NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

NIPPON INDIA NIFTY 500 EQUAL WEIGHT INDEX FUND के 500 शेयर्स से अपने पोर्टफोलियो को करें Diversified

NiveshWorld Team 27 August 2024 2 min read

NIPPON INDIA NIFTY 500 EQUAL WEIGHT INDEX FUND: एक नज़र में

NIPPON INDIA NIFTY 500 EQUAL WEIGHT INDEX FUND भारत की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनी निप्पॉन इंडिया द्वारा पेश किया जाने वाला एक विशिष्ट इंडेक्स फंड है. समान भार (Equal Weight) के कारण इस फंड का लार्ज कैप की तुलना में मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर्स में निवेश ज्यादा होगा.

बिंदुविवरण
स्कीम का नामNippon India Nifty 500 Equal Weight Index Fund
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating/tracking Nifty 500 Equal Weight Index
स्कीम की केटेगरीIndex Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक21 अगस्त 2024
NFO बंद होने का दिनांक04 सितम्बर 2024
फंड पुनः खुलने का दिनांक16 सितम्बर 2024

NIPPON INDIA NIFTY 500 EQUAL WEIGHT INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लंबे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस फंड का उद्देश्य निफ्टी 500 की कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है.

NIPPON INDIA NIFTY 500 EQUAL WEIGHT INDEX FUND में निवेश से लाभ

  • Equal Opportunity: सभी घटकों का इंडेक्स में समान भार होता है
  • Diversification: घटकों के समान भार से इंडेक्स में अधिक विविधीकरण होता है
  • Broad Exposure: निफ्टी 500 के 3 व्यापक उपसमूह हैं — निफ्टी 100, निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 250
  • Rule-based Approach: अपने मूल इंडेक्स के नियम-आधारित स्टॉक चयन दृष्टिकोण पर आधारित है
  • 20:30:50 Split: लार्ज, मिड और स्मॉल कैप का भार क्रमशः लगभग 20:30:50 है
  • Periodic Profit Booking: समान भारित इंडेक्स में घटकों के त्रैमासिक पुनर्संतुलन से लाभ मिलता है

सार

Nippon India Nifty 500 Equal Weight Index Fund निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड द्वारा जारी किया जाने वाला एक विशेष प्रकार का फंड है. इस फंड में निफ्टी 500 की कंपनियों के शेयर बराबर अनुपात में लिए जाएंगे. इतनी अधिक संख्या में शेयर्स होने से डायवर्सिफिकेशन बहुत अच्छा रहेगा और जोखिम की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. इक्वल वेट इंडेक्स फंड क्या है?

इक्वल वेट इंडेक्स फंड वह फंड है जिसमें इंडेक्स के सभी घटक कंपनियों को समान भार दिया जाता है, न कि मार्केट कैप के आधार पर भार दिया जाता है.

2. इस फंड में जोखिम कम कैसे होता है?

500 कंपनियों में समान अनुपात में निवेश होने से डायवर्सिफिकेशन बहुत अच्छा रहता है, जिससे जोखिम की संभावनाएं कम हो जाती हैं.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.