NPS VATSALYA योजना क्या है?
NPS VATSALYA योजना मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना का विस्तार है, जो पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा प्रबंधित है. यह योजना बच्चों पर आधारित होगी और इस खाते में किया गया निवेश लम्बी अवधि के लिए धन सुनिश्चित करने के लिए होगा. इस योजना में माता-पिता अपने बच्चे के रिटायरमेंट फंड के लिए बचत शुरू कर सकते हैं. NPS योगदान को इक्विटी और बॉन्ड जैसी बाजार से जुड़ी सिक्योरिटीज में निवेश किया जाता है, जो अधिक रिटर्न दे सकते हैं.
NPS VATSALYA योजना के नियम क्या हैं?
NPS VATSALYA योजना में पात्र होने के लिए व्यक्ति को भारत का नागरिक होना आवश्यक है और उनके बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त KYC के माध्यम से सभी जरूरी डॉक्यूमेंट खाता खोलते समय बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस द्वारा ऑनलाइन सबमिट कर दिए जाएंगे.
अपने बच्चों का NPS VATSALYA अकाउंट कैसे खुलवा सकते हैं?
इस अकाउंट को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यम से खोला जा सकता है. माता-पिता प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (POP) के माध्यम से NPS VATSALYA अकाउंट खोल सकते हैं. इसमें प्रमुख बैंक, इंडिया पोस्ट, पेंशन फंड तथा भारत की प्रमुख सरकारी एवं प्राइवेट बैंकों में यह अकाउंट खुलवाया जा सकता है.
निम्न प्रमुख बैंकों ने पहल शुरू कर दी है:
- आईसीआईसीआई बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- एक्सिस बैंक
- केनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
इसके अलावा नजदीकी पोस्ट ऑफिस अथवा बैंक में भी खाता खुलवाया जा सकता है.
NPS VATSALYA योजना के लिए न्यूनतम निवेश
यह योजना 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों पर आधारित है, जिसमें न्यूनतम ₹1000 सालाना निवेश जरूरी है और पेंशन 60 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी. कोई भी माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर न्यूनतम ₹1000 जमा कर खाता खुलवा सकते हैं. इस योजना में अधिकतम रुपए जमा करने की कोई सीमा नहीं है.
NPS VATSALYA योजना से कब पैसा निकाल सकते हैं?
इस स्कीम के अनुसार पैसा निकालने के लिए बच्चे का खाता कम से कम 3 साल पुराना होना चाहिए. बच्चे के 18 साल पूर्ण होने के बाद जमा धनराशि का 20% हिस्सा निकाल सकते हैं. शेष 80% धनराशि की एन्युटी खरीदी जा सकती है, जिससे बच्चे की पेंशन बनेगी जो 60 साल के बाद मिलनी शुरू होगी.
NPS VATSALYA योजना की विशेषताएं
- 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग लड़के एवं लड़कियां, जिनके पास आधार कार्ड एवं पैन कार्ड है, खाता खुलवा सकते हैं.
- ₹1000 की न्यूनतम धनराशि से निवेश कर सकते हैं और अधिकतम कोई भी धनराशि जमा करने की सुविधा है.
- बच्चों की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद यह खाता NPS पेंशन स्कीम में बदल जाएगा.
- ₹2.5 लाख तक का अमाउंट पूरा निकाला जा सकता है.
- बच्चों की मृत्यु पर यह खाता बंद हो जाएगा तथा धनराशि माता-पिता के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. NPS VATSALYA योजना के लिए कैसे आवेदन करें?
माता-पिता अथवा अभिभावक बैंक्स, डाकघरों, पेंशन फंड्स या e-NPS प्लेटफॉर्म के माध्यम से NPS VATSALYA में अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
2. NPS VATSALYA योजना का रेगुलेटर कौन है?
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) NPS VATSALYA योजना का रेगुलेटर है.
3. NPS VATSALYA योजना में कौन से डाक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
NPS VATSALYA योजना के लिए बच्चे एवं माता-पिता या अभिभावक के डाक्यूमेंट्स जरूरी हैं.
4. NPS VATSALYA योजना में कौन सदस्य बन सकता है?
कोई भी नाबालिग जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है.