NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund NFO

29 जुलाई 2024 से लांच होगा SBI Innovative Opportunities Fund

NiveshWorld Team 27 July 2024 6 min read

SBI Innovative Opportunities Fund

SBI इन्नोवेटिव ऑपर्च्युनिटीज फंड भारत की शीर्ष एएमसी एसबीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला एक विशिष्ट म्यूचुअल फंड है. विश्व Start-ups के दौर से गुजर रहा है — इन्हीं इन्नोवेशंस का लाभ निवेशकों को दिलाने के लिए एसबीआई म्यूच्यूअल फण्ड ने यह फंड 29 जुलाई 2024 से लांच किया. यह NFO फण्ड 29 जुलाई 2024 को खुला है और 12 अगस्त 2024 को बंद होगा.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामSBI Innovative Opportunities Fund
स्कीम का प्रकारOpen-Ended Equity Scheme following the Innovation Theme
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक29 जुलाई 2024
NFO बंद होने का दिनांक12 अगस्त 2024
बेंचमार्कनिफ्टी 500 TRI
फण्ड मैनेजरDinesh Balachandran
फण्ड मैनेजर (Overseas)Pradeep Kesavan
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: एक वर्ष में रिडीम/स्विच पर 1%, बाद में कोई लोड नहीं

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि चाहते हैं. इस फण्ड का उद्देश्य Innovative Strategies और थीम का लाभ उठाने वाली कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है.

न्यूनतम निवेश की राशि

खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपये है. मासिक SIP के लिए न्यूनतम 500 रुपये है.

निवेश रणनीति

उत्पाद/सेवा नवप्रवर्तक (Product/Service Innovators)

ऐसी कम्पनीज जो नए उत्पाद या सेवाएँ विकसित करती हैं या Research & Development में महत्वपूर्ण निवेश करती हैं.

प्रक्रिया नवप्रवर्तक (Process Innovators)

ऐसी कम्पनीज जो नई प्रक्रियाओं का Innovation करती हैं और तकनीकी उन्नति के माध्यम से मार्केट में हिस्सेदारी हासिल करती हैं.

नवाचार अनुकूलक (Innovation Adaptors)

ऐसी मौजूदा कम्पनीज जो अपने उद्योग के अंतर्गत Innovative व्यवसाय मॉडल, उत्पादों या सेवाओं के अनुकूल होती हैं.

निवेश की जरूरत क्यों?

Innovation नए विचारों, प्रौद्योगिकियों और प्रक्रियाओं को प्रस्तुत कर ग्रोथ को बढ़ाता है. ऑटोमोबाइल, एनर्जी, मीडिया और एंटरटेनमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य में लगातार इनोवेशन्स हो रहे हैं:

  • ऑटोमोबाइल: Electric Vehicles, Self-Drive Cars & Hybrid Vehicles
  • एनर्जी: Hydrogen, Battery Storage & Grid Integration
  • मीडिया और एंटरटेनमेंट: OTT, Digital Content & Ads
  • मैन्युफैक्चरिंग: Robots & Drones, 3D Printing
  • फाइनेंशियल सर्विसेज: UPI, Blockchain & Payment Aggregator
  • FMCG: Quick Commerce, Augmented Reality
  • प्रौद्योगिकी: Cloud Computing, AI & IoT
  • स्वास्थ्य: MedTech, E-Pharmacy & Biotechnology

एसेट एलोकेशन

Types of InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Equity and equity related instruments (innovative strategies & theme)80100
Other equity & equity related instruments020
Debt securities and money market instruments020
Units issued by REITs & InvITs010

Portfolio Construction

  • इन्नोवेटिव थीम के अंतर्गत आने वाली कंपनी में Net Assets का न्यूनतम 80% निवेश.
  • वैश्विक शेयर्स में निवेश करने वाली इन्नोवेटिव थीम की कंपनी में Net Assets का 35% तक निवेश.
  • विभिन्न सेक्टरों और मार्केट कैप में डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो निवेश.
  • Bottom-up stock selection approach के साथ 35-40 स्टॉक का पोर्टफोलियो.

कौन निवेश कर सकता है?

  • जो निवेशक आने वाले Trends और Disruptive Business Ideas में निवेश के अवसरों की तलाश में हैं.
  • जो Forward-Looking Business Ideas और Growth-Oriented Long-Term पोर्टफोलियो में निवेश कर पूँजी वृद्धि करना चाहते हैं.
  • जो विभिन्न सेक्टर्स और मार्केट कैप में पोर्टफोलियो एलोकेशन द्वारा डायवर्सिफिकेशन चाहते हैं.

निष्कर्ष

भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में ऑटोमोबाइल, एनर्जी, मीडिया, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य में विशाल उपभोक्ता बाज़ार उपलब्ध होने के कारण अनंत संभावनाएं हैं. भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में इनोवेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट भी एक प्राथमिकता है, जो इस फंड में निवेश को और आकर्षक बनाता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है.

3. लोड क्या होता है?

शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.

4. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फण्ड का पैसा शेयर बाज़ार में जिन विभिन्न सेक्टर की कम्पनीज में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

5. नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या होती है?

किसी फण्ड की प्रति यूनिट की कीमत ही NAV होती है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.