NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND देश का पहला निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स फण्ड!

NiveshWorld Team 12 October 2024 5 min read

TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा इस नवरात्रि पर लांच किये जाने वाला देश का पहला निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स पर आधारित इंडेक्स फंड है.

TATA AMC बाज़ार की सकारात्मक Conditions का अपने निवेशकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से म्यूच्यूअल फंड्स की अलग-अलग कैटेगोरी में नए-नए फण्ड लांच करती रहती है. इससे पहले TATA MUTUAL FUND ने देश का पहला टूरिज्म इंडेक्स फंड TATA NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND जुलाई में लांच किया था.

TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND: एक नज़र में

स्कीम का नामTATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating / tracking Nifty Capital Markets Index (TRI)
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक07 अक्टूबर 2024
NFO बंद होने का दिनांक21 अक्टूबर 2024
बेंचमार्कNifty Capital Markets Index (TRI)
Scheme Risk-o-meterVery High (बहुत अधिक)
फण्ड मैनेजरKapil Menon
निवेश का PlanDirect और Regular दोनों
निवेश के OptionsIDCW और Growth दोनों
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिन से पहले 0.25%, 15 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशि₹5000 और उसके बाद 1 के गुणांक की कोई भी राशि
NFO Price₹10/- per Unit
एसेट एलोकेशनNifty Capital Markets Index (TRI) की कम्पनीज की सिक्योरिटीज में 95% से 100% तक

TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND की महत्वपूर्ण तिथियाँ

इस ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड में निवेश के लिए NFO दिनांक 07.10.2024 से खुला है. इस फण्ड में NFO के रूप में निवेश के लिए अंतिम तिथि 21.10.2024 निर्धारित है. NFO बंद होने के उपरांत शेयर बाज़ार में लिस्टिंग के बाद यह फण्ड 30 अक्टूबर 2024 से पुनः निवेश के लिए खुलेगा.

TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND में निवेश क्यों?

उन निवेशकों को इस फंड में निवेश के लिए विचार करना चाहिए जो लंबी अवधि के लिए कैपिटल मार्केट/फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी तीव्र गति से बढ़ती कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं. इसके अंतर्गत एसेट मैनेजमेंट, स्टॉक ब्रोकिंग, और डिपॉजिटरी सेवाओं में निवेश का अवसर प्रदान करता है.

TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND की विशेषताएं

  • स्मार्टफोन के आने एवं यूजर फ्रेंडली होने से UPI व आधार जैसे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करना आसान हो गया है, जिससे कैपिटल मार्केट में निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है
  • यह फंड निफ्टी 500 की फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी कंपनीज के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा, जिसमें ऐसेट मैनेजमेंट कंपनीज, एक्सचेंज प्लेटफॉर्मस, डिपॉजिटरी सर्विसेज, स्टॉकब्रोकिंग कम्पनीज और रेटिंग एजेंसीज शामिल हैं
  • 20% की अधिकतम स्टॉक लेवल कैपिंग रखने एवं शेयर्स को फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर वेटेज देने से डायवर्सिफिकेशन और रिस्क मैनेजमेंट को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सके

Nifty Capital Markets Index का रिटर्न

Nifty Capital Markets Index ने गत एक वर्ष में 112.64% का रिटर्न दिया है और 5 वर्षों में CAGR 32.95% रहा है, जो काफी अच्छा है.

निष्कर्ष

टाटा एसेट मैनेजमेंट के अनुसार गत वर्ष में डिमैट अकाउंट में अधिक वृद्धि हुई है जो लगभग 16 करोड़ है, म्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने अगस्त 2024 में 65 ट्रिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है. इस विकसित कैपिटल मार्केट इकोसिस्टम का लाभ उठाने के लिए TATA NIFTY CAPITAL MARKETS INDEX FUND निवेशकों के लिए बहुत ही लाभप्रद है. इस फंड में वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशकों को 5 वर्ष से अधिक समय तक निवेशित रहने की आवश्यकता है.

नोट: फंड के बेंचमार्क इंडेक्स ने पिछले वर्षों में काफी अच्छे रिटर्न दिए हैं, लेकिन भविष्य में भी वैसा ही प्रदर्शन बना रहे इसकी कोई गारंटी नहीं है. निवेश बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर इस फंड पर हो सकता है, इसलिए निवेशकों को जोखिम को समझकर ही इसमें निवेश का फैसला करना चाहिए.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.