NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

SBI Nifty 500 Index Fund: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने लांच किया पैसिव फंड

NiveshWorld Team 17 September 2024 3 min read

SBI NIFTY 500 INDEX FUND भारत की शीर्ष एएमसी एसबीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा पेश किया जाने वाला एक पैसिव फंड है. यह 17 सितम्बर 2024 से खुला है और 24 सितम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के 5 दिन बाद पुनः खुलेगा जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.

एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामSBI Nifty 500 Index Fund
स्कीम की केटेगरीइंडेक्स फण्ड
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक17 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक24 सितम्बर 2024
बेंचमार्कनिफ्टी 500 TRI
Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरViral Chhadva
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsIDCW और Growth दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिनों में रिडीम/स्विच करने पर 0.25%, बाद में कोई लोड नहीं
NFO Price₹10

निवेश का उद्देश्य

यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो लम्बे समय में धन वृद्धि (long term capital appreciation) चाहते हैं. इस फण्ड का उद्देश्य NIFTY 500 की कम्पनीज की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि उत्पन्न करना है.

लोड

एंट्री लोड: कोई नहीं है. एग्जिट लोड: 15 दिवसों में रिडीम/स्विच करने पर 0.25% एग्जिट लोड लगेगा और 15 दिवसों के बाद कोई लोड नहीं लगेगा.

न्यूनतम निवेश की राशि

खरीद/स्विच के लिए न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपये और उसके बाद कोई भी राशि है.

निष्कर्ष

SBI Nifty 500 Index Fund एसबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा जारी किया जाने वाला एक विशेष प्रकार का फण्ड है. इस फण्ड में निफ्टी 500 की कम्पनीज में धनराशि निवेशित की जाएगी. इतनी अधिक संख्या में शेयर्स होने से डायवर्सिफिकेशन बहुत अच्छा रहेगा और जोखिम की संभावनाएं भी कम हो जाएँगी. इसमें वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 5 वर्ष से अधिक समय तक निवेशित रहने की आवश्यकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. इंडेक्स फण्ड क्या है?

इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और बाज़ार के लोकप्रिय इंडेक्स की नकल करता है.

3. लोड क्या होता है?

शेयर मार्केट में शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं.

4. एसेट एलोकेशन क्या होता है?

फण्ड का पैसा शेयर बाज़ार में जिन विभिन्न सेक्टर की कम्पनीज में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

5. एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?

AMC वित्तीय बाज़ार में एक ऐसी कंपनी होती है जो निवेशकों द्वारा दिए गए पैसे को मैनेज एवं विभिन्न फाइनेंशियल उत्पादों में निवेश करती है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.