NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND: Top 50 ब्लूचिप कंपनी फण्ड!

NiveshWorld Team 11 October 2024 5 min read

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND: एक नज़र में

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND मिराए एसेट म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है.

फण्ड हाउस का नामMIRAE ASSET MUTUAL FUND
स्कीम का नामMIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND
स्कीम का प्रकारOpen Ended Equity Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक10 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक18 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty 50 TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरMs. Ekta Gala व Mr. Vishal Singh
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsIDCW और Growth दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹5000 और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनNifty 50 TRI के अंतर्गत सिक्योरिटीज में 95% से 100% तक

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND की तिथियाँ

यह फण्ड 10 अक्टूबर 2024 से खुला है और 18 अक्टूबर 2024 को यह NFO बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 25 अक्टूबर 2024 से फिर से खुलेगा.

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

लम्बे समय में धन वृद्धि की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए यह फण्ड उपयोगी है. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी की टॉप 50 लार्ज कैप ब्लू चिप कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है.

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND में निवेश क्यों करें

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND के अंतर्गत निवेशकों से प्राप्त होने वाली धनराशि का कंपनी के फण्ड मैनेज़र द्वारा NSE में सूचीबद्ध टॉप 50 कम्पनीज, जोकि ब्लू चिप कंपनी हैं, में निवेश किया जायेगा. ये टॉप 50 ब्लू चिप कम्पनीज इंडस्ट्री के 13 विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं.

NIFTY 50 के सेक्टर्स

  • Financial Services
  • Information Technology
  • Oil, Gas & Consumable Fuels
  • Fast Moving Consumer Goods
  • Automobile and Auto Components
  • Construction
  • Healthcare
  • Metals & Mining
  • Telecommunication
  • Consumer Durables
  • Power
  • Construction Materials
  • Services

NIFTY 50 TRI का परफॉरमेंस

Period Returns Volatility Return to Risk
Since Inception (June 30, 1999)14.10%22.25%0.63
15 years15.63%18.05%0.87
10 years14.16%16.48%0.86
7 years14.93%17.21%0.87
5 years15.28%19.07%0.80
3 years16.31%13.71%1.19
1 year30.08%9.77%3.08

एसेट एलोकेशन

Types of Instruments Minimum Allocation (%) Maximum Allocation (%)
Securities covered by Nifty 50 TRI95100
Money market instruments / debt securities / units of debt or liquid schemes05

निष्कर्ष

MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND में NSE पर लिस्टेड टॉप 50 ब्लू चिप कम्पनीज में निवेश की रणनीति इस फण्ड की विशेषता है. फण्ड की श्रेणी इंडेक्स होने से फण्ड में टॉप 50 ब्लू चिप कम्पनीज का चयन परफॉरमेंस को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा. MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND से वांछित लाभ कमाने के लिए निवेशकों को 3 साल से अधिक समय तक निवेशित रहना चाहिए.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेश करने से पूर्व मिराए एसेट म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त डाक्यूमेंट्स व गाइडलाइन्स को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: ब्लू चिप कम्पनीज क्या होती हैं?

उत्तर: ब्लू चिप कंपनी उद्योग जगत की उन कम्पनीज के लिए प्रयुक्त किए जाने वाला एक शब्द है, जो कम्पनीज अपनी विश्वसनीयता, स्थिरता के आधार पर अच्छा परफॉर्म कर रही होती हैं.

प्रश्न: लार्ज कैप कम्पनीज क्या होती हैं?

उत्तर: ऐसी कम्पनीज जिनका कैपिटलाइजेशन बाजार में ₹20000 करोड़ या उससे अधिक होता है उन्हें लार्ज कैप कम्पनीज कहते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.