NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

मोतीलाल ओसवाल के Nifty 500 Momentum 50 Index Fund से अपने पोर्टफोलियो को Momentum दें

NiveshWorld Team 5 September 2024 4 min read

MOTILAL OSWAL NIFTY 500 MOMENTUM 50 INDEX FUND मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है. यह NFO फण्ड 04 सितम्बर 2024 से खुला है और 18 सितम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 30 सितम्बर 2024 से पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
फण्ड हाउस का नामMotilal Oswal Mutual Fund
स्कीम का नामMotilal Oswal Nifty 500 Momentum 50 Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक04 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक18 सितम्बर 2024
बेंचमार्कNifty 500 Momentum 50 Total Return Index
Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरSwapnil Mayekar, Rakesh Shetty
निवेश के Optionsसिर्फ Growth
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिन या पहले रिडीम पर 1%, बाद में कोई लोड नहीं

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी 500 के टॉप 50 कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है.

न्यूनतम निवेश की राशि

Lump sum के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 500 रुपये है. Daily SIP के लिए न्यूनतम 100 रुपये, साप्ताहिक/मासिक SIP के लिए 500 रुपये, तिमाही SIP के लिए 1500 रुपये तथा वार्षिक SIP के लिए 6000 रुपये है.

निवेश से लाभ

इस फण्ड के नाम से ही स्पष्ट है कि यह फण्ड मोमेंटम के आधार पर निवेश करता है. जब बाज़ार ऊपर होने लगता है तब यह फण्ड Purchase करता है और जब बाज़ार गिरने लगता है तब यह फण्ड Sell करता है.

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Constituents of Nifty 500 Momentum 50 Index95100
Units of Liquid Schemes and Money Market Instruments05

सार

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है और इस तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में बाज़ार में सकारात्मक परिणाम संभावित हैं. इस फंड से लाभ कमाने के लिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. थीमेटिक/सेक्टोरल फण्ड क्या होते हैं?

यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की वह श्रेणी है जिसमें विशिष्ट फील्ड (थीम या सेक्टर) से संबंधित कम्पनीज में निवेश किया जाता है.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है.

4. लोड क्या होता है?

शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.

5. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फण्ड का पैसा शेयर बाज़ार में जिन विभिन्न सेक्टर की कम्पनीज में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.