NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

Ultra Short Duration Fund: FD से बेहतर निवेश का ऑप्शन

NiveshWorld Team 20 September 2024 6 min read

Ultra Short Duration Fund एक प्रकार का Debt म्यूचुअल फंड है. यह फण्ड मुख्य रूप से अल्पकालिक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है. इस फंड की अवधि 3 से 6 माह होती है. यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त होता है जो कम समय के लिए निवेश के माध्यम से अपने फण्ड पर अच्छा और अपेक्षाकृत सुरक्षित रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं.

प्रमुख विशेषताएं

इन्वेस्टमेंट टेन्योर

Ultra Short Duration Fund की औसतन निवेश अवधि 3 से 6 माह होती है. यह फंड मुख्य रूप से उन इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है जिनकी मैचोरिटी अवधि 3 से 6 माह होती है. शॉर्ट ड्यूरेशन का निवेश होने के कारण ब्याज दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव का इस फंड के मूल्य पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है.

इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट्स

यह फंड मुख्य रूप से मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है, जिनमें ट्रेजरी बिल्स (T-Bills), कमर्शियल पेपर (CP), सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (CD), और अल्पकालिक कॉर्पोरेट बॉन्ड्स शामिल हैं. कुछ फंड उच्च रेटिंग वाली कॉर्पोरेट प्रतिभूतियों में भी निवेश करते हैं जहाँ थोड़ा अधिक रिटर्न मिलने की सम्भावना रहती है.

रिस्क प्रोफाइल

इसका रिस्क प्रोफाइल लिक्विड फंड और शॉर्ट टर्म फंड के मध्य होता है. यह फण्ड लिक्विड फंड से थोड़ा अधिक जोखिमपूर्ण होता है, परन्तु शॉर्ट टर्म फंड से थोड़ा कम जोखिमपूर्ण होता है.

लिक्विडिटी

निवेशक अपनी जरूरतों के अनुसार किसी भी समय अपने निवेश को रिडीम कर सकते हैं. इसमें उच्च लिक्विडिटी होती है, लेकिन कम समय में रिडीम करने पर एग्जिट लोड और टैक्स पर विचार करना जरूरी है.

रिटर्न

यह फंड सामान्य तौर पर बचत खाता और फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में थोड़ा अधिक रिटर्न प्रदान करता है.

टैक्सेशन

यह एक प्रकार का डेट म्यूच्यूअल फण्ड होता है, इसलिए इस पर मिलने वाला लाभ Debt म्यूच्यूअल फंड के टैक्स नियमों के अंतर्गत टैक्सेबल होता है. एक वर्ष से कम अवधि के निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स तथा एक वर्ष से अधिक अवधि पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा.

निवेश के लाभ

  • कम जोखिम: अल्पकालिक निवेश अवधि के कारण ब्याज दर में बदलाव का इस फंड पर प्रभाव न्यूनतम होता है.
  • हाई लिक्विडिटी: निवेशक किसी भी समय अपने निवेश को कैश कर सकते हैं.
  • बेहतर रिटर्न: बचत खाते और लिक्विड फंड की तुलना में थोड़ा अधिक रिटर्न प्राप्त करने का अवसर.
  • फ्लेक्सिबिल्टी: अल्पकालिक निवेश के लिए उपयुक्त और लचीला विकल्प.

निवेश से पहले ध्यान देने योग्य बातें

  • रिस्क फैक्टर: अपेक्षाकृत सुरक्षित होते हुए भी इनमें क्रेडिट रिस्क और ब्याज दर जोखिम निहित होता है.
  • रिडेम्पशन और एग्जिट लोड: कुछ फंड्स में अल्पकालिक अवधि के लिए रिडेम्पशन पर एग्जिट लोड लागू हो सकता है.
  • रिटर्न की गारंटी नहीं: बाजार से जुड़े होने के कारण रिटर्न की गारंटी नहीं होती.

अन्य फंड्स से तुलना

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड vs लिक्विड फंड

फीचरअल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंडलिक्विड फंड
इन्वेस्टमेंट टेन्योर3 से 6 माहअधिकतम 91 दिन
रिस्क लेवललिक्विड फंड से थोड़ा अधिकबहुत कम
रिटर्नलिक्विड फंड से अधिकबचत खातों से थोड़ा अधिक
लिक्विडिटीअच्छी, लेकिन लिक्विड फंड से कमबहुत उच्च (लगभग दैनिक)

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड vs मनी मार्केट फंड

फीचरUltra Short Duration FundMoney Market Fund
इन्वेस्टमेंट टेन्योर3 से 6 महीनेअधिकतम 1 वर्ष
रिस्क लेवलमनी मार्केट फंड के समानकम जोखिम
सुटेबिलिटी3-6 महीने के निवेश के लिए6-12 महीने के निवेश के लिए

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड vs शॉर्ट ड्यूरेशन फंड

फीचरUltra Short Duration FundShort Duration Fund
इन्वेस्टमेंट टेन्योर3 से 6 महीने1 से 3 वर्ष
रिस्क लेवलशॉर्ट ड्यूरेशन फंड से कमअधिक (ब्याज दर में परिवर्तन का जोखिम)
रिटर्नशॉर्ट ड्यूरेशन फंड से कमअधिक, लेकिन जोखिम भी अधिक

निष्कर्ष

अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड उन निवेशकों के लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है जो अपने अल्पकालिक निवेश पर स्थिर रिटर्न की उम्मीद करते हैं. निवेशकों को अपनी वित्तीय स्थिति, निवेश उद्देश्यों और जोखिम सहनशीलता के आधार पर इस फंड में निवेश का निर्णय लेना चाहिए.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. अल्ट्रा शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में निवेश क्यों करें?

जब कोई निवेशक अपने फण्ड को कुछ महीनों के लिए निवेश करना चाहता है और सेविंग अकाउंट या FD से ज्यादा रिटर्न चाहता है, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

2. क्या इससे प्राप्त रिटर्न पर TDS लगता है?

नहीं, इससे प्राप्त रिटर्न पर TDS नहीं लगता, लेकिन निवेशकों को इस आय को अपने वार्षिक आयकर रिटर्न में घोषित करना होता है और उस पर टैक्स भुगतान करना होता है.

3. क्या इसमें लॉक-इन अवधि होती है?

नहीं, इसमें कोई लॉक-इन अवधि नहीं होती. आप किसी भी समय अपने निवेश को रिडीम कर सकते हैं, हालांकि कुछ फंड्स में एग्जिट लोड लागू हो सकता है.

4. इसमें रिस्क कितना होता है?

यह अपेक्षाकृत कम रिस्क वाला होता है, हालांकि इसमें ब्याज दर के उतार-चढ़ाव और क्रेडिट रिस्क शामिल हो सकते हैं.

5. न्यूनतम निवेश राशि कितनी होती है?

यह फंड हाउस के अनुसार भिन्न होती है. आमतौर पर ₹500 से ₹5000 के बीच निवेश शुरू किया जा सकता है.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.