NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

मोतीलाल ओसवाल AMC ने भी लांच किया Motilal Oswal Manufacturing Fund के नाम से NFO

NiveshWorld Team 20 July 2024 6 min read

MOTILAL OSWAL MANUFACTURING FUND मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी फण्ड है. भारत का उभरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अपनी एक नई पहचान बना रहा है — भारत में आर्थिक उत्पादन में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 2025 तक 25% का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह NFO फण्ड 19 जुलाई 2024 को खुला है और 02 अगस्त 2024 को बंद होगा.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामMotilal Oswal Manufacturing Fund
स्कीम का प्रकारओपन एंडेड इक्विटी स्कीम — थीमेटिक/सेक्टोरल फण्ड (मैन्युफैक्चरिंग)
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक19 जुलाई 2024
NFO बंद होने का दिनांक02 अगस्त 2024
बेंचमार्कनिफ्टी इंडियन मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (TRI)
फण्ड मैनेजरअजय खंडेलवाल, निकेत शाह, संतोष सिंह, राकेश शेट्टी, अतुल मेहरा, सुनील सावंत
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 3 माह या पहले रिडीम पर 1%, बाद में कोई लोड नहीं

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी फण्ड का उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके भारत के विनिर्माण क्षेत्र की क्षमता को समृद्ध बनाना है.

न्यूनतम निवेश की राशि

Lump sum निवेश के लिए न्यूनतम राशि 500 रुपये है. Daily SIP के लिए न्यूनतम 100 रुपये, साप्ताहिक/मासिक SIP के लिए 500 रुपये, तिमाही SIP के लिए 1500 रुपये तथा वार्षिक SIP के लिए 6000 रुपये है.

निवेश की जरूरत क्यों?

भारत की तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर एक आधार इंडस्ट्री के रूप में काम करेगा. कैपिटल व्यय में वृद्धि, बुनियादी ढांचे का उन्नयन/डिजिटलीकरण और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर निम्न प्रमुख क्षेत्रों में अवसर पैदा किए जाएंगे — परिवहन, शहरी बुनियादी ढांचा, ऊर्जा एवं रक्षा.

परिवहन

  • रेलवे — विश्वस्तरीय रेलगाड़ियों एवं सुविधाओं का निर्माण एवं विकास
  • बंदरगाह और राजमार्ग — बेहतर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा

शहरी बुनियादी ढांचा

  • मेट्रो रेल नेटवर्क
  • हवाई अड्डे

ऊर्जा एवं हरित ऊर्जा

  • ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करना
  • नवीकरणीय एवं हरित ऊर्जा में वृद्धि

रक्षा

  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर वृद्धि

निवेश की रणनीति

  1. कोर पोर्टफोलियो: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कम्पनीज में न्यूनतम 80%.
  2. निवेश विधि एवं स्टॉक का चयन: बॉटम-अप के आधार पर.
  3. पोर्टफोलियो कंसंट्रेशन: डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो.
  4. मार्केट कैपिटल: बाज़ार पूंजीकरण के अनुसार फ्लेक्सिबल.

रिटर्न/लाभ विश्लेषण

अवधि01 वर्ष03 वर्ष05 वर्ष10 वर्ष15 वर्षअब तक
रिटर्न55%25.4%21.2%16.2%18.4%15.6%

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर लॉन्ग टर्म के साथ-साथ शार्ट टर्म में भी अच्छा रिटर्न दे चुका है.

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Equity and equity related instruments (manufacturing theme)80100
Other Equity and equity related instruments020
Debt & Money Market instruments020
Units issued by REITs & InvITs010
Units of Mutual Funds05

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में शामिल प्रमुख क्षेत्र

सेक्टरनिफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (कुल का %)
Automobile and Auto Components30.61
Capital Goods21.24
Healthcare14.01
Metals & Mining12.46
Oil, Gas & Consumable Fuels8.61
Chemicals7.20
Consumer Durables4.41
Textiles0.87

अन्य AMC के मैन्युफैक्चरिंग फंड

फण्ड का नामलांच माह/वर्ष
HDFC Manufacturing Fundअप्रैल 2024
Baroda BNP Paribas Manufacturing Fundजून 2024
Mahindra Manulife Manufacturing Fundमई 2024

सार

भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं. यह एक बहु-दशकीय सेक्टर है, इसलिए इस सेक्टर के माध्यम से लाभ कमाने के इच्छुक निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. थीमेटिक/सेक्टोरल फण्ड क्या होते हैं?

यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की वह श्रेणी है जिसमें पारंपरिक रूप से निवेश न करके विशिष्ट फील्ड (थीम या सेक्टर) से संबंधित कम्पनीज में निवेश किया जाता है.

2. मैन्युफैक्चरिंग क्या है?

मशीनों, औजारों और श्रम का उपयोग करके सामान बनाने की क्रिया को मैन्युफैक्चरिंग या विनिर्माण कहते हैं.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है.

4. लोड क्या होता है?

शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.

5. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फण्ड का पैसा शेयर बाज़ार में जिन विभिन्न सेक्टर की कम्पनीज में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.