NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

Kotak Nifty Midcap 150 Momentum 50 Index Fund से अपने पोर्टफोलियो को Momentum दें

NiveshWorld Team 18 September 2024 4 min read

KOTAK NIFTY MIDCAP 150 MOMENTUM 50 INDEX FUND कोटक म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है. यह NFO फण्ड 19 सितम्बर 2024 से खुला है और 03 अक्टूबर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 11 अक्टूबर 2024 से पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
फण्ड हाउस का नामKotak Mutual Fund
स्कीम का नामKotak Nifty Midcap 150 Momentum 50 Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक19 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक03 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty Midcap 150 Momentum 50 Index TRI
Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरDevender Singhal, Satish Dondapati, Abhishek Bisen
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth व IDCW दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं
NFO Price₹10

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि (long term capital appreciation) चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी 150 के टॉप 50 कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है. निफ्टी 150 की टॉप 50 कम्पनीज का चयन मोमेंटम के आधार पर प्रति 6 माह में किया जायेगा.

लोड

एंट्री लोड: कोई नहीं है. एग्जिट लोड: कोई नहीं है.

न्यूनतम निवेश की राशि

खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 100 रुपये और उसके बाद कोई भी धनराशि है.

निवेश से लाभ

इस फण्ड के नाम से ही स्पष्ट है कि यह फण्ड मोमेंटम के आधार पर निवेश करता है. जब बाज़ार ऊपर होने लगता है तब यह फण्ड Purchase करता है और जब बाज़ार गिरने लगता है तब यह फण्ड Sell करता है.

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Equity and Equity related securities covered by NIFTY Midcap 150 Momentum 50 Index95100
Debt/Money Market Instruments05

Nifty Midcap 150 Momentum 50 TRI का गत वर्षों का रिटर्न एनालिसिस

YEARSRETURN (%)
01 YEAR66.1
03 YEARS32.3
05 YEARS39.9
07 YEARS26.1
10 YEARS27.0

सार

भारत की अर्थव्यवस्था सकारात्मक रूप से तेजी से बदल रही है और इस तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में बाज़ार में सकारात्मक परिणाम संभावित हैं. इस फंड से लाभ कमाने के लिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व म्यूचुअल फंड कंपनी द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. इंडेक्स फण्ड क्या है?

इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और बाज़ार के लोकप्रिय इंडेक्स की नकल करता है.

3. NFO क्या होता है?

New Fund Offer का संक्षिप्त रूप NFO है. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है.

4. एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?

AMC वित्तीय बाज़ार में एक ऐसी कंपनी होती है जो निवेशकों द्वारा दिए गए पैसे को मैनेज एवं विभिन्न फाइनेंशियल उत्पादों में निवेश करती है.

5. नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या होती है?

किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत ही NAV होती है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.