NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND: एक नज़र में
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND मोमेंटम थीम आधारित एक ओपन-एंडेड इक्विटी फण्ड है. इस फण्ड में आप न्यूनतम ₹500 से इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं.
| स्कीम का नाम | NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND |
| स्कीम का प्रकार | An open-ended equity scheme following momentum theme |
| स्कीम की केटेगरी | इक्विटी थीमेटिक / थीमेटिक-सेक्टोरल फण्ड / मोमेंटम फण्ड |
| NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 10 फरवरी 2025 |
| NFO बंद होने का दिनांक | 24 फरवरी 2025 |
| बेंचमार्क | Nifty 500 TRI |
| Scheme Risk-o-meter | Very High (बहुत ज्यादा) |
| फण्ड मैनेजर | Mr. Ashutosh Bhargava और Ms. Kinjal Desai |
| निवेश का Plan | Direct और Regular दोनों |
| निवेश के Options | Growth और IDCW दोनों |
| एंट्री लोड | कोई नहीं |
| एग्जिट लोड | 1 वर्ष से पहले 1%, 1 वर्ष के बाद कोई नहीं |
| न्यूनतम निवेश | ₹500 और उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि |
| NFO Price | ₹10/- |
| एसेट एलोकेशन | मोमेंटम थीम आधारित कंपनियों के इक्विटी में 80%-100% |
उपयोगी (Suitable For)
NIPPON म्यूच्यूअल फण्ड हाउस का यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो ऐसी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश के द्वारा कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं जहाँ मोमेंटम का लाभ मिलने की सम्भावना है.
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND – NFO 10 फरवरी 2025 से खुलेगा और 24 फरवरी 2025 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 06 मार्च 2025 से पुनः खुलेगा जिसमे निवेशक अपने लक्ष्य और जरूरत के अनुसार किसी भी समय निवेश कर सकते हैं.
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND में निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो मोमेंटम थीम से जुडी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश के द्वारा लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND में निवेश क्यों?
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND में निवेश निम्न बिन्दुओं के द्वारा समझा जा सकता है:
- लार्ज कैप ओरिएंटेड रणनीति: इस फण्ड में लार्ज कैप ओरिएंटेड रणनीति का पालन किया जायेगा. लार्ज कैप बाज़ार में सबसे बड़े फण्ड होते हैं. इन फंड्स में स्टेबिलिटी ज्यादा होती है और एक स्थिर रिटर्न देते हैं.
- फोकस्ड पोर्टफोलियो: इस फण्ड का बेंचमार्क निफ्टी 500 है. इस फण्ड में निफ्टी 500 के 30 से 40 चुनिन्दा स्टॉक्स पर ही फोकस किये जाने का प्लान है, जिससे इस फण्ड का पोर्टफोलियो फोकस्ड रहेगा. पोर्टफोलियो को बनाते समय कंपनी के शेयर्स की लिक्विडिटी और आकार को भी ध्यान में रखा जायेगा.
- रिबैलेंसिंग की फ्रीक्वेंसी: चूँकि फण्ड मोमेंटम फण्ड है, इसलिए इस फण्ड में बाज़ार के उतार और चढ़ाव के आधार पर 30 दिनों में रिबैलेंसिंग का प्लान रखा गया है. यदि जरूरत पड़ी तो इसे और भी कम किया जायेगा.
- अच्छी क्वालिटी और ख़राब क्वालिटी के मोमेंटम का चयन: इसमें अच्छी क्वालिटी और ख़राब क्वालिटी के मोमेंटम का चयन किये जाने का प्रावधान है जिससे अच्छे स्टॉक्स में निवेश किया जायेगा और ख़राब स्टॉक्स से बाहर निकला जायेगा.
- रूल बेस्ड एप्रोच का पालन: इस फण्ड के फण्ड मैनेजर को स्टॉक्स का चयन करने के लिए रूल बेस्ड एप्रोच का पालन करना होगा जिससे वह इमोशनल निर्णय लेने और मानवीय पूर्वाग्रह को कम कर अच्छा रिटर्न देने वाले स्टॉक्स का चयन कर सके.
- कॉण्ट्रा सिग्नल का उपयोग करना: शेयर बाजार में अत्यधिक गति बाज़ार की पहचान करने के लिए काफी होती है कि बाज़ार किधर जा रहा है. इसका अनुमान लगाने के लिए यह फण्ड कॉण्ट्रा सिग्नल का उपयोग करेगी.
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND का फण्ड एलोकेशन
NIPPON INDIA ACTIVE MOMENTUM FUND में मुख्य रूप से मोमेंटम थीम से जुडी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में 80% से 100% तक निवेश की योजना है. विस्तृत विवरण नीचे तालिका में अंकित है:
| Instruments | Minimum | Maximum |
|---|---|---|
| Equity and Equity-related Instruments of momentum theme | 80% | 100% |
| Debt & Money Market Instruments | 0% | 20% |
| Units issued by REITs & InvITs | 0% | 10% |
निष्कर्ष
बाजार का चढ़ना और उतरना एक सामान्य प्रक्रिया है और यह प्रक्रिया बाजार में अक्सर घटित होती रहती है. इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए निवेशक उन कंपनी के शेयर्स में निवेश करते हैं जो शेयर्स चढ़ रहे होते हैं तथा उन कंपनी के शेयर्स बेचते हैं जो शेयर्स गिर रहे होते हैं. इस प्रकार निवेशक मोमेंटम थीम का पालन करते हुए अपने रिस्क का प्रबंध करते हैं और प्रॉफिट को मैक्सिमाइज करते हैं. इस फंड में लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को 5 से 7 साल निवेश रहने की आवश्यकता है.
अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: मोमेंटम थीम क्या होती है?
उत्तर: मोमेंटम थीम उस थीम को कहते हैं जहां पर जब शेयर्स ऊपर जा रहे हैं तो उन्हें खरीदा जाता है और जब शेयर्स नीचे जा रहे होते हैं तब उन्हें बेचा जाता है. इस प्रकार मोमेंटम के आधार पर निवेश किया जाता है.
प्रश्न: NFO में निवेश क्यों करें?
उत्तर: NFO में आपको यूनिट ₹10 के फेस वैल्यू पर मिलती है अर्थात बहुत कम मूल्य पर मिलती है और इसमें बढ़ोतरी होने की बहुत अधिक संभावनाएं होती हैं. कभी-कभी देखा गया है कि NFO में निवेश से 100 गुना से भी अधिक का लाभ प्राप्त होता है. NFO में किया गया निवेश एक बेहतर निवेश साबित हो सकता है यदि आपका चयन अच्छा हो.
महत्वपूर्ण: इस आर्टिकल में दी गई समस्त जानकारी आपके ज्ञानवर्धन के लिए दी जा रही है. कृपया निवेश करने से पूर्व NIPPON म्युचुअल फंड द्वारा जारी विस्तृत डॉक्यूमेंट का अध्ययन किया जाना बहुत ही जरूरी है.
म्युचुअल फंड स्कीम बाजार जोखिम के अधीन है. अतः निवेश करने से पूर्व एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.