SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND मल्टी सेक्टर को समर्पित थीमेटिक फंड श्रीराम म्यूच्यूअल फण्ड हाउस द्वारा लॉन्च किया गया है. SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND देश का पहला मल्टी सेक्टर रोटेशन फण्ड है.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND: एक नज़र में
| स्कीम का नाम | SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND |
| स्कीम का प्रकार | An open-ended scheme investing in equity and related instruments following multi sector rotation theme |
| स्कीम की केटेगरी | इक्विटी थीमेटिक / मल्टी सेक्टर रोटेशन फण्ड |
| NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 18 नवम्बर 2024 |
| NFO बंद होने का दिनांक | 02 दिसम्बर 2024 |
| बेंचमार्क | Nifty 500 TRI |
| Scheme Risk-o-meter | Very High (बहुत ज्यादा) |
| फण्ड मैनेजर | Mr. Deepak Ramaraju और Ms. Gargi Bhattacharyya Banerjee |
| निवेश का Plan | Direct और Regular दोनों |
| निवेश के Options | सिर्फ Growth |
| लोड | एंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 3 माह से पहले 1%, 3 माह के बाद कोई लोड नहीं. |
| न्यूनतम निवेश की राशि | ₹500 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि |
| NFO Price | ₹10/- |
| एसेट एलोकेशन | मुख्य रूप से मल्टी सेक्टर रोटेशन थीम से जुडी कम्पनीज के इक्विटी में 80% से 100% तक |
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND – NFO 18 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 02 दिसम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 दिनों बाद से पुनः खुलेगा जिसमे निवेशक अपनी सुविधा एवं जरूरत के अनुसार धनराशि से किसी भी समय निवेश कर सकते हैं.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND में निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो बाज़ार में अच्छा परफॉर्म कर रहे सेक्टर्स की पहचान कर उन से जुड़ी कम्पनीज के इक्विटी में निवेश के द्वारा मीडियम से लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.
- Retirement Planning
- Child's Education
- Wedding Plan
- Wealth Creation
- Dream Home के लिए धनराशि जुटाने के लिए इस फण्ड का उपयोग किया जा सकता है.
Nifty 500 TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस
31 अक्टूबर 2024 के अनुसार Nifty 500 TRI बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 36.33%, 5 वर्ष में 19.17% और बेंचमार्क की शुरुआत से लेकर अब तक 12.74% का रिटर्न दिया है.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND में न्यूनतम निवेश की राशि
इस फण्ड में Lump Sum में न्यूनतम निवेश की राशि ₹500 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND के फण्ड मैनेजर
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND का प्रबंधन एक टीम द्वारा किया जायेगा जिसमें दो फण्ड मैनेजर Mr. Deepak Ramaraju और Ms. Gargi Bhattacharyya Banerjee हैं.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND में निवेश क्यों?
पिछले 10 सालों में सेक्टरल/थीमेटिक फंड्स ने 20 गुना वृद्धि की है और तीन गुना फंड्स की संख्या में वृद्धि की है.
Diversification of risk
इस फण्ड में 3 से 6 अलग-अलग सेक्टर्स के चयन की रणनीति का पालन किया जायेगा.
Avoid sector traps
सेक्टर रोटेशन एक निवेश रणनीति है जिसमें विभिन्न अवसरों या व्यापार चक्र के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के बीच निवेश को स्थानांतरित करना शामिल है.
Tax efficient for investor
फंड मैनेजर द्वारा फण्ड की रिबैलंसिंग करने से कैपिटल गेन की प्राप्ति न होने से टैक्स नहीं लगता है, जो इस फण्ड को टैक्स एफिसिएंट बनाता है.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND की Investment Philosophy
Sector Selection Strategy
श्रीराम म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा स्वयं का विकसित किया गया Quantamental Approach है जिसके द्वारा ट्रेंडिंग सेक्टर का चयन किया जायेगा.
Stock Selection Process
श्रीराम म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा स्वयं का विकसित किया गया Enhanced Quantamental Investment (EQI model) है, जिसके द्वारा अच्छा रिटर्न देने वाले स्टॉक का चयन किया जायेगा.
SHRIRAM MULTI SECTOR ROTATION FUND का फण्ड एलोकेशन
| Instruments | Minimum | Maximum |
|---|---|---|
| Equity and Equity-related Instruments following the multi sector rotation theme | 80% | 100% |
| Other equity and Equity-related Instruments | 0% | 20% |
| Money Market Instruments and Cash | 0% | 20% |
निष्कर्ष
यह एक डाइवर्सिफाइड इक्विटी फंड है जो सेक्टर की गति के आधार पर फंड मैनेजर द्वारा चुने गए 3 से 6 ट्रेंडिंग सेक्टर में निवेश करता है. यह रणनीति आय की उम्मीदों में वृद्धि के कारण मजबूत ऊपर की ओर रुझान वाले सेक्टरों पर ध्यान केंद्रित करती है और जब प्रवृत्ति कमजोर होती है तो निवेशक बाहर निकल जाते हैं.
निवेशकों को इस फण्ड में निवेश करने के लिए पीटर लिंच की बात को भी ध्यान में रख सकते हैं कि "If you are in the right sector at the right time, you can make a lot of money very fast" – Peter Lynch
अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: मल्टी सेक्टर रोटेशन क्या होता है?
उत्तर: यह एक प्रकार की निवेश रणनीति है, जिसके अंतर्गत बाजार में मौजूद विभिन्न अवसरों एवं बिजनेस साइकिल को ध्यान में रखते हुए उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश को ट्रांसफर किया जाता है.
प्रश्न: NFO क्या होता है?
उत्तर: जब कोई म्युचुअल फंड हाउस कोई नई स्कीम लांच करता है तो स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने से पूर्व एक निश्चित अवधि के लिए निवेशकों के लिए निवेश हेतु खोला जाता है. भारत में सामान्य तौर से NFO का प्रति यूनिट मूल्य ₹10 होता है.
महत्वपूर्ण: यह सिर्फ पाठकों के लिए सूचना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. म्यूच्यूअल फण्ड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन है. निवेश से पूर्व श्रीराम म्यूच्यूअल फण्ड द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.