NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND देश के नं 1 म्यूचुअल फंड हाउस का CONSUMPTION FUND

NiveshWorld Team 17 October 2024 6 min read

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND: एक नज़र में

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा लांच किये जाने वाला पैसिव कैटेगरी के अंतर्गत CONSUMPTION FUND है.

स्कीम का नामSBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating/tracking Nifty India Consumption Index
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक16 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक25 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNIFTY India Consumption TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फण्ड मैनेजरMr. Harsh Sethi
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsIDCW और Growth दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिन से पहले 0.25%, 15 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹5000 और उसके बाद 1 के गुणांक की राशि
NFO Price₹10/-
एसेट एलोकेशनSecurities covered by Nifty India Consumption Index में 95% से 100% तक

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND – NFO 16 अक्टूबर 2024 से खुला है और 25 अक्टूबर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 से 7 दिन बाद पुनः खुलेगा.

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

लम्बे समय में धन वृद्धि चाहने वाले ऐसे निवेशक जो पैसिव फण्ड के अंतर्गत CONSUMPTION सेक्टर में निवेश करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह फण्ड उनके पोर्टफोलियो को और डायवर्सिफिकेशन प्रदान करेगा.

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND में निवेश क्यों?

उन निवेशकों को इस फंड में निवेश के लिए विचार करना चाहिए जो दीर्घकालिक निवेश अर्थात 5 वर्ष से अधिक समय के लिए निवेश के साथ ही साथ भारत के उपभोगता क्षेत्र के विकास का लाभ उठाने के इच्छुक हैं. इसके अंतर्गत एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल, उपभोक्ता सेवाएँ, कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स, दूरसंचार सेवा, स्वास्थ्य क्षेत्र, बिजली और रियल्टी जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं.

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND को NIFTY India Consumption TRI के मुकाबले बेंचमार्क किया गया है. यह इंडेक्स भारत के उपभोग के रुझानों से लाभान्वित होने वाली कम्पनीज को ट्रैक करता है.

SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND के स्पेशल फीचर

  1. फंड में डेली, साप्ताहिक, मंथली, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर SIP के रूप में निवेश किया जा सकता है
  2. MITRA SIP की सुविधा भी इस फंड में उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत आप एक निश्चित समय के बाद अपनी सुविधा अनुसार withdrawal (SWP) प्राप्त कर सकते हैं
  3. इस फंड में 3 साल, 5 साल, 10 साल और 15 साल की पीरियड के हिसाब से भी SIP की सुविधा के ऑप्शंस दिए गए हैं
  4. SWP के अंतर्गत न्यूनतम ₹500 का withdrawal मासिक, तिमाही, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर प्राप्त कर सकते हैं
  5. इस फंड में सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) की भी सुविधा प्रदान की गई है

NIFTY INDIA CONSUMPTION बेंचमार्क का परफॉरमेंस

30 सितम्बर 2024 के अनुसार NIFTY INDIA CONSUMPTION बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 53.15%, 5 वर्ष में 22.29% व बेंचमार्क के शुरुआत से लेकर अब तक 15.95% का रिटर्न दिया है.

NIFTY INDIA CONSUMPTION बेंचमार्क का डिटेल

NIFTY INDIA CONSUMPTION इंडेक्स घरेलू CONSUMPTION सेक्टर का प्रतिनिधित्व करने वाली कम्पनीज के विविध पोर्टफोलियो के व्यवहार और प्रदर्शन को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सूचीबद्ध निफ्टी 500 की 30 कम्पनीज शामिल हैं.

टॉप 10 कम्पनीज एवं उनका Weightage

Company's Name Weight (%)
ITC Ltd.10.05
Bharti Airtel Ltd.9.75
Mahindra & Mahindra Ltd.7.75
Hindustan Unilever Ltd.7.40
Maruti Suzuki India Ltd.4.90
Zomato Ltd.4.78
Trent Ltd.4.73
Titan Company Ltd.4.45
Asian Paints Ltd.4.23
Bajaj Auto Ltd.3.85

सेक्टर्स के आधार पर हिस्सेदारी

Sector Weight (%)
Fast Moving Consumer Goods30.71
Automobile and Auto Components22.39
Consumer Services15.09
Consumer Durables10.11
Telecommunication9.75
Healthcare4.10
Power3.90
Services2.33
Realty1.61

निष्कर्ष

भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में ऑटोमोबाइल, एनर्जी, मीडिया और एंटरटेनमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य में उपलब्ध विशाल उपभोगता बाज़ार होने के कारण अनंत संभावनाएं हैं. जिसके कारण SBI NIFTY INDIA CONSUMPTION INDEX FUND में निवेश निवेशकों के लिए एक लाभप्रद निवेश हो सकता है. इस फण्ड में वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 5 वर्ष से अधिक समय तक निवेशित रहने की आवश्यकता है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: CONSUMPTION FUND क्या होते हैं?

उत्तर: ऐसे फण्ड जिनकी धनराशि का निवेश उपभोग और उपभोग से संबंधित क्षेत्र या संबद्ध क्षेत्रों में लगी कंपनियों की इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में मुख्य रूप से किया जाता है, उन्हें Consumption Fund कहते हैं.

प्रश्न: MITRA SIP क्या है?

उत्तर: यह SBI द्वारा पेश की गयी ऐसी योजना है जिसमें SIP व SWP दोनों के लाभ प्राप्त होते हैं. इसे आजकल निवेशक भविष्य में अपने पेंशन के रूप में चुन रहे हैं.

नोट: निवेशकों के लिए अपने निवेश उद्देश्य, रणनीति, जोखिम कारकों और शुल्कों पर व्यापक जानकारी के लिए एस बी आई एसेट मैनेजमेंट द्वारा प्रदान किए गए फंड के विस्तृत दस्तावेजों की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.