NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

TATA MUTUAL FUND ने लॉन्च किया देश का पहला टूरिज्म इंडेक्स फंड

NiveshWorld Team 13 July 2024 8 min read

TATA NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND

TATA NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND अपनी श्रेणी का भारत का पहला फंड है. यह फंड एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसमें निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स का हिस्सा बनने वाली कंपनियों का कलेक्शन शामिल है. इस फंड को निवेशकों को यात्रा, पर्यटन और आतिथ्य (Hospitality) व्यवसायों से जुड़ी भारत की तेजी से बढ़ती कंपनियों में निवेश करने के लिए डिज़ाइन कर लॉन्च किया गया है.

यह टूरिज्म सेक्टर से संबंधित थीम आधारित NFO फंड है. यह NFO 08 जुलाई 2024 को खुला है और 19 जुलाई 2024 को बंद होगा. इसके बाद यह NFO अलॉटमेंट के लिए 29 जुलाई 2024 से पुनः खुलेगा, जिसमें SIP के रूप में या lump sum धनराशि से निवेश कर सकते हैं.

TATA NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND: एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामTata Nifty India Tourism Index Fund
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating / tracking Nifty India Tourism Index (TRI)
थीमेटिक/सेक्टोरल फंडटूरिज्म थीम/सेक्टर
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक08 जुलाई 2024
NFO बंद होने का दिनांक19 जुलाई 2024
बेंचमार्कNifty India Tourism Index (TRI)
फंड मैनेजरकपिल मेनन
न्यूनतम निवेश की राशि5000 रुपये और उसके बाद कोई भी राशि
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: 15 दिन में रिडीम/स्विच पर 0.25%, 15 दिन के बाद कोई लोड नहीं.
NFO Price10 रुपये
विशेषटूरिज्म थीम आधारित देश का पहला फंड

TATA NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND में निवेश का उद्देश्य

इस फंड का निवेश उद्देश्य ट्रैकिंग एरर के अधीन, निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन के अनुरूप खर्चों से पहले रिटर्न प्रदान करना है, परन्तु इसकी कोई गारंटी नहीं है. फंड का उद्देश्य निवेशकों को भारत के तेजी से बढ़ते टूरिज्म सेक्टर में निवेश करने का अवसर प्रदान करना है.

ट्रैकिंग एरर को कम करना

फंड का लक्ष्य निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI) के प्रदर्शन को बारीकी से नकल करना है. इसके लिए फंड मैनेजर निम्न तकनीकों का उपयोग करेंगे:

  • टारगेटेड वेटिंग को यथावत रखने के लिए पोर्टफोलियो को पीरियडिकली रीबैलेंस करना
  • नई निवेश राशि को जल्द से जल्द निवेश करना, जिससे कैश होल्डिंग्स कम हो
  • नए फंड्स के निवेश को तेजी से ट्रैक करना
  • निवेश क्षमता को मैक्सिमम करने के लिए लो कैश लेवल बनाए रखना

TATA NIFTY INDIA TOURISM INDEX FUND में निवेश की जरूरत क्यों

भारत अमृत काल में है, जहां भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बदल रही है और इससे भारत में सफर करने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है. बढ़ते मीडियम वर्ग के लोगों में एक्सप्लोरेशन को लेकर बढ़ती इच्छा से यह ट्रेंड प्रेरित हो रहा है. घरेलू विमान, होटल एवं रेस्तरां में अत्यधिक वृद्धि पर जोर है. भारत का टूरिज्म सेक्टर व्यय वर्ष 2019 में 140 बिलियन डॉलर से बढ़कर वर्ष 2030 तक 406 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है.

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स (TRI)

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स स्टॉक मार्केट का एक प्रकार का इंडेक्स है, जो विशेष रूप से भारतीय पर्यटन क्षेत्र की कंपनियों पर केंद्रित है. 21 जून 2024 तक इसमें कुल 17 कंपनियां शामिल हैं, यह संख्या निफ्टी 500 इंडेक्स में से चुनी गई 30 कंपनियों की सीमा तक हो सकती है. किसी भी एक स्टॉक पर मैक्सिमम वेटेज 20% तक ही दिया गया है.

21 जून 2024 तक कंपोजीशन:

इंडस्ट्रीप्रतिशत
होटल और रिसॉर्ट्स32%
एयरलाइन19%
रेस्टोरेंट19%
टूर और ट्रैवल संबंधित सेवाएं16%
हवाई अड्डा और हवाई अड्डा सेवाएं10%
लगेज3%

इंडेक्स की समीक्षा छमाही (मार्च और सितंबर) में होती है तथा इसे तिमाही (मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर) में पुनर्संतुलित किया जाता है.

एसेट एलोकेशन

InstrumentsMinimum Allocation (%)Maximum Allocation (%)
Securities covered by Nifty India Tourism Index95100
Debt / Money Market Instruments including units of Mutual Funds05

रिस्क प्रोफाइल

एसेट एलोकेशन से स्पष्ट है कि यह फंड 'Very High' रिस्क की केटेगरी में है, क्योंकि 95% से 100% तक की हिस्सेदारी Very High Risk के अंतर्गत है.

सार

भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर में रिकॉर्ड स्तर की वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं, जिससे इस फंड में निवेश से अधिक लाभ/रिटर्न प्राप्त किए जा सकते हैं. यदि आप भारत के टूरिज्म सेक्टर के विकास में संभावनाएं देख रहे हैं और इस सेक्टर में निवेश करने के इच्छुक हैं, तो यह फंड आपके लिए उपयोगी हो सकता है.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. निवेशकों को निवेश करने से पूर्व योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है.

2. इंडेक्स फंड क्या है?

इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और यह पैसिव फंड की श्रेणी में आता है.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.