक्टर की संभावनाएं

घरेलू विमान, होटल एवं रेस्तरां में अत्यधिक वृद्धि पर जोर है. प्रौद्योगिकी में प्रगति और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश टूरिज्म इंडस्ट्री में वृद्धि को बढ़ावा दे रहे हैं. भारत का टूरिज्म सेक्टर व्यय वर्ष 2019 में 140 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2030 तक 406 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. इंडेक्स फंड क्या है?

इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और पैसिव फंड की श्रेणी में आता है.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.