NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Stock Market

स्टॉक मार्केट के टॉप 25 FAQs

NiveshWorld Team 13 August 2024 6 min read

FAQs of Stock Market आज के समय में हम सभी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं. हम स्टॉक मार्केट में प्रयोग होने वाली विभिन्न शब्दावलियों के बारे में सुनते रहते हैं. यह आर्टिकल उन विभिन्न प्रकार के FAQs को समाहित करते हुए आपके लिए प्रस्तुत किया जा रहा है, जो स्टॉक मार्केट में दिन-प्रतिदिन प्रयोग किए जाते हैं.

स्टॉक मार्केट के टॉप 25 FAQs

प्रश्न: स्टॉक्स/शेयर्स क्या होते हैं?

उत्तर: स्टॉक एक सिक्योरिटी है, जो किसी कंपनी में एक अंश के मालिकाना हक को दर्शाता है. स्टॉक के यूनिट को 'शेयर' कहा जाता है. इसे इक्विटी के नाम से भी जाना जाता है.

प्रश्न: Symbol क्या होता है?

उत्तर: स्टॉक मार्केट में Symbol कंपनी के नाम के अक्षरों का वह समूह होता है, जिस नाम से कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेड करती है. इसे टिकर भी कहा जाता है. यह छोटा होता है, जिससे इसे याद रखना सरल होता है और ट्रेडर्स को ट्रेड करने में आसानी होती है.

प्रश्न: Nifty-50 क्या होता है?

उत्तर: Nifty-50 एक मार्केट इंडेक्स है, जो भारत की 50 प्रमुख कंपनियों को दर्शाता है. यह शब्द भारत के NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर सूचीबद्ध सर्वोच्च पचास कंपनियों के शेयरों पर आधारित है.

प्रश्न: PENNY स्टॉक्स क्या होते हैं?

उत्तर: वे स्टॉक्स जिनकी कीमतें बहुत कम होती हैं उन्हें पेनी स्टॉक्स कहते हैं. भारत में पेनी स्टॉक्स की कीमत 10 रुपये से कम हो सकती है. ये स्टॉक्स बहुत जोखिम वाले होते हैं परन्तु इनमें सावधानीपूर्वक निवेश करने से अच्छे रिटर्न की संभावना रहती है.

प्रश्न: NSE क्या होता है?

उत्तर: NSE का पूरा नाम 'नेशनल स्टॉक एक्सचेंज' है. यह मुंबई में स्थित है. कारोबार के आधार पर यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है.

प्रश्न: BSE क्या होता है?

उत्तर: BSE का पूरा नाम 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज' है. यह भारत का पहला और सबसे बड़ा सिक्योरिटी मार्केट एक्सचेंज है.

प्रश्न: निफ्टी एनर्जी का अर्थ क्या है?

उत्तर: निफ्टी एनर्जी भारतीय एनर्जी बाजार की गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स है.

प्रश्न: लार्ज कैप फंड क्या होते हैं?

उत्तर: ऐसे फंड जिनकी धनराशि लार्ज कैप कंपनियों में निवेश की जाती है, उन्हें लार्ज कैप फंड कहते हैं. इन्हें ब्लू चिप फंड भी कहा जाता है.

प्रश्न: लार्ज कैप कंपनियां क्या होती हैं?

उत्तर: शेयर मार्केट में टॉप 100 कंपनियां जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन सबसे अधिक होता है, वे लार्ज कैप कंपनियां कहलाती हैं.

प्रश्न: ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

उत्तर: ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है. NFO की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन स्कीम की इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है.

प्रश्न: NFO क्या होता है?

उत्तर: NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

प्रश्न: लोड क्या होता है?

उत्तर: शेयर मार्केट में शेयर खरीदने और बेचने पर जो चार्ज लगता है, उसे लोड कहते हैं. खरीदने पर एंट्री लोड और बेचने पर एग्जिट लोड लगता है.

प्रश्न: एसेट एलोकेशन क्या होता है?

उत्तर: फंड का पैसा शेयर बाजार में जिन विभिन्न सेक्टर की कंपनियों में लगता है उसे एसेट एलोकेशन कहते हैं.

