NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND में INVESTMENT का मौका

NiveshWorld Team 13 November 2024 5 min read

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड हाउस द्वारा 14 नवंबर से NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND व NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND नाम से 2 NFO शेयर बाजार में पेश किया जा रहे हैं. इस आर्टिकल में आप NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND के बारे में विस्तार से जानेंगे.

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामNIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating/tracking Nifty Auto Index
स्कीम की केटेगरीइक्विटी थीमेटिक / इंडेक्स फण्ड
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक14 नवम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक28 नवम्बर 2024
बेंचमार्कNifty Auto TRI
Scheme Risk-o-meterVery High (बहुत ज्यादा)
फण्ड मैनेजरMr. Himanshu Mange
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹1000 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनमुख्य रूप से Nifty Auto Index की सिक्योरिटीज में

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND – NFO 14 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 28 नवम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 10 दिसम्बर से पुनः खुलेगा.

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो Nifty Auto Index से जुडी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश के द्वारा लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.

Nifty Auto TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस

31 अक्टूबर 2024 के अनुसार Nifty Auto TRI बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 48.82%, 5 वर्ष में 24.00% और बेंचमार्क की शुरुआत से लेकर अब तक 17.88% का रिटर्न दिया है.

टॉप 10 कम्पनीज का % में भागीदारी

Company Name Weightage (%)
Mahindra & Mahindra Ltd.22.16
Tata Motors Ltd.16.13
Maruti Suzuki India Ltd.13.28
Bajaj Auto Ltd.9.94
Eicher Motors Ltd.6.14
Hero MotoCorp Ltd.5.89
TVS Motor Company Ltd.5.34
Samvardhana Motherson International Ltd.4.60
Bharat Forge Ltd.3.27
Bosch Ltd.2.77

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND का फण्ड एलोकेशन

Instruments Minimum Maximum
Securities constituting Nifty Auto Index95%100%
Cash & cash equivalents and Money Market instruments / Liquid Schemes0%5%

NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND में निवेश क्यों?

पहला कारण यह है कि यह फंड इंडेक्स केटेगरी का फंड है जिसके कारण इसमें एक्टिव इन्वेस्टमेंट के स्थान पर पैसिव इन्वेस्टमेंट की रणनीति का पालन किया जाएगा.

दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि यह फंड ऑटो इंडस्ट्री सेक्टर से संबंधित है. घरेलू बिक्री के मामले में भारत विश्व की चौथी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री है. 2025 तक भारत की ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री होगी. दुनिया भर में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर का उत्पादन भारत में ही होता है. दो पहिया वाहन व बस के उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर आता है. हैवी ट्रक के उत्पादन में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है.

तीसरा महत्वपूर्ण कारण सरकार की नीतियां हैं. PM E-DRIVE के अंतर्गत सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने पर फोकस कर रही है. सरकार ने 2016-26 की अवधि के लिए आटोमोटिव मिशन प्लान जारी किया है. मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का विकास करने के लिए सरकार ने PLI स्कीम भी लॉन्च की है, जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार ने ₹57042 करोड़ का बजट आवंटित किया है. यह योजना अब 31 मार्च 2028 तक विस्तारित कर दी गई है.

निष्कर्ष

भारत में किसी भी सेक्टर में निवेश करने के लिए सबसे सकारात्मक है यहाँ का विशाल उपभोक्ता बाज़ार. NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND इंडेक्स केटेगरी का पैसिव फण्ड है जो NIFTY AUTO TRI को रेप्लिकेट करेगा. वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को 5 से 7 वर्ष का लक्ष्य ध्यान में रखकर इस फंड में निवेश करना चाहिए.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: Nifty Auto TRI क्या है?

उत्तर: Nifty Auto TRI एक इंडेक्स है जो देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर का प्रतिनिधित्व करता है. यह Auto Ancillaries और Tyres सहित 4 पहिया, 3 पहिया और दुपहिया को Represent करता है.

महत्वपूर्ण: यह सिर्फ पाठकों के लिए सूचना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. म्यूच्यूअल फण्ड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन है. निवेश से पूर्व निप्पन इंडिया म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.