NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

21 अगस्त 2024 से खुलेगा मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड का DEFENCE ETF FUND

NiveshWorld Team 16 August 2024 3 min read

MOTILAL OSWAL NIFTY INDIA DEFENCE ETF FUND भारत की मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला एक विशिष्ट प्रकार का फंड है.

इस फंड का मुख्य उद्देश्य भारत के डिफेंस सेक्टर के बढ़ते हुए क्षेत्र का लाभ उठाते हुए निवेशकों को धन वृद्धि कराना है. यह सेक्टर/थीम आधारित NFO फंड 19 अगस्त 2024 से खुलेगा और 21 अगस्त 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलॉटमेंट के बाद 27 अगस्त 2024 से पुनः खुलेगा.

MOTILAL OSWAL NIFTY INDIA DEFENCE ETF FUND: एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामMotilal Oswal Nifty India Defence ETF Fund
स्कीम का प्रकारAn open-ended fund replicating/tracking the Nifty India Defence TRI
स्कीम की केटेगरीExchange Traded Fund (ETF)
थीमेटिक/सेक्टोरल फंडथीम/सेक्टर आधारित
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक19 अगस्त 2024
NFO बंद होने का दिनांक21 अगस्त 2024
फंड पुनः खुलने का दिनांक27 अगस्त 2024
बेंचमार्कNifty India Defence TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फंड मैनेजरस्वप्निल मायेकर एवं राकेश शेट्टी
लोडकोई नहीं
न्यूनतम निवेश की राशिखरीद/स्विच के लिए 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणांक की राशि
NFO Price10 रुपये
एसेट एलोकेशनConstituents of Nifty India Defence Index में 95% से 100% एवं Liquid schemes/Money Market instruments में 0% से 5%

रक्षा क्षेत्र में निवेश से लाभ

वर्तमान में भारत की शीर्ष AMC डिफेंस सेक्टर के फंड्स लांच कर रही हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि रक्षा क्षेत्र में Growth की अच्छी संभावनाएं विद्यमान हैं. यह फंड उन निवेशकों के लिए अच्छा है जो रक्षा क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं और सामान्य स्टॉक की तरह स्टॉक मार्केट में निवेश कर लाभ कमाना चाहते हैं.

सार

रक्षा क्षेत्र प्राचीन काल से ही किसी भी देश के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश हमेशा लाभप्रद बना रहेगा. वैश्विक स्तर पर रक्षा क्षेत्र के खर्चों में बहुत अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारत सरकार ने रक्षा के क्षेत्र के उन्नयन एवं विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है. इस प्रकार MOTILAL OSWAL NIFTY INDIA DEFENCE ETF FUND में निवेश से लंबी अवधि में लाभ प्राप्त होने की संभावना है.

नोट: निवेशकों के लिए अपने निवेश उद्देश्य, रणनीति, जोखिम कारकों और शुल्कों पर व्यापक जानकारी के लिए मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट द्वारा प्रदान किए गए फंड के विस्तृत दस्तावेजों की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है. NFO की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन स्कीम की इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है.

2. ETF फंड क्या होते हैं?

ETF का पूरा नाम Exchange Traded Fund है. यह एक प्रकार का इंडेक्स फंड होता है जिसे स्टॉक मार्केट में सामान्य स्टॉक की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है. इसमें कोई लोड नहीं लगता है.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

4. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फंड का पैसा शेयर बाजार में जिन विभिन्न सेक्टर की कंपनियों में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.