NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND: पूरे बाज़ार को कवर करने वाला 1 फण्ड!

NiveshWorld Team 13 October 2024 5 min read

MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND: एक नज़र में

MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND मिराए एसेट म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया टोटल मार्केट आधारित एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है.

फण्ड हाउस का नामMIRAE ASSET MUTUAL FUND
स्कीम का नामMIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND
स्कीम का प्रकारOpen Ended Equity Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक08 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक22 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty Total Market Index
फण्ड मैनेजरMs. Ekta Gala व Mr. Vishal Singh
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं.
NFO Price₹10/-

MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND की तिथियाँ

यह फण्ड 08 अक्टूबर 2024 से खुला है और 22 अक्टूबर 2024 को यह NFO बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 29 अक्टूबर 2024 से फिर से खुलेगा.

MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

ऐसे निवेशक जो लंबे समय में अपने निवेश में वृद्धि चाहते हैं तथा संपूर्ण मार्केट की सभी सेगमेंट की 750 कंपनीज में निवेश का अवसर प्रदान करते हुए लाभ कमाना इस फण्ड का उद्देश्य है.

MIRAE ASSET NIFTY TOTAL MARKET INDEX FUND में निवेश क्यों करें

पूरे स्टॉक मार्केट में निवेश

निफ्टी टोटल मार्केट इंडेक्स एनएसई पर सूचीबद्ध सभी मार्केट कैप सेगमेंट (लार्ज, मिड, स्माल व माइक्रो) सहित 750 स्टॉक के पोर्टफोलियो के माध्यम से निवेशकों को टोटल मार्केट में निवेश करने का अवसर प्रदान करता है.

वाइड कवरेज

निफ्टी टोटल मार्केट इंडेक्स शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध कम्पनीज के लगभग 96% को कवर करता है.

डायवर्सिफिकेशन

यह इंडेक्स सभी 22 क्षेत्रों सहित सभी 100 लार्ज कैप, 150 मिड कैप और 250 स्मॉल कैप स्टॉक के साथ-साथ 250 माइक्रो कैप स्टॉक को भी कवरेज़ प्रदान करता है.

बेटर परफॉरमेंस

निफ्टी टोटल मार्केट इंडेक्स ने सभी समय में निफ्टी 500, निफ्टी 200, निफ्टी 100 और निफ्टी 50 इंडेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है.

निफ्टी टोटल मार्केट इंडेक्स के सेक्टर्स

  • Financial Services
  • Construction
  • Information Technology
  • Telecommunication
  • Oil, Gas & Consumable Fuels
  • Chemicals
  • Automobile and Auto Components
  • Construction Materials
  • Fast Moving Consumer Goods
  • Services
  • Capital Goods
  • Realty
  • Healthcare
  • Textiles
  • Power
  • Media, Entertainment & Publication
  • Consumer Services
  • Diversified
  • Metals & Mining
  • Forest Materials
  • Consumer Durables
  • Utilities

निफ्टी टोटल मार्केट इंडेक्स का परफॉरमेंस

Period Returns
Since Inception (June 30, 1999)15.8%
15 years14.5%
10 years15.6%
7 years16.9%
5 years23.2%
3 years19.5%
1 year42.1%

निष्कर्ष

यह फण्ड NSE की सभी 22 सेक्टर्स एवं स्टॉक मार्केट की 750 कम्पनीज में निवेश का अवसर प्रदान करता है. जिससे इस फण्ड में पर्याप्त डायवर्सिफिकेशन है जो निवेशक के रिस्क को कम करता है. इस फण्ड से वांछित लाभ कमाने के लिए निवेशकों को 3 साल से अधिक समय तक निवेशित रहना चाहिए.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेश करने से पूर्व मिराए एसेट म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा जारी योजना से संबंधित समस्त डाक्यूमेंट्स व गाइडलाइन्स को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: टोटल मार्केट इंडेक्स क्या होती है?

उत्तर: ऐसा मार्केट इंडेक्स जिसमें NSE के सभी 22 सेक्टर्स एवं स्टॉक मार्केट की लार्ज, मिड, स्माल व माइक्रो कैप की सभी 750 कम्पनीज को कवर करता है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.