TATA INDIA INNOVATION FUND: एक नज़र में
TATA INDIA INNOVATION FUND देश की दिग्गज कंपनी टाटा की AMC टाटा म्यूच्यूअल फण्ड हाउस द्वारा लॉन्च किया गया एक थीमेटिक फंड है. टाटा भविष्य की विकास संभावनाओं को मद्दे नज़र रखते हुए नए-नए क्षेत्रों में NFO लांच कर अपने निवेशकों को लाभ कराती है.
| स्कीम का नाम | TATA INDIA INNOVATION FUND |
| स्कीम का प्रकार | An open-ended equity scheme following innovation theme |
| स्कीम की केटेगरी | इक्विटी थीमेटिक |
| NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 11 नवम्बर 2024 |
| NFO बंद होने का दिनांक | 25 नवम्बर 2024 |
| बेंचमार्क | Nifty 500 TRI |
| Scheme Risk-o-meter | Very High (बहुत ज्यादा) |
| फण्ड मैनेजर | Meeta Shetty और Kapil Malhotra |
| निवेश का Plan | Direct और Regular दोनों |
| निवेश के Options | Growth और IDCW दोनों |
| लोड | एंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 90 दिनों से पहले 1%, 90 दिनों के बाद कोई लोड नहीं. |
| न्यूनतम निवेश की राशि | SIP में ₹100 और Lump Sum में ₹5000 एवं उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि |
| NFO Price | ₹10/- |
| एसेट एलोकेशन | मुख्य रूप से इनोवेटिव फील्ड से जुडी कम्पनीज के इक्विटी में 80% से 100% तक |
TATA INDIA INNOVATION FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ
TATA INDIA INNOVATION FUND – NFO 11 नवम्बर 2024 से खुलेगा और 25 नवम्बर 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलाटमेंट के बाद 5 दिसम्बर से पुनः खुलेगा.
TATA INDIA INNOVATION FUND में निवेश का उद्देश्य
यह फण्ड उन निवेशकों के लिए उपयोगी है जो इनोवेटिव स्ट्रैटेजीज और थीम से जुडी कम्पनीज के इक्विटी में निवेश के द्वारा लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ करना चाहते हैं.
Nifty 500 TRI बेंचमार्क का परफॉरमेंस
31 अक्टूबर 2024 के अनुसार Nifty 500 TRI बेंचमार्क ने पिछले 1 वर्ष में 36.33%, 5 वर्ष में 19.17% और बेंचमार्क की शुरुआत से लेकर अब तक 12.74% का रिटर्न दिया है.
TATA INDIA INNOVATION FUND में न्यूनतम निवेश की राशि
इस फण्ड में Lump Sum में न्यूनतम निवेश की राशि ₹500 एवं SIP में न्यूनतम ₹100 के साथ निवेश.
TATA INDIA INNOVATION FUND के फण्ड मैनेजर
TATA INDIA INNOVATION FUND का प्रबंधन एक टीम द्वारा किया जायेगा जिसमें दो फण्ड मैनेजर Meeta Shetty और Kapil Malhotra हैं.
TATA INDIA INNOVATION FUND की Investment Philosophy
- Invest in the Future: इस फंड का उद्देश्य इनोवेशन-आधारित कम्पनीज का एक बॉटम-अप पोर्टफोलियो बनाना है, जो ग्रोथ ओरिएंटेड और सफल दोनों तरह के इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करता है.
- Types of Innovation: यह फंड उन कम्पनीज में निवेश करेगा जो महत्वपूर्ण, game-changing प्रगति (अभूतपूर्व इनोवेशन) कर रही हैं, साथ ही वे कम्पनीज जो मौजूदा उत्पादों, सेवाओं या प्रक्रियाओं में छोटे, निरंतर सुधार कर रही हैं (ग्रोथ इनोवेशन).
- Stock Selection Philosophy: फंड उचित मूल्य पर वृद्धि (जीएआरपी) दर्शन का पालन करेगा.
TATA INDIA INNOVATION FUND का पोर्टफोलियो Positioning और Construction
- इन्वेस्टमेंट यूनिवर्स में प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और व्यवसाय मॉडल में इनोवेशन करने वाली कम्पनीज शामिल होंगी.
- ब्रेकथ्रू इनोवेशन या इंक्रीमेंटल इनोवेशन के रूप में eligible कम्पनीज के लिए, फंड पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए ग्रोथ पोटेंशियल और मूल्यांकन सुविधा का आकलन करेगा.
- विभिन्न मार्केट कैप और सेक्टर्स में निवेश के अवसरों की तलाश करना.
TATA INDIA INNOVATION FUND का फण्ड एलोकेशन
| Instruments | Minimum | Maximum |
|---|---|---|
| Equity and equity related instruments of companies following innovation theme | 80% | 100% |
| Other Equity & Equity related Instruments including units of mutual fund | 0% | 20% |
| Debt and Money Market Instruments and Units of Mutual Fund schemes | 0% | 20% |
| Units issued by REITs and InvITs | 0% | 10% |
निष्कर्ष
इनोवेशन वह क्षेत्र है जो निवेश के लिहाज से बहुत ही अनुकूल माना जाता है. इनोवेशन में ग्रोथ की बहुत संभावनाएं होती हैं. ये संभावनाएं ही निवेश को वांछित दिशा में ले जाती हैं, जिससे निवेशकों को वांछित लाभ प्राप्त होता है.
TATA INDIA INNOVATION FUND उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में पसंदीदा फण्ड साबित हो सकता है, जो भारत के इनोवेशन क्षेत्र में हो रही ग्रोथ में निवेश करके लाभ उठाना चाहते हैं. वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को 5 से 7 वर्ष का लक्ष्य ध्यान में रखकर इस फंड में निवेश करना चाहिए.
अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: Nifty 500 TRI क्या है?
उत्तर: Nifty 500 TRI एक इंडेक्स है जो देश के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड 500 कम्पनीज का प्रतिनिधित्व करता है. यह फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइज़ेशन का लगभग 96.1% और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का लगभग 96.5% प्रतिनिधित्व करता है.
महत्वपूर्ण: यह सिर्फ पाठकों के लिए सूचना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. म्यूच्यूअल फण्ड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन है. निवेश से पूर्व टाटा म्युचुअल फंड द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है.