UTI NIFTY PRIVATE BANK INDEX FUND: एक नज़र में
UTI NIFTY PRIVATE BANK INDEX FUND देश के सबसे बड़े और सबसे पुराने म्यूचुअल फंड हाउस में से एक UTI MF द्वारा लांच किया गया एक विशिष्ट प्रकार का थीम आधारित इंडेक्स फंड है, जो अपनी तरह का देश का पहला इंडेक्स फंड है.
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| स्कीम का नाम | UTI Nifty Private Bank Index Fund |
| स्कीम का प्रकार | An open-ended scheme replicating/tracking Nifty Private Bank TRI |
| NFO प्रारम्भ होने का दिनांक | 02 सितम्बर 2024 |
| NFO बंद होने का दिनांक | 16 सितम्बर 2024 |
| फंड पुनः खुलने का दिनांक | 24 सितम्बर 2024 |
| Scheme Risk-o-meter | बहुत ज्यादा (Very High) |
| लोड | एंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं. |
UTI NIFTY PRIVATE BANK INDEX FUND क्यों खास है?
यह फंड भारत के 10 अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों के डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो को एक्सपोजर प्रदान करता है.
UTI NIFTY PRIVATE BANK INDEX FUND में निवेश क्यों लाभप्रद है?
विश्व भर में फैली कोरोना महामारी के बाद एवं भारत में डिजिटल पेमेंट की लोकप्रियता के कारण बैंकिंग सेक्टर का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है:
- Growth: Advances और Deposits में हिस्सेदारी बढ़ी है
- Profitability: दशक के उच्चतम RoA/RoE स्तर
- Asset Quality: दशक के निम्नतम NPA स्तर
- Capital Adequacy: मजबूत और अच्छी तरह पूंजीकृत बैलेंस शीट
- Valuation: संभावित टर्नअराउंड अवसर के साथ अनुकूल वैल्यूएशन
सार
भारत एक उभरती अर्थव्यवस्था वाला देश है जहां प्रत्येक क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं, और बैंकिंग सेक्टर इसमें अहम भूमिका निभाता है. UTI NIFTY PRIVATE BANK INDEX FUND निवेशकों को इस अवसर का लाभ उठाने का एक सरल रास्ता देता है.
महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. निवेशकों को निवेश करने से पूर्व इस फंड से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. UTI NIFTY PRIVATE BANK INDEX FUND किसमें निवेश करता है?
यह फंड निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में शामिल भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में निवेश करता है.
2. इंडेक्स फंड क्या है?
इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है और पैसिव फंड की श्रेणी में आता है.
3. NFO क्या होता है?
NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.