NiveshWorld
Goal Based Age Based News Blog Tools Demat Account Kholein

Bhasha Chunein

Admin Free mein shuru karein
Mutual Fund

UTI MF ने लांच किया UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND

NiveshWorld Team 4 September 2024 5 min read

UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND

UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND देश के सबसे बड़े और सबसे पुराने म्यूचुअल फंड हाउस में से एक UTI MF द्वारा लांच किया गया एक विशिष्ट प्रकार का थीम आधारित इंडेक्स फंड है. UTI MF द्वारा 02 सितम्बर 2024 से दो फंड लांच किये गए हैं.

UTI MF का परिचय

देश के सबसे पुराने म्यूचुअल फंड हाउस UTI MF की स्थापना 1963 में हुई थी. तब इसने एक ट्रस्ट के रूप में शुरुआत की थी. वर्ष 2003 से ट्रस्ट दो भागों में विभाजित हो गया और एक भाग UTI MF के रूप में अस्तित्व में आया. यह म्यूचुअल फंड हाउस संपत्ति के आकार के हिसाब से आठवां सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड हाउस है.

UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND: एक नज़र में

बिंदुविवरण
स्कीम का नामUTI Nifty200 Quality 30 Index Fund
स्कीम का प्रकारAn open-ended scheme replicating/tracking Nifty200 Quality 30 TRI
NFO प्रारम्भ होने का दिनांक02 सितम्बर 2024
NFO बंद होने का दिनांक16 सितम्बर 2024
फंड पुनः खुलने का दिनांक24 सितम्बर 2024
बेंचमार्कNifty200 Quality 30 TRI
Scheme Risk-o-meterबहुत ज्यादा (Very High)
फंड मैनेजरश्रवण कुमार गोयल, आयुष जैन
निवेश का प्रकारDirect और Regular दोनों
निवेश के Optionsसिर्फ Growth
लोडएंट्री लोड: कोई नहीं. एग्जिट लोड: कोई नहीं.
न्यूनतम निवेश की राशिलम्प सम: 5000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणांक की राशि. SIP: 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के गुणांक की कोई भी राशि.
NFO Price10 रुपये

UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND क्यों?

यह फंड निवेशकों को लार्ज कैप और मिड कैप यूनिवर्स के भीतर 30 उच्च-गुणवत्ता वाली कंपनियों के पोर्टफोलियो तक पहुंचने का एक सरल और प्रभावी मार्ग प्रदान करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है. इसका लक्ष्य निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स के प्रदर्शन को बारीकी से दर्शाना है. यह डायवर्सिफिकेशन चाहने वाले निवेशकों के लिए एक लागत प्रभावी विकल्प है.

UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND को निम्न 4 बिंदु और भी विशेष बनाते हैं:

  • अपनी तरह का पहला इंडेक्स फंड
  • बेहतर आय और स्थिरता, लगातार प्रदर्शन और लचीली वित्तीय स्थिति वाली कंपनियों में निवेश
  • Quality Style out of favor for past 4+ years
  • पोर्टफोलियो में स्टाइल डायवर्सिफिकेशन का निर्माण

UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND में निवेश से लाभ

Investment Objective: इस फंड का निवेश उद्देश्य ऐसे रिटर्न प्रदान करना है जो व्यय से पहले, ट्रैकिंग एरर के अधीन रहते हुए अंतर्निहित इंडेक्स द्वारा दर्शाए गए सिक्योरिटीज के कुल रिटर्न के करीब हो, परन्तु इसकी कोई गारंटी नहीं है.

Investment Universe: फंड का इन्वेस्टमेंट यूनिवर्स निफ्टी 200 इंडेक्स के घटक होंगे.

Investment Strategy: यह एक कम लागत वाला इंडेक्स फंड है, जो निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स को निष्क्रिय रूप से ट्रैक करता है और ट्रैकिंग एरर को कम करते हुए अंतर्निहित इंडेक्स के बराबर रिटर्न प्राप्त करने का प्रयास करेगा.

Performance: यह फंड निफ्टी 200 क्वालिटी 30 इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेगा.

सार

भारत एक उभरती अर्थव्यवस्था (Emerging Economy) वाला देश है जहां प्रत्येक क्षेत्र में वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं, जिससे UTI NIFTY200 QUALITY 30 INDEX FUND में निवेश से अधिक लाभ/रिटर्न प्राप्त किये जा सकते हैं.

महत्वपूर्ण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन हैं. निवेशकों को निवेश करने से पूर्व इस फंड से संबंधित समस्त दस्तावेजों को सावधानी एवं ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम क्या होती है?

ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम के तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनी दैनिक आधार पर नए निवेशकों को इकाइयां खरीदती और बेचती है. NFO की समय-सीमा समाप्त होने के बाद इन स्कीम की इकाइयों को खरीदा और बेचा जा सकता है.

2. इंडेक्स फंड क्या है?

इंडेक्स फंड चुने हुए शेयर मार्केट इंडेक्स के रिटर्न को ट्रैक करता है. चूंकि यह एक विशेष प्रकार के इंडेक्स को ट्रैक करता है, इसलिए यह पैसिव फंड की श्रेणी में आता है. कम खर्चीला और कम जोखिम होने के साथ ही इंडेक्स फंड डायवर्सिफिकेशन बनाए रखते हैं.

3. NFO क्या होता है?

NFO का पूरा नाम न्यू फंड ऑफर है. यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा फंड की नई कैटेगरी लॉन्च करने के लिए सब्सक्रिप्शन ऑफर है.

4. Allotment की तिथि के बाद इस फंड में निवेश कैसे करें?

यदि आपने NFO की अवधि के दौरान निवेश नहीं किया है तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि NFO की Closing Date के 5 से 7 दिनों बाद आप इसमें सामान्य म्यूचुअल फंड की तरह ही निवेश कर सकते हैं.

Disclaimer

Yeh article kewal shaikshik aur soochnatmak uddeshy ke liye hai. Nivesh se pehle SEBI-Registered Financial Advisor se paramarsh avashya lein. Share Market mein nivesh jokhim ke adheen hai.

Disclaimer: NiveshWorld sirf educational aur informational purposes ke liye hai. Yeh platform koi bhi investment advice nahi deta. Stock market mein nivesh jokhim ke adheen hai. Kripya koi bhi nivesh karne se pehle apne financial advisor se salah lein. Past performance future returns ki guarantee nahi hai.