NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

SHRIRAM LIQUID FUND में निवेश से पायें 3 शानदार लाभ!

NiveshWorld Team 2 November 2024 6 min read

SHRIRAM LIQUID FUND श्रीराम एसेट कंपनी द्वारा स्टॉक मार्किट में लांच किये जाने वाला लिक्विड कैटेगोरी का फण्ड है.

91 दिनों से कम दिनों की Maturity वाले इस फण्ड में ₹1000 से आप निवेश चालू कर सकते हैं. यह NFO मात्र 5 दिनों के लिए ओपन है, इसके बाद इसमें NAV के मूल्य पर निवेशक निवेश कर सकेंगें.

SHRIRAM LIQUID FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामSHRIRAM LIQUID FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended Liquid scheme. Relatively low-interest rate risk and moderate credit risk
स्कीम की केटेगरीLiquid Fund
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक4 नवम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक8 नवम्बर 2024
बेंचमार्कNIFTY Liquid Index A-I
Scheme Risk-o-meterLow to Moderate
फण्ड मैनेजरMr. Deepak Ramaraju, Ms. Gargi Bhattacharyya Banerjee और Mr. Sudip
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के Optionsसिर्फ Growth ऑप्शन
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 7 दिन से पहले दिनों के आधार पर, 7 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹1000 और उसके बाद 1 के गुणांक की राशि
NFO Price₹1000/-
एसेट एलोकेशनDebt and money market instruments में एलोकेट

SHRIRAM LIQUID FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

SHRIRAM LIQUID FUND – NFO 4 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 8 नवम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 से 7 दिन बाद पुनः खुलेगा.

SHRIRAM LIQUID FUND में निवेश का उद्देश्य

Stability और लिक्विडिटी के साथ बेहतर रिटर्न प्रदान करना SHRIRAM LIQUID FUND का मुख्य उद्देश्य है. जिसके लिए Debt और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करके रिस्क को लो से मॉडरेट स्तर का रखते हुए उच्च लिक्विडिटी के साथ optimum रिटर्न के अनुसार यह लांच किया गया है.

SHRIRAM LIQUID FUND में निवेश के 3 लाभ

1. स्थिरता (Stability)

  • पोर्टफोलियो जारीकर्ता रेटिंग A1+
  • पोर्टफोलियो क्रिएशन के लिए लॉन्ग टर्म AAA जारीकर्ता रेटिंग
  • मैच्योरिटी के अनुसार सेगमेंटल एलोकेशन के साथ Laddered पोर्टफोलियो
  • विभिन्न क्षेत्रों में डायवर्सिफिकेशन
  • बैक टेस्टिंग के माध्यम से पोर्टफोलियो का पीरियाडिक रिबैलंसिंग

2. तरलता (Liquidity)

  • पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफाइड इंस्ट्रूमेंट की हेल्दी मिक्सिंग
  • जारीकर्ता लिक्विडिटी प्रोफाइल के अनुसार एक्सपोजर
  • निवेशक के लक्ष्य के अनुसार अवधि लगभग 30 से 60 दिन
  • लचीली होल्डिंग अवधि
  • रिडेम्पशन धनराशि अगले कारोबारी दिन बैंक खाते में ट्रान्सफर की जा सकती है

3. रिटर्न (Returns)

  • निवेश के हर दिन के लिए संभावित उपार्जित आय अर्जित करना
  • बेहतर रिटर्न के साथ बचत/चालू खाते का विकल्प
  • कम खर्च के साथ लागत प्रभावी विकल्प

SHRIRAM LIQUID FUND में निवेश की रणनीति

  • बैंक बचत खाते का एक ऐसा विकल्प प्रदान करना जो स्टेबिलिटी के साथ उच्च लिक्विडिटी रखता हो
  • शॉर्ट टर्म फंड्स के लिए उच्च लिक्विडिटी एवं स्टेबिलिटी प्रदान करना
  • निम्न से मध्यम स्तर के रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न प्रदान करना

SHRIRAM LIQUID FUND में किसे निवेश करना चाहिए?

1. भविष्य में निवेश से पहले अस्थाई पार्किंग हेतु

  • श्रीराम एएमसी की इक्विटी योजनाओं में एसटीपी के साथ लिक्विड फंड में निवेश योग्य सरप्लस फण्ड की अस्थायी पार्किंग
  • अंतिम निवेश निर्णय तक स्टॉप गैप निवेश
  • पोर्टफोलियो का डायवर्सिफिकेशन

2. Surplus Cash के विकल्प के रूप में

  • बचत/चालू खाते का बेहतर रिटर्न युक्त विकल्प
  • आकस्मिक व्यय के लिए आपातकालीन फण्ड के लिए

3. सुविधा के साथ कैश मैनेजमेंट

  • रिडेम्पशन की धनराशि अगले कारोबारी दिन बैंक में ट्रान्सफर कर सकते हैं
  • किसी भी अवधि के लिए निवेश की सुविधा

एग्जिट लोड

लिक्विड कैटेगोरी का फण्ड होने के कारण इस फण्ड में दिनों के आधार पर एग्जिट लोड है:

Investor exit upon Subscription Exit load as % of redemption proceeds
Day 10.0070%
Day 20.0065%
Day 30.0060%
Day 40.0055%
Day 50.0050%
Day 60.0045%
Day 7 onwards0.0000%

निष्कर्ष

ऐसे बहुत से अवसर होते हैं जब निवेशक लम्बी अवधि के निवेश निर्णय लेने में समय लेता है या फिर अपने फण्ड को अल्प अवधि के लिए पार्क करना चाहता है. तब निवेशक को ऐसे फंड्स की जरूरत होती है जिसकी तरलता अधिक हो, जोखिम कम हो एवं बैंक से ज्यादा रिटर्न मिले. निवेशकों के ऐसे उद्देश्यों की पूर्ति के लिए SHRIRAM LIQUID FUND एक अच्छा विकल्प है.

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: लिक्विड फण्ड क्या होते हैं?

उत्तर: ऐसे फण्ड जिनमें उच्च तरलता होती है उन्हें लिक्विड फण्ड कहा जाता है. तरलता का साधारण भाषा में अर्थ होता है पैसा का कैश के रूप में मौजूद होना.

प्रश्न: स्टेबिलिटी क्या होती है?

उत्तर: शेयर बाजार उतार चढ़ाव से युक्त ऐसा बाजार है, जिसमें बाजार ऊपर चढ़ती है और नीचे उतरती है. बहुत सारे निवेशक अपने फंड को शार्ट टर्म के लिए पार्क करना चाहते हैं, जिससे उन्हें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से हानि ना हो तथा बैंक से ज्यादा लाभ प्राप्त हो. इसी स्थिति को स्टेबिलिटी कहते हैं.

प्रश्न: SWP क्या होता है?

उत्तर: SWP म्युचुअल फंड कंपनी द्वारा दी जाने वाली वह सुविधा होती है, जिसके अंतर्गत कंपनी निवेशक द्वारा चयन किये गए समय अवधि के आधार पर एक निश्चित धनराशि का withdrawal देती है.

नोट: निवेशकों के लिए अपने निवेश उद्देश्य, रणनीति, जोखिम कारकों और शुल्कों पर व्यापक जानकारी के लिए श्रीराम एसेट कंपनी द्वारा प्रदान किए गए फंड के विस्तृत दस्तावेजों की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.