NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

Nippon India Nifty 500 Momentum 50 Index Fund के Momentum से अपने पोर्टफोलियो को Grow करें

NiveshWorld Team 14 September 2024 4 min read

NIPPON INDIA NIFTY 500 MOMENTUM 50 INDEX FUND निप्पन इंडिया म्युचुअल फंड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड है. यह NFO फण्ड 11 सितम्बर 2024 से खुला है और 25 सितम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 08 अक्टूबर 2024 से पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
फण्ड हाउस का नामNippon India Mutual Fund
स्कीम का नामNippon India Nifty 500 Momentum 50 Index Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक11 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक25 सितम्बर 2024
बेंचमार्कNifty 500 Momentum 50 Total Return Index
Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरHimanshu Mange
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस ओपन-एंडेड इक्विटी इंडेक्स फण्ड का उद्देश्य निफ्टी 500 के टॉप 50 कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटीज में मुख्य रूप से निवेश करके लम्बी अवधि में लाभ कमाना है. निफ्टी 500 की टॉप 50 कम्पनीज का चयन मोमेंटम के आधार पर प्रति 6 माह में किया जायेगा.

न्यूनतम निवेश की राशि

खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 1000 रुपये और उसके बाद 1 रूपये के गुणांक की कोई भी राशि है.

निवेश से लाभ

इस फण्ड के नाम से ही स्पष्ट है कि यह फण्ड मोमेंटम के आधार पर निवेश करता है. जब बाज़ार ऊपर होने लगता है तब यह फण्ड Purchase करता है और जब बाज़ार गिरने लगता है तब यह फण्ड Sell करता है.

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Securities constituting Nifty 500 Momentum 50 Index95100
Cash and Cash equivalents / Liquid Schemes05

सार

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है और इस तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था में बाज़ार में सकारात्मक परिणाम संभावित हैं. इस फंड से लाभ कमाने के लिए निवेशकों को कम से कम 5 से 7 साल तक निवेशित रहना जरूरी है.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. कृपया निवेशक को निवेश करने से पूर्व योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. थीमेटिक/सेक्टोरल फण्ड क्या होते हैं?

यह इक्विटी म्यूचुअल फंड की वह श्रेणी है, जिसमें विशिष्ट फील्ड (थीम या सेक्टर) से संबंधित कम्पनीज में निवेश किया जाता है.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. भारत में NFO का मूल्य ₹10 प्रति यूनिट होता है.

4. लोड क्या होता है?

शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.

5. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फण्ड का पैसा शेयर बाज़ार में जिन विभिन्न सेक्टर की कम्पनीज में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.