MIRAE ASSET NIFTY LARGEMIDCAP 250 INDEX FUND: एक नज़र में
MIRAE ASSET NIFTY LARGEMIDCAP 250 INDEX FUND मिराए एसेट म्युचुअल फंड द्वारा इस नवरात्रि में लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है.
मिराए एसेट म्युचुअल फंड ने इस अक्टूबर में शेयर मार्केट में तीन नये फण्ड लांच किये हैं. इस फण्ड के अलावा MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND व MIRAE ASSET NIFTY 50 INDEX FUND दो अन्य फण्ड हैं.
MIRAE ASSET NIFTY LARGEMIDCAP 250 INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य
लम्बे समय में धन वृद्धि की इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए यह फण्ड उपयोगी है. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी की टॉप 250 लार्ज एवं मिड कैप कम्पनीज की इक्विटी में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है. इस फण्ड में टॉप 250 कम्पनीज का चयन परफॉरमेंस के आधार पर प्रति तिमाही आधार पर किया जायेगा.
MIRAE ASSET NIFTY LARGEMIDCAP 250 INDEX FUND में निवेश क्यों करें
इस फण्ड के अंतर्गत निवेशकों से प्राप्त होने वाली धनराशि का फण्ड मैनेज़र द्वारा टॉप 250 कम्पनीज में निवेश किया जायेगा. इसमें 100 लार्ज कैप व 150 मिड कैप की कम्पनीज हैं.
लार्ज कैप कम्पनीज से लाभ
- मिड कैप और स्मॉल कैप कम्पनीज की तुलना में लार्ज कैप कम्पनीज अपेक्षाकृत कम अस्थिर होती हैं
- बाजार संकट के समय पोर्टफोलियो की संभावित रिस्क को कम करने में सहायक
मिड कैप कम्पनीज से लाभ
- मिड कैप कंपनीज विकास की अपार संभावना वाली कंपनी होती हैं
- इनमें विकसित होने वाले बिजनेस मॉडल होते हैं
- इन कंपनीज में जोखिम मध्य होता है
Nifty 100 व Nifty Midcap 150 के कॉम्बिनेशन से होने वाले लाभ
निफ्टी 100
- पोर्टफोलियो को स्थिरता प्रदान करना
- बिजनेस लीडर की वृद्धि में भाग लेना
- बाजार संकट के दौरान अस्थिरता का प्रबंधन करना
निफ्टी मिडकैप 150
- उच्च विकास कंपनियों में निवेश
- लार्ज कैप की तुलना में दीर्घकालिक बेहतर प्रदर्शन की संभावना
- लार्ज कैप की तुलना में अधिक अस्थिरता
एसेट एलोकेशन
| Types of Instruments | Minimum Allocation (%) | Maximum Allocation (%) |
|---|---|---|
| Equity Securities covered by Nifty LargeMidcap 250 Total Return Index | 95 | 100 |
| Money market instruments / debt securities | 0 | 5 |
निष्कर्ष
भारत अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है. इस फंड में लार्ज कैप की 100 व मिड कैप की 150 कंपनीज के डायवर्सिफिकेशन से लंबे समय में निश्चय ही निवेशकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है. विगत 10 वर्षों में 70 मिड कैप कम्पनीज लार्ज कैप कम्पनीज में बदल चुकी हैं. MIRAE ASSET NIFTY LARGEMIDCAP 250 INDEX FUND से वांछित लाभ कमाने के लिए निवेशकों को 3 साल से अधिक समय तक निवेशित रहना चाहिए.
महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेश करने से पूर्व मिराए एसेट म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त डाक्यूमेंट्स व गाइडलाइन्स को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.
अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: लार्ज कैप कम्पनीज क्या होती हैं?
उत्तर: ऐसी कम्पनीज जिनका कैपिटलाइजेशन बाजार में ₹20000 करोड़ या उससे अधिक होता है उन्हें लार्ज कैप कम्पनीज कहते हैं.
प्रश्न: मिड कैप कम्पनीज क्या होती हैं?
उत्तर: ऐसी कम्पनीज जिनका कैपिटलाइजेशन बाजार में ₹5000 से ₹20000 करोड़ होता है उन्हें मिड कैप कम्पनीज कहते हैं.