NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND – Real Estate में निवेश का अवसर

NiveshWorld Team 14 November 2024 5 min read

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड हाउस द्वारा 14 नवंबर से NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND व NIPPON INDIA NIFTY AUTO INDEX FUND नाम से 2 NFO शेयर बाजार में पेश किया जा रहे हैं. इस आर्टिकल में आप NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND के बारे में विस्तार से जानेंगे.

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामNIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating/tracking Nifty Realty Index
स्कीम की केटेगरीइक्विटी थीमेटिक / इंडेक्स फण्ड
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक14 नवम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक28 नवम्बर 2024
बेंचमार्कNifty Realty TRI
Scheme Risk-o-meterVery High (बहुत ज्यादा)
फण्ड मैनेजरMr. Himanshu Mange
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsGrowth और IDCW दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹1000 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनमुख्य रूप से Nifty Realty Index की सिक्योरिटीज में

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND – NFO 14 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 28 नवम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 10 दिसम्बर से पुनः खुलेगा जिसमे निवेशक अपनी सुविधा एवं जरूरत के अनुसार धनराशि से किसी भी समय निवेश कर सकते हैं.

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो Nifty Realty Index से जुडी कम्पनीज के इक्विटी अथवा इक्विटी रिलेटेड सिक्योरिटीज में निवेश के द्वारा लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.

Nifty Realty TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस

NSE की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के आधार पर 31 अक्टूबर 2024 के अनुसार Nifty Realty TRI बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 66.22% और 5 वर्ष में 30.47% का रिटर्न दिया है.

टॉप 10 कम्पनीज का % में भागीदारी

Company Name Weightage (%)
DLF Ltd.22.90
Macrotech Developers Ltd.14.60
Godrej Properties Ltd.14.48
Phoenix Mills Ltd.12.35
Prestige Estates Projects Ltd.12.02
Oberoi Realty Ltd.10.08
Brigade Enterprises Ltd.7.09
Sobha Ltd.2.48
Raymond Ltd.2.38
Mahindra Lifespace Developers Ltd.1.62

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND का फण्ड एलोकेशन

Instruments Minimum Maximum
Securities constituting Nifty Realty Index95%100%
Cash & cash equivalents and Money Market instruments / Liquid Schemes0%5%

NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND में निवेश क्यों?

Sector Exposure

एनएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 रियल एस्टेट शेयरों में निवेश की सुविधा देता है.

Reduced Risk

स्टॉक चुनने और पोर्टफोलियो मैनेजर चुनने जैसे गैर-व्यवस्थित रिस्क को समाप्त करता है.

Convenience

गैर-डीमैट खाताधारकों को भी रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने की सुविधा देगा.

SIP Investments

निवेशक एसआईपी का लाभ भी उठा सकते हैं.

Low Cost

कम लागत वाले इंडेक्स फंड के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश.

यह फंड इंडेक्स केटेगरी का फंड है जिसके कारण इसमें एक्टिव इन्वेस्टमेंट के स्थान पर पैसिव इन्वेस्टमेंट की रणनीति का पालन किया जाएगा. इंडेक्स फंड्स में निवेश के लाभ निम्न हैं:

  • इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए निर्मित
  • ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड
  • सिंगल यूनिट के माध्यम से डायवर्सिफिकेशन
  • सक्रिय रूप से प्रबंधित इक्विटी फंड की तुलना में आम तौर पर कम एक्सपेंस रेश्यो
  • अंतर्निहित बेंचमार्क इंडेक्स को ट्रैक करने वाला प्रदर्शन
  • इंडेक्स की नक़ल करने के कारण पारदर्शी फण्ड

निष्कर्ष

भारत में किसी भी एरिया या सेक्टर में निवेश करने के लिए सबसे सकारात्मक है यहाँ का विशाल उपभोक्ता बाज़ार. NIPPON INDIA NIFTY REALTY INDEX FUND इंडेक्स केटेगरी का पैसिव फण्ड है जो NIFTY REALTY TRI को रेप्लिकेट करेगा. वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को 5 से 7 वर्ष का लक्ष्य ध्यान में रखकर इस फंड में निवेश करना चाहिए.

महत्वपूर्ण: यह सिर्फ पाठकों के लिए सूचना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. म्यूच्यूअल फण्ड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन है. निवेश से पूर्व निप्पन इंडिया म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.