प्रश्न: एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) क्या है?

उत्तर: AMC वित्तीय बाजार में एक ऐसी कंपनी होती है जो निवेश के इच्छुक निवेशकों द्वारा दिए गए पैसे को मैनेज एवं विभिन्न फाइनेंशियल उत्पादों में निवेश करती है, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सके.

प्रश्न: नेट एसेट वैल्यू (NAV) क्या होती है?

उत्तर: किसी फंड की वैल्यू को छोटी-छोटी यूनिट्स में विभाजित किया जाता है. ये यूनिट्स ही NAV कहलाती हैं, यानी किसी फंड की प्रति यूनिट की कीमत ही NAV होती है.

प्रश्न: Allotment की Date के बाद इस फंड में निवेश कैसे करें?

उत्तर: यदि आपने NFO की अवधि के दौरान निवेश नहीं किया है तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि NFO की Closing Date के 5 से 7 दिनों के बाद आप इसमें सामान्य म्यूचुअल फंड की तरह ही निवेश कर सकते हैं.

प्रश्न: थीमेटिक/सेक्टोरल फंड क्या होते हैं?

उत्तर: थीमेटिक/सेक्टोरल फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड की वह श्रेणी है, जिसमें पारंपरिक रूप से निवेश न करके विशिष्ट फील्ड (थीम या सेक्टर) से संबंधित कंपनियों में निवेश किया जाता है.

प्रश्न: मैन्युफैक्चरिंग फंड क्या है?

उत्तर: मशीनों, औजारों और श्रम का उपयोग करके सामान बनाने की क्रिया को मैन्युफैक्चरिंग कहते हैं. इस क्षेत्र की कंपनियों में निवेश करने वाले फंड को मैन्युफैक्चरिंग फंड कहते हैं.

प्रश्न: निफ्टी इंडियन मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स क्या होता है?

उत्तर: निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रतिनिधित्व करता है.

प्रश्न: बैलेंस्ड एडवांटेज फंड क्या होते हैं?

उत्तर: बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, जिसे डायनैमिक एसेट एलोकेशन फंड भी कहा जाता है, हाइब्रिड फंड होते हैं जिसमें Debt और Equity के मध्य संतुलन रखा जाता है.

प्रश्न: इंडेक्स फंड क्या है?

उत्तर: इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है. ये पैसिव फंड के अंतर्गत आते हैं और बाजार के लोकप्रिय इंडेक्स की नकल करते हैं.

प्रश्न: ऑटोमोबाइल सेक्टर क्या है?

उत्तर: ऑटोमोबाइल सेक्टर में मोटर वाहनों के डिजाइन, विकास, निर्माण और बिक्री को शामिल किया जाता है, जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन तथा बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि आते हैं.

प्रश्न: निफ्टी ऑटो TRI इंडेक्स क्या होता है?

उत्तर: निफ्टी ऑटो TRI इंडेक्स ऑटोमोबाइल सेक्टर का प्रतिनिधित्व करता है.

प्रश्न: डिविडेंड क्या होता है?

उत्तर: जब कंपनी अपने सालाना लाभ के आधार पर शेयरधारकों को प्रति शेयर लाभ देती है तो उसे डिविडेंड कहते हैं.

प्रश्न: बोनस शेयर क्या होता है?

उत्तर: जब कंपनी अपने शेयरधारकों को वार्षिक लाभ के आधार पर प्रति शेयर एक्स्ट्रा शेयर देती है, तो इन एक्स्ट्रा शेयर्स को बोनस शेयर कहते हैं.

प्रश्न: स्टॉक स्प्लिट क्या होता है?

उत्तर: जब कंपनी अपने शेयर की फेस वैल्यू को किसी अनुपात में कम कर शेयर्स की संख्या बढ़ा देती है, तो इसे स्टॉक स्प्लिट कहते हैं.

निष्कर्ष

स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले इन बुनियादी FAQs को समझ लेने से आपको मार्केट की खबरों, रिपोर्ट्स और अन्य जानकारी को समझने में बहुत आसानी होगी.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.