NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

SBI PSU Fund ने 1 साल में दिया 81.42% का रिटर्न!

NiveshWorld Team 9 October 2024 5 min read

SBI PSU Fund देश की सबसे बड़ी म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी एसबीआई म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा 2010 में लांच किया गया सेक्टोरल फण्ड है.

एसबीआई म्यूच्यूअल फण्ड की वेबसाइट पर 08 अक्टूबर 2024 को दी गयी सूचना के अनुसार SBI PSU Fund म्यूच्यूअल फण्ड ने 1 साल में 81.42% का रिटर्न दिया है. PSU सेक्टर का यह फण्ड अपनी कैटगरी का ऐसा फण्ड है जिसने इतना बेहतरीन रिटर्न दिया है.

SBI PSU Fund क्या है?

SBI PSU Fund एसबीआई म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा लांच किया गया एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम फण्ड है. ₹4712.1 करोड़ इस फण्ड का AUM है. इस फण्ड का अलाटमेंट 07 जुलाई 2010 को हुआ था.

Fund में न्यूनतम निवेश की धनराशि

इस फंड में lump-sum निवेश के लिए न्यूनतम निवेश की धनराशि ₹5000 एवं उसके बाद ₹1 के गुणांक की कोई भी धनराशि है. फंड में न्यूनतम एडिशनल निवेश की धनराशि ₹1000 है. SIP के रूप में न्यूनतम निवेश की धनराशि ₹500 है.

SBI PSU Fund में लोड

30 दिन के अन्दर 0.50% का एग्जिट लोड लगेगा. 30 दिन के बाद कोई भी एग्जिट लोड नहीं लगेगा.

SBI PSU Fund का बेंचमार्क

SBI PSU Fund का बेंचमार्क BSE PSU TRI है और एडिशनल बेंचमार्क BSE Sensex TRI है.

SBI PSU Fund किसके लिए उपयोगी है?

ऐसे निवेशक जो PSU या PSU से सम्बंधित कम्पनीज में निवेश कर लम्बे समय में लाभ कमाना चाहते हैं, उनके लिए SBI PSU Fund उपयोगी है.

SBI PSU Fund का उद्देश्य

SBI PSU Fund का उद्देश्य डोमेस्टिक PSU और उनकी सहायक कम्पनीज की इक्विटी स्टॉक की डाइवर्सिफाइड बास्केट में एवं PSU और अन्य द्वारा जारी ऋण और मुद्रा बाजार इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के माध्यम से निवेशकों को पूंजी में दीर्घकालिक वृद्धि के अवसर प्रदान करना है.

एसेट एलोकेशन

यह फंड PSU कम्पनीज और उनकी सहायक कम्पनीज के इक्विटी में न्यूनतम 80% निवेश करता है. अन्य कम्पनीज के इक्विटी में 20% तक निवेश करने की फ्लेक्सिबिल्टी है.

फण्ड मैनेज़र

रोहित शिम्पी SBI PSU Fund के फण्ड मैनेज़र हैं.

रिस्कोमीटर

SBI PSU Fund में स्कीम और बेंचमार्क दोनों का रिस्कोमीटर Very High (अति उच्च) है.

Fund की होल्डिंग्स

एनटीपीसी लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड, और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 6 ऐसे प्रमुख पीएसयू हैं, जिनकी होल्डिंग इस फंड में 5% से ज्यादा है. 30 सितंबर 2024 के आधार पर इस फंड में सबसे अधिक होल्डिंग स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की है जो 13.87% है.

Fund का सेक्टर एलोकेशन

इस फंड के टॉप 5 सेक्टर हैं: मेटल एंड माइनिंग, कैपिटल गुड्स, पावर, ऑयल गैस व फ्यूल्स और फाइनेंशियल सर्विसेज. फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में लगभग 35% के आसपास का सेक्टर एलोकेशन है, जो इस फंड का सबसे अधिक सेक्टर एलोकेशन है. वहीं ऑयल गैस व फ्यूल्स में 30% के आसपास का सेक्टर एलोकेशन है.

SBI PSU Fund का AUM

SBI PSU Fund का AUM ₹4712.1 करोड़ रूपये है.

Fund का CAGR Performance

Duration 1Y 3Y 5Y Since Inception
SBI PSU Fund65.04%38.18%27.93%8.96%
Scheme Benchmark: BSE PSU TRI73.91%41.38%31.34%9.13%
Additional Benchmark: BSE Sensex TRI29.48%13.98%18.26%13.2%

यदि किसी निवेशक ने इस फंड में 1 साल पहले ₹10000 का निवेश किया था, तो आज की तिथि में इसकी वैल्यू ₹16550 है. इसी प्रकार 3 साल व 5 साल पहले निवेश किए गए ₹10000 की वैल्यू आज की तिथि में क्रमशः ₹26400 व ₹34307 है.

फण्ड का Expense Ratio

30 सितम्बर 2024 के अनुसार इस फंड के रेगुलर प्लान में 1.8% का एक्सपेंस रेश्यो है, जबकि डायरेक्ट प्लान में 0.72% का एक्सपेंस रेश्यो है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: PSU फण्ड क्या होता है?

उत्तर: ऐसे फंड जिनकी धनराशि का निवेश पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कंपनीज में किया जाता है, उन्हें पीएसयू फंड कहते हैं.

प्रश्न: PSU कम्पनी क्या होती हैं?

उत्तर: ऐसी कंपनी जिन पर सरकार का स्वामित्व होता है, उन्हें पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग कंपनी कहा जाता है. इन कंपनी में सरकार की बहुमत में हिस्सेदारी होती है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.