NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

इस दिवाली में आ रहे हैं 4 MOTILAL OSWAL NFO!

NiveshWorld Team 27 October 2024 5 min read

MOTILAL OSWAL NFO के इस आर्टिकल में आज आप जानेंगे कि वो कौन से 4 NFO हैं, जो मोतीलाल ओसवाल कंपनी इस दिवाली में 29 अक्टूबर से लांच करने जा रही है.

4 MOTILAL OSWAL NFO कौन-कौन से हैं?

1987 से अस्तित्व में आई मोतीलाल ओसवाल कंपनी द्वारा इस दिवाली में 29 अक्टूबर से 4 NFO लांच किये जा रहे हैं. ये चारों NFO इंडेक्स फण्ड हैं तथा मिड-स्माल कैटेगरी के अंतर्गत हैं:

  1. Motilal Oswal Nifty MidSmall Financial Services Index Fund
  2. Motilal Oswal Nifty MidSmall Healthcare Index Fund
  3. Motilal Oswal Nifty MidSmall India Consumption Index Fund
  4. Motilal Oswal Nifty MidSmall IT and Telecom Index Fund

MOTILAL OSWAL NFO की तिथियाँ

ये सभी फंड्स 29 अक्टूबर को खुलेंगें एवं 06 नवम्बर को बंद होंगें. इस अवधि के दौरान ये फण्ड NFO के रूप में रहेंगें, जिसमें NAV का मूल्य प्रति यूनिट ₹10 होगा.

MOTILAL OSWAL NFO की केटेगरी

इंडेक्स फण्ड पैसिव कैटेगरी के फण्ड होते हैं इसलिए इंडेक्स फण्ड को Passive Investing के सभी लाभ प्राप्त होते हैं.

MOTILAL OSWAL NFO में निवेश से लाभ

इंडेक्स फंड के कई लाभ हैं, परन्तु यहाँ 4 मुख्य लाभ निम्नवत हैं:

1. आसान (Easy)

पैसिव फंड्स की इन्वेस्टमेंट एप्रोच समझने में आसान व सरल होती है. यह पहले से निर्धारित बेंचमार्क अथवा सूचकांक को बहुत ही निकटता से ट्रैक करता है.

2. नियम-आधारित निवेश (Rule-Based Investing)

सूचकांक एक नियम-आधारित पोर्टफोलियो है जिसमें स्टॉक/कंपनी का चयन पहले से निर्धारित नियमों के आधार पर किया जाता है. नियम-आधारित निवेश किसी भी व्यक्तिगत पूर्वाग्रह से परे एवं मानवीय भूलों को कम करता है.

3. कुशल (Efficient)

चूँकि इंडेक्स फंड्स बाजार के सामूहिक ज्ञान को प्रतिबिंबित करते हैं, इससे इस फण्ड में रिस्क एक्टिव फंड्स की तुलना में कम हो जाता है.

4. मितव्ययी (Economical)

इंडेक्स फंड्स में सामान्य रूप से फंड मैनेजर द्वारा कोई सक्रिय निर्णय नहीं लिए जाने के कारण एक्सपेंस रेश्यो एक्टिव फंड की तुलना में कम होता है.

उपरोक्त चारों फंड्स मिड स्माल कैप के हैं इसलिए इन फंड्स को मिड स्माल कैप के भी लाभ प्राप्त होंगें:

  1. मिड स्माल कैप कम्पनीज में ग्रोथ की संभावनाएं अधिक होने के कारण ये फंड्स लम्बे समय में बेहतर रिटर्न प्रदान करते हैं
  2. मिड स्माल कैप श्रेणी के अंतर्गत कम्पनीज की संख्या बहुत अधिक होने से इन फंड्स में डायवर्सिफिकेशन अच्छा होता है
  3. मिड स्माल कैप कम्पनीज में विदेशी संस्थागत निवेशकों की दूरी होने से वैश्विक पटल पर आने वाले उतार चढ़ाव इन्हें कम प्रभावित करते हैं

MOTILAL OSWAL NFO का विवरण

फण्ड हाउस का नामMOTILAL OSWAL
स्कीम का प्रकारOpen-ended Equity Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक29 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक06 नवम्बर 2024
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरMr. Swapnil Mayekar and Rakesh Shetty
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के Optionsसिर्फ Growth ऑप्शन
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिन से पहले 1%, 15 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹500 और उसके बाद 1 के गुणांक की राशि
NFO Price₹10/-

Motilal Oswal Nifty MidSmall Financial Services Index Fund

Nifty MidSmall Financial Services TRI को फॉलो करने वाला यह फण्ड वित्तीय सेवा की कम्पनीज में निवेश के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Motilal Oswal Nifty MidSmall Healthcare Index Fund

Nifty MidSmall Healthcare Total Return Index को फॉलो करने वाला यह फण्ड हेल्थ केयर क्षेत्र में लगी कम्पनीज में निवेश के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है.

Motilal Oswal Nifty MidSmall India Consumption Index Fund

Consumption सेक्टर का यह फंड Nifty MidSmall India Consumption Total Return Index को फॉलो करने के लिए पेश किया गया है.

Motilal Oswal Nifty MidSmall IT and Telecom Index Fund

Nifty MidSmall IT and Telecom TRI को रेप्लिकेट करने के लिए तैयार किया गया यह NFO मुख्य रूप से आईटी क्षेत्र में लगी कम्पनीज में निवेश के लिए शेयर बाज़ार में उतारा गया है.

निष्कर्ष

भारत विशाल जनसंख्या वाला देश है, जहां विशाल उपभोगता बाज़ार उपलब्ध है. मोतीलाल ओसवाल ने ऊपर दिए गए चारों फण्ड मार्किट की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लांच किये हैं. चाहें वो हेल्थ केयर सेक्टर हो या फिर वित्तीय, कंजम्प्शन या आईटी सभी सेक्टर्स में आशा से अधिक संभावनाएं मौजूद हैं. निवेशक अपने लक्ष्य एवं जरूरत के अनुसार किसी भी फण्ड में निवेश कर धन वृद्धि कर सकते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.